एक्सप्लोरर

iPhone 14: इस वजह से नहीं बिक रहा आईफोन 14, अब कंपनी को घटाना पड़ रहा प्रोडक्शन

नए मॉडल में नए फीचर के नाम पर सिर्फ सैटेलाइट कनेक्टिविटी और क्रैश डिटेक्शन फीचर ही नया है. ऐसे में यूजर्स को आईफोन 13 खरीदना फायदे का सौदा लग रहा है.

iPhone 14: एपल (Apple) के नए आईफोन 14 (iPhone 14) को लॉन्च हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ था कि कंपनी ने इसके प्रोडक्शन को कम करने का फैसला कर लिया है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार यह दावा किया जा रहा है कि एपल अपने नए आईफोन 14 का प्रोडक्शन कम करने की तैयारी कर रही है. इसके पीछे का कारण आईफोन 13 और आईफोन 14 के लगभग एक जैसे फीचर्स को माना जा रहा है. एक्सपर्ट का कहना है कि दोनों फोन की स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे हैं, जबकि दोनों फोन की कीमतों में काफी अंतर है. ऐसे में स्मार्टफोन मार्केट में नए आईफोन की जगह आईफोन 13 की ज्यादा डिमांड देखने को मिल रही है.

कम है iPhone 14 की डिमांड

एपल ने 7 सितंबर को हुए अपने इस साल के अपने सबसे बड़े इवेंट ‘Far Out' में आईफोन 14 सीरीज को लॉन्च किया था, जिसमें iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, और iPhone 14 Pro Max को लॉन्च किया गया है. आईफोन 14 को आईफोन 13 के स्पेसिफिकेशन के साथ ही लॉन्च किया गया है. नए मॉडल में नए फीचर के नाम पर सिर्फ सैटेलाइट कनेक्टिविटी और क्रैश डिटेक्शन फीचर ही नया है. ऐसे में यूजर्स को आईफोन 13 खरीदना फायदे का सौदा लग रहा है. इसका सीधा असर आईफोन 14 की बिक्री पर पड़ रहा है. यही कारण है कि आईफोन 14 की बिक्री ज्यादा नहीं हो पा रही है और नौबत यहां तक आ गई है कि कंपनी को प्रोडक्शन कम करने का प्लान बनाना पड़ रहा है. 

iPhone 13 पर डिस्काउंट

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल आईफोन 13 दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बना है. बता दें, अप्रैल 2022 में दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप-10 फोन की लिस्ट में आईफोन 13 पहले नंबर पर था. हर बार की तरह इस बार भी नई आईफोन सीरीज की लॉन्चिंग के बाद iPhone 13 की कीमतों में कटौती की हुई और 10 हजार रुपये की कटौती के बाद iPhone 13 के 128 जीबी वेरियंट की कीमत अब 69,990 रुपये हो गई है. यही नहीं, फेस्टिवल सेल में आईफोन 13 पर 20 से 25 हजार का डिस्काउंट तक मिला है और इस सेल में आईफोन 13 को 50 हजार रुपये तक की कीमत पर बेचा गया है. यही मुख्य कारण रहा की यूजर्स ने आईफोन 14 को ठुकरा आईफोन 13 की जमकर खरीदारी की और नया आईफोन इसमें पिछड़ गया. 

यह भी पढ़ें-

Free Fire Redeem Codes 29th Sep: नए रिडीम कोड्स से फ्री मिलेगा Bundles और Gloo Walls Skins

Instagram अकाउंट हैक हो जाने पर ऐसे करें रिपोर्ट, यहां जानें अकाउंट रिकवर करने का तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली से पहले इन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की बढ़ सकती है कीमत, यहां देखें
दीवाली से पहले इन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की बढ़ सकती है कीमत, यहां देखें
Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget