एक्सप्लोरर

AC कौनसा खरीदें, 3 Star या 5 Star? जानें पूरी डिटेल वरना होगा हजारों का नुकसान!

AC Guide: 3 स्टार एसी और 5 स्टार एसी में क्या अंतर होता है? अगर आप ये बात नहीं जानते हैं, तो आइए हम आपको अपने इस आर्टिकल में पूरी डिटेल्स बताते हैं.

AC: अगर आप नया एयर कंडीशनर (AC) लेने की सोच रहे हैं, तो आपने काफी सारे मॉडल्स में 3 स्टार या 5 स्टार रेटिंग जरूर देखी होगी. हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताएंगे कि आपकी जरूरत के हिसाब से आपके लिए कौनसा एसी सबसे अच्छा हो सकता है. अगर आप पूरी जानकारी के बिना एसी खरीदेंगे तो आपको नुकसान हो सकता है.

एसी की असली कहानी

आम तौर पर ये ही बोला जाता है कि जितने ज़्यादा स्टार उतनी ज़्यादा बिजली की बचत. ये बात तो सही है कि जितने ज़्यादा स्टार्स उतनी बिजली की बचत लेकिन असल में हम जितनी बजत की अपेक्षा करते हैं, उतनी बजत होती नहीं है. 

एक समय था जो AC को एक जरुरत नहीं बल्कि एक लग्ज़री सामान की तरह देखा जाता था. अगर घर में एक एसी होता था, तो मोहल्ले से लेकर दूर रिश्तेदारों तक को पता लग जाता था. पहले तो सिर्फ वाइट कलर के ही AC आते थे पर अब तो कलरफुल और डिज़ाइनर AC भी आने लगे है, पर एक सवाल आज भी वही का वही है कि AC कितने स्टार वाला लेना चाहिए.

5 स्टार और 3 स्टार का क्या मतलब है?

AC (एयर कंडीशनर) में कितने स्टार लगेंगे, इसका फैसला सरकार का ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (Bureau of Energy Efficiency) करता है, जिसको शॉर्ट में BEE के नाम से जाना जाता है. यह इलेक्ट्रिक उत्पादों को रेटिंग देने का काम करता है. पंखे से लेकर एसी और रेफ्रिजरेटर तक सबको 1 से 5 स्टार के बीच रेटिंग मिलती है. यह स्टार बताते है कि कोई प्रॉडक्ट कितनी बिजली बचा सकता है.

अगर आप 3 स्टार AC लेंगे तो वह ज्यादा फायदेमंद रहेगा, क्योंकि जुलाई 2022 से नई रेटिंग लागू हुई है, जिसमे 1 स्टार कम हो गया है इसका मतलब ये है कि 4 स्टार अब 3 स्टार हो गया है. सबसे पहले तो कीमत का फर्क देख लीजिए. एक 5 स्टार और 3 स्टार AC में लगभग 10 हज़ार रुपये का फर्क होता ही है. इसका मतलब है कि आपको नया एसी खरीदने के लिए 10 हज़ार रुपये एक्स्ट्रा खर्चा करना होगा.

बजत में कितना अंतर होता है?

अब यूनिट में खपत का फर्क देखा जाए तो महीने में सिर्फ 34 यूनिट की खपत का अंतर आता है. इसे एक उदाहरण से समझा जा सकते है. अगर आपने 5 स्टार लिया और एक यूनिट को 5 रुपये लगाए तो 34*5 = 170 रुपये प्रति महीना होता है. अगर आपने साल में 8 महीने भी एसी का इस्तेमाल किया तो 1360 रुपये (170 *8) ही बजत होगी. इसका मतलब है कि 5 स्टार एसी खरीदने के लिए 3 स्टार एसी के मुकाबले 10,000 रुपये एक्सट्रा खर्च करना पड़ता है, लेकिन साल में बिजली की बजत लगभग 1,500 या 2,000 रुपये के करीब ही हो पाती है.

इसलिए अगर आपका एसी 7 से 8 घंटे ही इस्तेमाल होता है और वो भी सिर्फ गर्मी के महीनों में तो आपके लिए 3 स्टार AC ज्यादा काम का साबित होगा. हालांकि, अगर आप लगातार 12 से 14 या 18 घंटे तक 8-9 महीने तक रोज एसी का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए 5 स्टार वाला AC फायदेमंद रह सकता है. 

यह भी पढ़ें: Free Fire Max Redeem Codes Today: 27 मई 2024 के 200% असली रिडीम कोड्स, रिवॉर्ड्स के लिए तुरंत फॉलो करें ये प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget