एक्सप्लोरर

अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए WhatsApp ला रहा है वेरीफाई फीचर

गलत जानकारी को फैलने से रोकने के लिए WhatsApp ने ये पहल की है. वॉट्सऐप अपने अगले अपडेट में अफवाहों को रोकने के लिए नया फीचर ला रहा है. ये फीचर लोगों के पास आए फॉरवर्ड मैसेज को क्रॉस चेक करने में मदद करेगा.

नई दिल्ली: देश इस समय कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर भी तरह तरह की अफवाहों और दावों का सिलसिला चल रहा है. अफवाहों को रोकने के लिए WhatsApp ने एक पहल की है. WhatsApp एक ऐसा फीचर ला रहा है जिससे आसानी से अफवाहों पर रोक लगाई जा सकेगी. दरअसल WhatsApp के जरिए अफवाहों को फैलने में जरा सी देरी नहीं लगती. एक मैसेज को फॉरवर्ड कर गलत जानकारी को लोगों में फैलाया देखा गया है.

WhatsApp इसी को ध्यान में रखते हुए एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जो अफवाहों पर लगाम लगाने में मददगार साबित हो सकेगा.  ये फीचर आप के मोबाइल पर आये मैसेज को क्रॉस चेक करेगा जिसके जरिए आपको पता चल जाएगा कि बात कितनी सही है और कितनी गलत.

WhatsApp’s Beta Info के मुताबिक WhatsApp’s Beta अपडेट “फ्रीक्वेंटली फॉरवर्ड मैसेज” को सर्च करने का ऑप्शन देता है. जो वॉट्सऐप मैसेज का लेबल बताने में मदद करेगा, यानी कि आप के पास आया हुआ मैसेज कितनी बार फॉरवर्ड किया गया है, टॉप लिस्ट पर मैसेज के होने से साफ पता चल सकेगा कि मैसेज में कितनी सच्चाई है और कितनी अफ़वाह. अगर मैसेज टॉप लिस्ट में शामिल है तो इसे अफवाह माना जा सकता है.

WhatsApp का ये नया फीचर एक "मैग्नीफाइंग ग्लास" आइकन के रूप में फॉरवर्ड मैसेज के साथ आएगा. फॉरवर्ड मैसेज आने पर अगर आप मैग्नीफाइंग ग्लास पर क्लिक करते हैं तो वो गूगल सर्च कर आपको उसकी जानकारी दे देगा. वॉट्सऐप ने कनर्फम करते हुए कहा कि इस वक्त इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है, जल्द ही इस फीचर को अपडेट कर दिया जाएगा.

WhatsAppके प्रवक्ता का कहना है कि इस फीचर को निकालने का एक ही मकसद है कि गलत अफवाहों को फैलने से रोका जा सके. गलत अफवाहों के चलते माहौल को खराब करने में ज़रा सी देरी नहीं लगती. इसी को रोकने के लिए इस फीचर को अपडेट किया जा रहा है.

आपको बता दें सीएए-एनआरसी के दौरान अफ़वाहों को नेटवर्किंग साइट जैसे WhatsApp, फेसबुक, ट्विटर के जरीए गलत अफवाहें फैलाई गई थी. जिसके बाद देश भर में तनावपूर्ण माहौल बन गया था. सरकार ने अफवाहों पर काबू पाने के लिए इंटरनेट पर कई दिनों तक पाबंदी लगा दी थी.

ये भी पढ़े. Phone के खो जाने या गुम होने के बाद कैसे आसानी से Phone को ढूंढ़ सकते हैं आप ? |ABP Uncut Tech IN PICS: Apple ने लॉन्च की सीरीज 5 स्मार्टवॉच, इमरजेंसी कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी और के डॉक्यूमेंट पर सिम लेने पर होगी इतनी सजा, जान लें नियम
किसी और के डॉक्यूमेंट पर सिम लेने पर होगी इतनी सजा, जान लें नियम
TV को मिलेगा नया Slim डिजाइन! Amazon ने लॉन्च किया Fire TV Stick 4K
TV को मिलेगा नया Slim डिजाइन! Amazon ने लॉन्च किया Fire TV Stick 4K
लैपटॉप बैटरी जल्दी खत्म? बैकअप बढ़ाने के असरदार तरीके आजमाएं
लैपटॉप बैटरी जल्दी खत्म? बैकअप बढ़ाने के असरदार तरीके आजमाएं
टाइपिंग छोड़िए, अब बोलकर लिखेगा AI! Fireflies.ai का नया Voice Tool लॉन्च
टाइपिंग छोड़िए, अब बोलकर लिखेगा AI! Fireflies.ai का नया Voice Tool लॉन्च

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
वेस्टइंडीज टी20 सीरीज से वॉशिंगटन सुंदर बाहर, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का एलान
वेस्टइंडीज टी20 सीरीज से वॉशिंगटन सुंदर बाहर, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का एलान
इस फ्राइडे 'दृश्यम 3' का साउथ की 5 फिल्मों से महाक्लैश, बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर?
इस फ्राइडे 'दृश्यम 3' का साउथ की 5 फिल्मों से महाक्लैश, बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर?
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
बिहार में एक यूनिवर्सिटी पर 10.3 लाख छात्रों का बोझ, रिपोर्ट में खुलासा
बिहार में एक यूनिवर्सिटी पर 10.3 लाख छात्रों का बोझ, रिपोर्ट में खुलासा
Dzire से Exter तक, ये हैं बजट में 5 शानदार Automatic Cars
Dzire से Exter तक, ये हैं बजट में 5 शानदार Automatic Cars
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
Embed widget