एक्सप्लोरर

वॉट्सऐप में आ रहा एक कमाल का फीचर, अब डिलीट होने वाले मैसेज भी रहेंगे सेव, ये अधिकार सिर्फ इन्हें मिलेगा

वॉट्सऐप में जल्द एक नया फीचर ऐड होने जा रहा है जिसके बाद डिसअपीयरिंग मैसेज भी सेव रहेंगे. यानी डिलीट होने वाले मैसेज भी अब आप देख पाएंगे.

वॉट्सऐप दुनियाभर के पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स में से एक है. इस ऐप पर दुनियाभर में 2 बिलियन से भी ज्यादा एक्टिव यूजर हैं. ऐप पर लोगों के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर मेटा इसमें कई शानदार अपडेट ला रहा है. पिछले साल वॉट्सऐप में कई अहम अपडेट आए. अब खबर सामने है कि जल्द कंपनी एक नया फीचर वॉट्सऐप में ऐड करने जा रही है जिसके बाद डिलीट होने वाले मैसेज भी मोबाइल में सेव रहेंगे. जी हां, जो मैसेज अब तक डिसअपीयर्ड हो जाते थे वो भी अब आप देख पाएंगे. जानिए इस नए फीचर के बारे में. 

आने वाला है ये शानदार अपडेट

वॉट्सऐप के डेवलपमेंट पर नजर बनाए रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप एक नए फीचर 'कैप्ट मैसेज' पर काम कर रहा है. दरअसल, आप सभी ने अब तक ये देखा होगा कि जब किसी ग्रुप या चैट में डिसअपीयरिंग मैसेज को इनेबल किया जाता है तो मैसेज एक तय समय के बाद खुद-ब-खुद डिलीट हो जाते हैं. इन मैसेज को न तो सेव किया जा सकता है और न ही Star. लेकिन नए फीचर के आने के बाद इन मैसेज को कैप्ट मार्क किया जा सकेगा. यानी ये मैसेज डिलीट होने के बाद भी देखे जा सकेंगे. फिलहाल ये फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है जो आने वाले समय में रोल आउट किया जाएगा. हमेशा की तरह पहले ये फीचर वॉट्सऐप के डेस्कटॉप बीटा वर्जन में आएगा और फिर धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा. 

इन्हें मिलेगा खास अधिकार

ग्रुप चैट की बात करें तो 'कैप्ट मैसेज' का अधिकार किसे देना है और किसे नहीं, इसके लिए ग्रुप एडमिन को खास अधिकार मिल सकता है. यानी ग्रुप एडमिन कैप्ट मैसेज के फीचर को लिमिट कर सकते हैं. इस बारे में ज्यादा जानकारी आने वाले समय में सामने आएगी.  

बता दें, इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप पर इस साल कई बड़े बदलाव होने की उम्मीद है. यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी कई नए फीचर इस साल रोल आउट कर सकती है. स्टेटस को रिपोर्ट करने की सुविधा हो या चैट को मार्क करने का अधिकार हो या फिर कुछ और, इस साल कई बड़े बदलाव वॉट्सऐप में हो सकते हैं. मेटा का एकमात्र प्रयास यूजर एक्सपीरियंस को ऐप बेहतर बनाना है जिसके लिए कंपनी लगातार काम कर रही है.

यह भी पढ़ें-

किसी मोबाइल को कितने साल तक इस्तेमाल करना चाहिए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget