एक्सप्लोरर

आवाज रिकॉर्ड करो और स्टेटस लगाओ, वॉट्सऐप में आ रहा ये कमाल का अपडेट

वॉट्सऐप में एक कमाल का अपडेट आने वाला है जिसके तहत यूजर्स वीडियो, टेक्स्ट और फोटो के अलावा अब अपनी आवाज को भी स्टेटस के रूप में लगा पाएंगे. 

वॉट्सऐप पर 2 बिलियन से भी ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं. आम लोगों के बीच ये इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप इतना फेमस है कि हर व्यक्ति के फोन में आपको ये जरूर देखने को मिलेगा. घर परिवार की छोटी-छोटी बातें हो या कॉर्पोरेट जगत की बड़ी-बड़ी मीटिंग या सरकार का बड़ा सर्कुलर, सबकुछ वॉट्सऐप से इधर-उधर होता है और हो भी क्यों न क्योंकि ये ऐप है ही इतना आसान. वॉट्सऐप चलाना आप अपनी दादी या नानी को भी सिखा सकते हैं क्योंकि ये बेहद यूजर फ्रेंडली है. यानी कोई भी इसे पल भर में समझ सकता है. मेटा यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर इसमें कई बदलाव करती है. इस साल इस ऐप पर कई अहम अपडेट आने वाले हैं जो यूजर एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल कर रख देंगे. इस बीच ऐप को लेकर एक नया अपडेट ये है कि जल्द इसमें आपको स्टेटस पर अपनी आवाज लगाने की सुविधा मिलेगी. यानी आप वॉइस नोट को भी अब स्टेटस लगा पाएंगे. 

अपनी आवाज को बनाएं अपना स्टेटस

वॉट्सऐप के डेवलपमेंट पर नजर बनाए रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक, वॉट्सऐप पिछले साल से इस नए फीचर पर काम कर रहा है. यानी वॉइस नोट फीचर पर कंपनी पिछले साल से काम कर रही है. जानकारी के मुताबिक, इस साल ये लोगों के लिए लाइव किया जा सकता है. WABetaInfo ने जो फोटो शेयर की है उसके मुताबिक, आपको स्टेटस कॉलम में वॉइस नोट का एक ऑप्शन दिखाई देगा जिस प्रकार अभी तक चैट विंडो में दिखाई देता है. इससे आप अपनी आवाज को स्टेटस के रूप में लगा पाएंगे. यूजर्स केवल 30 सेकंड तक ही अपनी आवाज को रिकॉर्ड कर पाएंगे और इसी ड्यूरेशन का ही ऑडियो स्टेटस लगा पाएंगे. 

ये वॉइस नोट एंड टू एंड इंक्रिप्टेड होगा और जिन लोगों को आप स्टेटस दिखाना चाहेंगे केवल उन्हीं को ये दिखेगा. फिलहाल ये फीचर कुछ बीटा यूजर्स के लिए जारी किया गया है जो आने वाले समय में आम लोगों के लिए भी लाइव किया जाएगा.

 

क्या है वॉट्सऐप स्टेटस?

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप लोगों को टेक्स्ट, फोटो, वीडियो या जीआईएफ आदि बतौर स्टेटस के रुप में शेयर करने का ऑप्शन देता है जो 24 घंटों तक एक्टिव रहता है. यानी इसके बाद ये स्टेटस से हट जाता है. स्टेटस को केवल वही लोग देख सकते हैं जो आपके कांटेक्ट लिस्ट में है और जिन्हें आपने स्टेटस शो  किया है. यानी जिनको आप दिखाना चाहते हैं. एक तरह से वॉट्सऐप स्टेटस रोजमर्रा की हमारी गतिविधियों को सबके सामने रखने का ऑप्शन हमें देता है.

यह भी पढ़ें:

अमेजन सेल की ये डील चेक करना ना भूलें,  बेस्ट सेलिंग ब्रांड फिलिप्स का एयर फ्रायर मिल रहा है सिर्फ 5 हजार रुपये में !

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI से पढ़ाई आसान, लेकिन नंबरों की गारंटी नहीं; जानिए सही यूज
AI से पढ़ाई आसान, लेकिन नंबरों की गारंटी नहीं; जानिए सही यूज
VPN यूज करते हैं? Kill Switch बचाएगा आपका डेटा, जानें कैसे करता है काम?
VPN यूज करते हैं? Kill Switch बचाएगा आपका डेटा, जानें कैसे करता है काम?
Smart बातचीत से Agentic AI तक, Amazon Alexa+ भारत में Free लॉन्च
Smart बातचीत से Agentic AI तक, Amazon Alexa+ भारत में Free लॉन्च
2nm टेक्नोलॉजी के साथ MediaTek की नई Chip हुई लॉन्च, जानें क्या खास?
2nm टेक्नोलॉजी के साथ MediaTek की नई Chip हुई लॉन्च, जानें क्या खास?

वीडियोज

Lucknow Hit and Run Case: लव जिहाद के शैतान का डरावना खेल, पब्लिक के सामने गर्लफ्रेंड पर चढ़ा दी कार
हाइवे पर कारों की टक्कर..हादसा भयंकर। Jordan। Amman Accident। Viral News
Janhit with Chitra Tripathi : UPI पर चार्ज, अमेरिका को फायदा ? | UPI Payment Charges | Rahul Gandhi
Janhit With Chitra Tripathi: दो बाबाओं की 'टक्कर', Dhirendra Shastri ने किस बाबा का 'पर्चा' निकाला ?
Saudi-Houthi War Update : सऊदी हूती युद्ध पर ताजा हालात | Middle East Conflict | Yemen | Makka

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के मिसाइल डिस्ट्रॉयर से भिड़कर टूटा PAK का जंगी जहाज, इस्लामाबाद बोला- 'इंडिया ने...'
भारत के मिसाइल डिस्ट्रॉयर से भिड़कर टूटा PAK का जंगी जहाज, इस्लामाबाद बोला- 'इंडिया ने...'
PM मोदी के जन्मदिन पर सीएम योगी ने यूं दी बधाई, शेयर किया खास वीडियो
PM मोदी के जन्मदिन पर सीएम योगी ने यूं दी बधाई, शेयर किया खास वीडियो
IPL 2027 में नहीं होगा इम्पैक्ट प्लेयर का नियम? ऑक्शन से पहले आया अपडेट
IPL 2027 में नहीं होगा इम्पैक्ट प्लेयर का नियम? ऑक्शन से पहले आया अपडेट
बिग बॉस 20: 'भूखे मरो...' घर वालों पर भड़कीं आम्रपाली दुबे, कैप्टेंसी टास्क को लेकर भी जमकर ड्रामेबाजी
बिग बॉस 20: 'भूखे मरो...' घर वालों पर भड़कीं आम्रपाली, कैप्टेंसी टास्क को लेकर भी ड्रामेबाजी
76 साल के हुए PM मोदी, काशी कैसे मना रही जन्मदिन? जानें BJP का प्लान
76 साल के हुए PM मोदी, काशी कैसे मना रही जन्मदिन? जानें BJP का प्लान
बिहार में 'आशीर्वाद का दीया' पर भड़के पप्पू यादव, बाढ़ का उठाया मुद्दा
बिहार में 'आशीर्वाद का दीया' पर भड़के पप्पू यादव, बाढ़ का उठाया मुद्दा
गुरुग्राम में English बोलना पड़ा भारी? पड़ोसी ने छीना फोन, मारने दौड़ा
गुरुग्राम में English बोलना पड़ा भारी? पड़ोसी ने छीना फोन, मारने दौड़ा
घर पर आसानी से उगा सकते हैं ये हरी सब्जियां, एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट
घर पर आसानी से उगा सकते हैं ये हरी सब्जियां, एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट
Embed widget