एक्सप्लोरर

WhatsApp New Feature: अब व्हाट्सऐप पर भेजे गए वीडियो की क्वालिटी खराब नहीं होगी, वीडियो भेजने के लिए मिलेंगे कई मोड

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स लेकर आता रहता है. अब जल्द ही आपको वीडियो भेजने के लिए भी नए ऑप्शन मिल सकते हैं. जिसमें वीडियो की क्वालिटी बनी रहेगी.

WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप पर लोग मैसेज, फोटो और वीडियो भेजते हैं. हालांकि व्हाट्सऐप पर भेजे गए वीडियो की क्वालिटी में काफी बदलाव आ जाता है. व्हाट्सऐप पर जो वीडियो भेजे जाते हैं उनमें जेनरेशन लॉस हो जाता है. साधारण भाषा में कहें तो क्वालिटी में गिरावट आ जाती है. ऐसे में कई लोग वीडियो भेजने के लिए दूसरे ऐप का सहारा लेते हैं. लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. जल्द ही व्हाट्सऐप ऐसा फीचर लेकर आने वाला है जिसमें यूजर्स को अलग-अलग वीडियो क्वालिटी को चुन सकते हैं. 

इस तरह काम करेगा नया फीचर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, यूजर्स को जल्द ही वीडियो भेजने के लिए कई ऑप्शन मिल सकते हैं. इसमें वीडियो भेजने से पहले आपको बेस्ट क्वालिटी मोड, डेटा सेवर मोड और ऑटो मोड जैसे मोड मिलेंगे. आप इनमें से कोई भी मोड चुन सकते हैं. इससे आपके द्वारा शेयर की जाने वाली वीडियो की क्वालिटी तय होगी. आपको बता दें ये फीचर उन लोगों के लिए खास है जो बेहतर क्वालिटी की वीडियो भेजना चाहते हैं, लेकिन व्हाट्सऐप पर वीडियो की क्वालिटी में गिरावट आने की वजह से दूसरे प्लेटफॉर्म के जरिए वीडियो भेजते हैं. लेकिन अब नए व्हाट्सऐप फीचर के आने के बाद यूजर्स को डेटा सेव करने और अच्छी क्वालिटी की वीडियो भेजने का ऑप्शन मिलेगा. 

हालांकि अभी तक ये पता नहीं चला है कि बेस्ट क्वालिटी मोड की क्या कोई लिमिटेशन होंगी. क्या व्हाट्सऐप मोड के जरिए वीडियो भेजने पर ऑरिजनल रेजोल्यूशन बना रहेगा? उम्मीद की जा रही है कि ज्यादा रेजोल्यूशन वाली वीडियो जैसे 4K और 8K क्लिप में कुछ कमी रह सकती है.

आपको बता दें नई वीडियो सेटिंग आने के बाद आपको सभी वीडियो के लिए ये ऑप्शन मिलेगा. अभी अगर आप डेटा सेविंग मोड में हैं और आपको ज्यादा रेजोल्यूशन वाला कोई वीडियो भेजना है, तो इसके लिए सेटिंग्स में जाकर बदलाव करना होता है. आपको अपने वाडियो अपलोड ऑप्शन में बदलाव करके उसे भेजना होता है. फिर अपने ऑरिजनल मोड में आप वापस जा सकते हैं. 

फिलहाल इस फीचर को डेवलप किया जा रहा है. आने वाले दिनों में किसी व्हाट्सऐप अपडेट के साथ इस फीचर को शामिल किया जा सकता है. ये फीचर एंड्रॉयड और आईफोन दोनों यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: यूजर्स का काम होगा आसान, iPhone की चैट को ऐसे कर सकेंगे Android में ट्रांसफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple Touchscreen MacBook Pro : MacBook Pro में 16TB स्टोरेज या नया लैपटॉप? Apple की कीमत चौंकाएगी
MacBook Pro में 16TB स्टोरेज या नया लैपटॉप? Apple की कीमत चौंकाएगी
AI Cyber Attacks : अब मशीन की रफ्तार से होंगे साइबर हमले? AI ने बढ़ाई डेटा सुरक्षा की चुनौती
अब मशीन की रफ्तार से होंगे साइबर हमले? AI ने बढ़ाई डेटा सुरक्षा की चुनौती
Temple wearable Pre-Orders: Temple wearable की प्री-बुकिंग शुरू, जानें पहले किसे मिलेगा मौका?
Temple wearable की प्री-बुकिंग शुरू, जानें पहले किसे मिलेगा मौका?
अमेरिका के 13 राज्यों में पावर ग्रिड इमरजेंसी, जानें क्या है संकट और इसका असर
अमेरिका के 13 राज्यों में पावर ग्रिड इमरजेंसी, जानें क्या है संकट और इसका असर

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget