एक्सप्लोरर

WhatsApp New Feature: अब आसानी से iOS से एंड्रॉयड में ट्रांसफर होगी चैट, WhatsApp ला रहा ये खास फीचर

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए जल्द एक बेहद काम का फीचर लाने वाला है, जिसकी मदद से यूजर्स अपनी आईओएस चैट्स को एंड्रॉयड में ट्रांसफर कर पाएंगे. आइए जानते हैं ये फीचर कैसे काम करेगा.

दुनियाभर में अपने बेहतरीन फीचर्स के लिए पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने हाल ही में कुछ नए फीचर्स पेश किए हैं. इन फीचर्स की बदौलत यूजर्स का एक्सपीरिएंस और भी मजेदार हो जाएगा. वहीं अब कंपनी एक और नया और बेहद काम का फीचर लेकर आ रही है. इसकी मदद से iOS यूजर्स अपनी चैट को आसानी से एंड्रॉयड में ट्रांसफर कर सकेंगे. आइए जानते हैं ये फीचर कैसे काम करेगा. 

ऐसे होगी चैट ट्रांसफर 
WhatsApp की अपडेट्स पर नजर रखने वाले WABetaInfo ने सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिससे यह पता चलता है कि व्हाट्सऐप का ये फीचर कैसे काम करेगा. वेबसाउट के मुताबिक इस फीचर को Move chats to Android के नाम से रोलआउट किया जा सकता है. इस ऑप्शन को WhatsApp iOS प्लेटफॉर्म पर अलग से ऐड किया जाएगा. हालांकि कंपनी की तरफ से इस फीचर को लेकर न कोई आधिकारिक बयान और न कोई जानकारी सामने आई है. माना जा रहा है कि ये फीचर अभी टेस्टिंग फेज में हैं.  

इन यूजर्स को होगी आसानी
WhatsApp यूजर्स को अभी तक अपने iOS डिवाइस से एंड्रॉयड डिवाइस में चैट ट्रांसफर करने में मुश्किल आती थी, लेकिन इस फीचर के आने के बाद यूजर्स का काम काफी आसान हो जाएगा. मान लीजिए अगर आप अभी कोई iOS डिवाइस चला रहे हैं और जल्द ही एंड्रॉयड फोन लेने वाले हैं तो आपके लिए ये फीचर काफी कारगर साबित होने वाला है. 

ये फीचर भी हो सकता है रोलआउट
iOS से एंड्रॉयड में चैट ट्रांसफर के साथ-साथ एंड्रॉयड से iOS में भी WhatsApp चैट्स ट्रांसफर करने वाले फीचर की खबरें सामने आ रही हैं. ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में कंपनी एंड्रॉयड से आईओएस डिवाइस में चैट्स को ट्रांसफर करने वाला फीचर भी ला सकती है. हालांकि इसको लेकर कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

ये भी पढ़ें

WhatsApp ने नया फीचर किया लॉन्च, अब मैसेज आने के बाद भी नहीं दिखेगी Archived Chat, जानें पूरी डिटेल

WhatsApp Tips: WhatsApp के डिलीट किए गए मैसेज भी पढ़ सकते हैं आप, जानिए कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

External SSD यूज करते हैं? इन गलतियों से तुरंत उड़ जाएगा डेटा
External SSD यूज करते हैं? इन गलतियों से तुरंत उड़ जाएगा डेटा
Liquid Glass को ऐसे करें अपने हिसाब से कस्टमाइज, iPhone लगेगा अलग
Liquid Glass को ऐसे करें अपने हिसाब से कस्टमाइज, iPhone लगेगा अलग
क्यों बदला गया AI का नाम? ट्रंप को क्या थी इससे दिक्कत, जानें पूरा मामला
क्यों बदला गया AI का नाम? ट्रंप को क्या थी इससे दिक्कत, जानें पूरा मामला
boAt Aavante Bar Prime SoniQ-D Review: 240w डॉल्बी ऑडियो और Equicore Drivers कितने खास?
boAt Aavante Bar Prime SoniQ-D Review: 240w डॉल्बी ऑडियो और Equicore Drivers कितने खास?

वीडियोज

UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट हाईजैक की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, आखिर कहां लैंड हुआ विमान?
फ्लाइट हाईजैक की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, आखिर कहां लैंड हुआ विमान?
'अगर विपक्ष नीतीश कुमार का…', INDIA गठबंधन की बैठक के बीच JDU का बड़ा बयान
'अगर विपक्ष नीतीश कुमार का…', INDIA गठबंधन की बैठक के बीच JDU का बड़ा बयान
ट्रंप को नाम बदलने की बीमारी, AI से न्यू मैक्सिको तक...अब तक क्या-क्या बदला?
ट्रंप को नाम बदलने की बीमारी, AI से न्यू मैक्सिको तक...अब तक क्या-क्या बदला?
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
हार के मुंह से बाहर आकर साहिल-चिकिता ने जीता गोल्ड मेडल, कर दिखाया कमाल
हार के मुंह से बाहर आकर साहिल-चिकिता ने जीता गोल्ड मेडल, कर दिखाया कमाल
उमर खालिद-शरजील इमाम को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज
उमर खालिद-शरजील इमाम को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज
18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाएगी सरकार? जानिए सच्चाई
18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाएगी सरकार? जानिए सच्चाई
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
Embed widget