एक्सप्लोरर

WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप पर आ रहा है नया गजब का फीचर, अब मैसेज को कर पाएंगे एडिट, जानें कैसे

Whatsapp Edit Feature: जब आप व्हाट्सएप पर मैसेज भेजते हैं तो कई बार टाइपो हो जाता है और अर्थ का अनर्थ होते होते बचता है, लेकिन अब व्हाट्सएप पर मैसेज को एडिट करने का ऑप्शन मिल सकता है.

Whatsapp Edit Message Feature: व्हाट्सएप यूजर्स के लिए खुशखबरी है. बहुत लोगों को लगता होगा कि व्हाट्सएप पर मैसेज को एडिट (Whatsapp Message Edit) करने की सुविधा होनी चाहिए. एक बार व्हाट्सएप मैसेज (Whatsapp Message) भेजे जाने के बाद उसे एडिट करना असंभव है, लेकिन व्हाट्सएप एक नए एडिट फीचर के साथ इसके सोल्यूशन पर काम कर रहा है. मैसेज एक बार भेजे जाने के बाद उसको एडिट करने की सुविधा मिल सकती है, जिससे आप टाइपो से लेकर गलत जानकारी तक कुछ भी एडिट कर सकते हैं. WABetaInfo की एक नई रिपोर्ट बताती है कि एडिट मैसेज फीचर जल्द ही ऐप के बीटा वर्जन में आ सकता है. यह फीचर फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप को टेलीग्राम के साथ स्पीडअप करने में मदद करेगा, जो पहले से ही यूजर्स को भेजे जाने के बाद मैसेज को एडिट करने की क्षमता प्रदान करता है.

अब नहीं करना पड़ेगा मैसेज डिलीट फॉर ऑल:

कई रिपोर्टों के अनुसार, व्हाट्सएप ने पांच साल पहले फीचर पर काम करना शुरू किया था लेकिन बाद में इस प्लान को रोक कर दिया गया था. अब इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म एडिट मैसेज बटन पर फिर से काम कर रहा है. मौजूदा समय में अगर कोई व्हाट्सएप यूजर गलती से मैसेज भेजता है तो उसे सुधारने के लिए उसके पास दो ही विकल्प होते हैं. वे या तो एक और सही संदेश भेज सकते हैं या वे गलत संदेश को डिलीट कर सकते हैं और नया मैसेज भेज सकते हैं.

कैसे काम करेगा एडिट ऑप्शन?

ऐसा लगता है कि फीचर टॉप बार में एक डेडिकेटेड बटन के रूप में आएगा, टेक्स्ट को कॉपी करने और मैसेज को लंबे समय तक दबाए जाने पर मैसेज को फॉरवर्ड करने के विकल्पों के साथ दिखाई देगा.

क्या मैसेज रीसीवर को लग जाएगा एडिटेड मैसेज का पता?

एक बड़ी चिंता के बारे में लोग बात करते हैं जब कोई भी अपने गलत या टाइपो मैसेज को डिलीट करता है तो क्या ये रिसीवर को पता चल पाएगा कि आपने मैसेज को एडिट किया है. इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है कि क्या होगा.

यह फीचर अभी पूरी तरह से डेवलप नहीं पाया है इसलिए फीचर जारी करने से पहले उनके प्लान बदल सकते हैं. एंड्रॉइड के लिए व्हाट्सएप बीटा पर फीचर का टेस्ट किया जा रहा था, लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि व्हाट्सएप आईओएस और डेस्कटॉप के लिए व्हाट्सएप बीटा में एक ही फीचर लाने पर काम कर रहा है. हालांकि, यह पता नहीं लगाया जा सकता है कि ये नया फीचर कब तक मिलेगा, लेकिन व्हाट्सएप इसे जल्द ही रोल आउट कर सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या फोल्डेबल फोन ले सकते हैं टैबलेट की जगह, जानें किसके लिए सही ऑप्शन?
क्या फोल्डेबल फोन ले सकते हैं टैबलेट की जगह, जानें किसके लिए सही ऑप्शन?
Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, BJP के इन विधायकों पर नजर
राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, जानें प्लान
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर
ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
सपा सांसद इकरा हसन बोलीं- 'यूपी में चुनाव हैं इसलिए तोड़ी सहारनपुर की मस्जिद'
सपा सांसद इकरा हसन बोलीं- 'यूपी में चुनाव हैं इसलिए तोड़ी सहारनपुर की मस्जिद'
किस तरह का संगीत सुनता था अकबर, कैसे बहलाता था अपना मन?
किस तरह का संगीत सुनता था अकबर, कैसे बहलाता था अपना मन?
ITBP में नौकरी पाने का मौका, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी
ITBP में नौकरी पाने का मौका, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी
Embed widget