एक्सप्लोरर

क्या वाकई आपका डेटा है सुरक्षित? एलन मस्क के दावे पर WhatsApp चीफ ने दिया जवाब

टेस्ला सीईओ एलन मस्क ने व्हाट्सऐप पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि यह हर रात अपने यूजर्स के डेटा को एक्सपोर्ट करता है. मस्क के आरोप के बाद व्हाट्सऐप के चीफ विल कैथकार्ट ने इसका जवाब दिया है.

WhatsApp Chief Will Cathcart Respond to Elon Musk: व्हाट्सएप चीफ विल कैथकार्ट ने मंगलवार को यूजर्स का डेटा शेयर करने के एलन मस्क के दावे का खंडन करते हुए कहा कि ये जानकारी बिल्कुल गलत है. दरअसल, पिछले हफ्ते मस्क की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर की गई एक पोस्ट में लिखा गया था कि व्हाट्सएप हर रात अपने यूजर्स के डेटा को एक्सपोर्ट करता है, लेकिन लोग अभी भी ये सोचते हैं कि ये पूरी तरह से एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म है.

व्हाट्सएप प्रमुख की ओर से इस दावे का पूरी खंडन किया गया है. उसने मस्क की आलोचना करते हुए कहा कि उनका दावा पूरी तरह से गलत है. कैथकार्ट ने कहा, "कई लोगों की ओर से ऐसा पहले भी कहा जा चुका है, लेकिन मैं आप सभी को दोबारा बताना चाहता हूं कि ये जानकारी सही नहीं हैं. हम यूजर्स की सुरक्षा को प्राथमिकता पर लेते हैं और इस वजह से हम सभी मैसेज को एंड-टू-एंड इंक्रिप्ट करते हैं. हर रात वे सभी मैसेज हमारे पास नहीं आते हैं."

यूजर्स ने दिया ये जवाब

कैथकार्ट ने यूजर्स को आगे सलाह देते हुए कहा कि अगर आप अपने मैसेज का बैकअप करना चाहते हैं तो आप अपने क्लाउड प्रदाता की सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें भी आपको एंड-टू-एंड इंक्रिप्शन मिलेगा. कई सोशल मीडिया यूजर्स की ओर से कैथकार्ट की पोस्ट का जवाब दिया गया. एक यूजर ने लिखा कि मस्क ने मैसेज के बारे में कुछ नहीं कहा है, वे तो सिर्फ डेटा के बारे में कह रहे थे. यूजर ने लिखा, "मस्क ने यूजर्स के डेटा के बारे में कहा था. उन्होंने मैसेज को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है."

अन्य यूजर्स ने कहा, "मेटा के डेटा एक्सपोर्ट करने को लेकर पोस्ट था. मेटा, टेलीकॉम सेवा प्रोवाइडर की तरह सूचना एकत्रित करता है और विल कंटेंट के बारे में बात कर रहे हैं. ये बयान बिना किसी दिशा वाला लग रहा है और यह मेटा के काम करने का तरीका है." एक अन्य यूजर्स ने लिखा, "आप गुमराह कर रहे हैं. ये यूजर्स के डेटा के बारे में है जिसमें मेटाडेटा शामिल है, न कि मैसेज."

यह भी पढ़ें:-

आज Red और Yellow कलर में लॉन्च किया जा सकता है Nothing Phone 2a, मिलेंगे जबरदस्त फीचर

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस वजह से फट जाते हैं पावर बैंक? कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां
किस वजह से फट जाते हैं पावर बैंक? कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां
बिजली का बिल 20% तक तुरंत घटेगा! फ्रिज-इन्वर्टर में बस करें ये काम
बिजली का बिल 20% तक तुरंत घटेगा! फ्रिज-इन्वर्टर में बस करें ये काम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कीमत में सीधे 5,000 रुपये का उछाल
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कीमत में सीधे 5,000 रुपये का उछाल
फास्ट चार्जिंग के लिए कैसी केबल चुनें? Type-A और Type-C का अंतर समझें
फास्ट चार्जिंग के लिए कैसी केबल चुनें? Type-A और Type-C का अंतर समझें

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget