एक्सप्लोरर

अब नए रूप में दिखेंगे WhatsApp Channels, पिन करने वाला फीचर भी हो रहा रोल-आउट

WhatsApp Feature: व्हाट्सऐप में एक नया फीचर आने वाला है, जिसके जरिए यूजर्स को व्हाट्सऐप चैनल्स का एक नया इंटरफेस देखने को मिलेगा, और यूजर्स अपनी पसंदीदा चैनल को पिन भी कर सकते हैं.

WhatsApp Channel: व्हाट्सऐप अपने ऐप में लगातार बदलाव और नए फीचर्स को जोड़ता जाता है. व्हाट्सऐप दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेंजिंग प्लेटफॉर्म है और इसे और भी ज्यादा लोकप्रिय इसके फीचर्स बनाते हैं. व्हाट्सऐप लगातार अंतराल में अपने ऐप में मौजूद पुराने फीचर्स को अपडेट या नए फीचर्स को रोलआउट करते रहता है, ताकि यूजर्स इस ऐप के प्रति आकर्षित रहे.

व्हाट्सऐप चैनल का नया रूप

इस बार व्हाट्सऐप ने अपने चैनल्स से जुड़ा फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है. व्हाट्सऐप के बारे में अपडेट देने वाली वेबसाइट WABetaInfo के अनुसार व्हाट्सऐप ने अपने चैनल को अपडेट करना शुरू कर दिया है. व्हाट्सऐप चैनल का एक नया इंटरफेस यानी नया रूप रोलआउट किया जा रहा है, जो दिखने में भी पुराने डिजाइन से काफी अलग लगेगा.

इसके अलावा व्हाट्सऐप चैनल को पिन करने वाला फीचर भी रोलआउट होना शुरू हो चुका है. अभी तक यूजर्स व्हाट्सऐप में अपने पसंदीदा चैट बॉक्स को पिन कर सकते थे, जिसके जरिए उन्हें व्हाट्सऐप खोलने के बाद अपने पसंदीदा इंसान या ग्रुप के चैट को सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती है, क्योंकि वह टॉप में मौजूद रहते हैं.

पसंदीदा चैनल को कर पाएंगे पिन

इसी तरह से व्हाट्सऐप अपने चैनल को भी पिन करने वाला फीचर रोलआउट करना शुरू कर चुका है. कंपनी ने अभी तक अपने इस फीचर को एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न के कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए रोलआउट किया था, लेकिन अब कंपनी ने अपने इस खास फीचर को आम यूज़र्स के लिए भी रोल आउट करना शुरू कर दिया है.

आपको बता दें कि व्हाट्सऐप यूजर्स को जल्द ही व्हाट्सऐप चैनल का नया रूप देखने को मिलेगा और उसके साथ-साथ यूज़र्स अपने पसंदीदा चैनल को पिन भी कर सकते हैं, जिसके बाद यूजर्स को अपने उस पसंदीदा चैनल का अपडेट देखने के लिए उसे सर्च नहीं करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: ChatGPT में आया एक नया और बेहद खास फीचर, अब आपकी बातचीत को भी याद रखेगा चैटजीपीटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget