एक्सप्लोरर

ChatGPT में आया एक नया और बेहद खास फीचर, अब आपकी बातचीत को भी याद रखेगा चैटजीपीटी

OpenAI: ओपन एआई ने अपनी चैटबॉट सर्विस चैटजीपीटी में एक नया फीचर शामिल करने का फैसला किया है, जिसकी मदद से चैटजीपीटी अपने यूजर्स की बातचीत को याद भी रख पाएगा.

ChatGPT: समय के साथ-साथ दुनिया की टेक्नोलॉजी भी काफी आगे बढ़ते जा रही है. उन्हीं टेक्नोलॉजी का नतीजा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई है. एआई टेक्नोलॉजी में लगातार विकास हो रहे हैं. एआई से जुड़ी ही एक टेक्नोलॉजी का नाम चैटजीपीटी है, जिसनें पिछले कुछ महीनों में काफी सुर्खियां बटौरी हैं. 

ChatGPT का नया फीचर

चैटजीपीटी के लॉन्च होने के बाद से ही इसमें लगातार बदलाव किए जा रहे हैं, और इसमें नए फीचर्स को शामिल किया जा रहा है, ताकि यूजर्स का एक्सपीरियंस काफी शानदार हो जाए. आईएएनएस से मिली ख़बर के मुताबिक इसी क्रम में ओपनएआई अपने एआई चैटबॉट यानी चैटजीपीटी के लिए मेमोरी का परीक्षण कर रहा है, जो बॉट को समय के साथ आपके और आपकी बातचीत के बारे में जानकारी याद रखने के लायक बनाएगा.

इसका मतलब है कि चैटजीपीटी में इस नए फीचर के शामिल होने के बाद यूजर्स अपने चैटजीपीटी अकाउंट को अपने बारे में कुछ भी याद रखने के लिए बोल सकते हैं. आप उससे पूछ भी सकते हैं, कि उसे क्या याद है. इसके अलावा आप इसे सेटिंग्स के माध्यम से बातचीत को भूलने भी कह सकते हैं. आप इस फीचर को पूरी तरह बंद भी कर सकते हैं. 

कंपनी ने बताए नए फीचर की खासियत

ChatGPT के मुफ्त यूज़र्स और प्लस सर्विस यूज़ करने वाले यूजर्स के लिए ये नई मेमोरी सर्विस मुफ्त में शुरू की जा रही है, ताकि यूजर्स इस बात को समझ सकें कि ये फीचर कितना महत्वपूर्ण है. OpenAI ने एक बयान में कहा, हम जल्द ही इस नए फीचर को बड़े स्तर पर रोलआउट करेंगे. 

जब मेमोरी की सेटिंग्स बंद होगी तो यूजर्स की बातचीत को चैटजीपीटी याद नहीं रख पाएगा और नाही यूज़र्स इस फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे. इसके अलावा अगर यूजर्स चाहते हैं कि चैटजीपीटी किसी खास बातचीत को भूल जाए तो वो ऐसा भी कर सकते हैं. कंपनी ने बताया कि यूजर्स किसी खास बातचीत को सुन सकते हैं, देख सकते हैं, और डिलीट भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Samsung के इन ईयरबड्स में भी मिल रहा Galaxy AI फीचर्स, जानें यूजर्स के फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8 साल पुराना कंप्यूटर भी बनेगा AI-Ready, JioPC का 16GB RAM वाला नया प्लान लॉन्च
8 साल पुराना कंप्यूटर भी बनेगा AI-Ready, JioPC का 16GB RAM वाला नया प्लान लॉन्च
iPhone Air vs Galaxy S25 Edge.... कौन है ज्यादा पावरफुल?
iPhone Air vs Galaxy S25 Edge.... कौन है ज्यादा पावरफुल?
ऐप्स परमिशन और डेटा पर बढ़ा कंट्रोल, Ai+ ने लॉन्च किया NxtQuantum OS v1.1
ऐप्स परमिशन और डेटा पर बढ़ा कंट्रोल, Ai+ ने लॉन्च किया NxtQuantum OS v1.1
Stockity क्या है? ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने से पहले जानें ये जरूरी बातें
Stockity क्या है? ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने से पहले जानें ये जरूरी बातें

वीडियोज

दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
Embed widget