एक्सप्लोरर

एंड्रॉइड यूजर्स के लिए वॉट्सऐप लाया एक नया अपडेट, Long press नहीं अब एक Click से होगा ये मजेदार काम

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए वॉट्सऐप एक नया अपडेट लाया है जिसके बाद ऐप पर वीडियो रिकॉर्ड करना और आसान हो गया है. अब आपको लोंगप्रेस करके वीडियो शूट करने की जरूरत नहीं है.

WhatsApp: मेटा इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप पर लगातार कई नए अपडेट ला रहा है. इस साल कई बेहतरीन फीचर्स लोगों को वॉट्सऐप पर मिलने वाले हैं जिसके बाद ऐप पर चैटिंग करना और मजेदार हो जाएगा. इस बीच मेटा ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए वॉट्सऐप में एक नया फीचर जोड़ा है. कंपनी ने एंड्रॉयड यूजर्स को कैमरा मोड (Camera Mode) फीचर प्रदान किया है जिससे वीडियो रिकॉर्ड करना पहले से ज्यादा आसान हो गया है.

ये है नया अपडेट

वॉट्सऐप के डेवलपमेंट पर नजर बनाए रखने वाली वेबसाइट WaBetaInfo के मुताबिक, वॉट्सऐप ने 'कैमरा मोड' नाम का फीचर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लाइव कर दिया है और ऐप का अपडेटेड वर्जन गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है. यानी अगर आप वॉट्सऐप को अपडेट करेंगे तो आपको कैमरा मोड फीचर दिखने लगेगा. दरअसल, अभी तक जब आप वॉट्सऐप पर किसी व्यक्ति को वीडियो भेजना चाहते थे या स्टेटस पर वीडियो लगाना चाहते थे तो आपको शूट बटन को लंबे समय तक प्रेस करके रखना पड़ता था और तब वीडियो रिकॉर्ड होती थी.

लेकिन अब ये सब करने की जरूरत नहीं है. वॉट्सऐप ने यूजर्स के लिए कैमरा मोड का फीचर ऐप पर जोड़ा है जिसके जरिए आप एक क्लिक पर वीडियो को आसानी से रिकॉर्ड कर सकते हैं. इस बात को बेहतर तरीके से समझने के लिए आप एक बार किसी चैट विंडो में जाएं और वहां कैमरा आइकन पर क्लिक करें. यहां आप देखेंगे कि आपको फोटो और वीडियो का ऑप्शन दिखाई देगा. 

जल्द मिलेंगे ये कमाल के फीचर्स

वॉट्सऐप में जल्द यूजर्स को स्टेटस को रिपोर्ट, स्टेटस पर वॉइस नोट, टेक्स्ट फोंट में बदलाव आदि कई बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे. एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए कंपनी कई नए फीचर पर काम कर रही है जो आने वाले समय में लाइव होंगे. आईफोन यूजर्स के लिए एक लेटेस्ट फीचर ये रहने वाला है कि वे कम्युनिटी ग्रुप में मैसेज पर अपना रिएक्शन दे पाएंगे. यानी जिस तरह सामान्य चैट विंडो में वे किसी के मैसेज पर रिएक्ट कर पाते हैं ठीक इसी तरह कम्युनिटी ग्रुप में भी अब आईओएस यूजर रिएक्शन दे पाएंगे. 

यह भी पढ़ें: रंग-बिरंगे या डिजाइनर मोबाइल कवर यूज करते हैं तो इनके जरा ये नुकसान पढ़ लीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MSI Mode क्या है, इस सेटिंग को ON करते ही कैसे बढ़ जाएगी GPU की स्पीड?
MSI Mode क्या है, इस सेटिंग को ON करते ही कैसे बढ़ जाएगी GPU की स्पीड?
पढ़ाई में मदद के लिए बढ़ रहा AI का इस्तेमाल, यह कितना सही?
पढ़ाई में मदद के लिए बढ़ रहा AI का इस्तेमाल, यह कितना सही?
Claude में दिख रहे Clock आइकन का क्या मतलब होता है? जानें इसकी सच्चाई
Claude में दिख रहे Clock आइकन का क्या मतलब होता है? जानें इसकी सच्चाई
Vinegar से साफ होगी इलेक्ट्रॉनिक्स स्क्रीन या नुकसान? समझें टेक फैक्ट
Vinegar से साफ होगी इलेक्ट्रॉनिक्स स्क्रीन या नुकसान? समझें टेक फैक्ट

वीडियोज

Rajasthan के Tonk में भयंकर हादसा..कार की हालत देख होश उड़ जाएंगे!। Viral News
Chitra Tripathi: UPI के नए नियम से ग्राहक से दुकानदार तक क्या बदलेगा? | Digital Payment New Rules
Bharat Ki Baat : आपकी UPI पेमेंट पर क्या चार्ज लगेगा? | Online Payments | UPI Transaction Charge
UP में UCC का एलान.. पक्ष- विपक्ष में आर-पार, 2027 पर सीधा असर !। UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: UPI के नए नियम से क्या बदलेगा? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | UPI Payments Charge

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उपचुनाव से पहले CM शुभेंदु अधिकारी बोले, 'मुस्लिमों के लिए टेस्ट है कि...'
उपचुनाव से पहले CM शुभेंदु अधिकारी बोले, 'मुस्लिमों के लिए टेस्ट है कि...'
धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम को हाईकोर्ट से राहत, मिली जमानत
धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम को हाईकोर्ट से राहत, मिली जमानत
पवित्र मुस्लिम शहर मक्का के एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन, आर्मी ने रोका
पवित्र मुस्लिम शहर मक्का के एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन, आर्मी ने रोका
इमरान खान की हालत पर 7 पूर्व कप्तानों का छलका दर्द
इमरान खान की हालत पर 7 पूर्व कप्तानों का छलका दर्द
अक्षय की 'हैवान' हुई बुरी तरह फ्लॉप, 5वें दिन चंद लाख कमाने में भी छूटे पसीने
'हैवान' हुई बुरी तरह फ्लॉप, 5वें दिन चंद लाख कमाने में भी छूटे पसीने
अभिजीत दीपके का नया सोशल मीडिया पोस्ट, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से...'
अभिजीत दीपके का नया सोशल मीडिया पोस्ट, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से...'
'नाराज फूफा' कौन है?, जयंत चौधरी के करीबी नेता ने बताई पूरी कहानी
'नाराज फूफा' कौन है?, जयंत चौधरी के करीबी नेता ने बताई पूरी कहानी
झरने में नहा रहे परिवार पर गिरा खतरनाक सांप, रूह कंपा देगा वीडियो
झरने में नहा रहे परिवार पर गिरा खतरनाक सांप, रूह कंपा देगा वीडियो
Embed widget