एक्सप्लोरर

मोबाइल अगर पानी में भीग जाए तो सबसे पहले करें यह काम...सही-सलामत रहने के बढ़ जायेंगे चांस

Water in Mobile Phone: फोन भीगने पर सबसे पहले उसे ऑफ कर दें. पानी में गिरने पर पानी मोबाइल फोन के अंदरूनी पार्ट्स में जाकर शर्ट सर्किट कर सकता है. आगे की टिप्स नीचे बताई गई हैं.

Mobile Phone Caring Tips: स्मार्टफोन आज हम सबकी जिंदगी का अभिन्न हिस्सा बन गया है. कुछ घंटों के लिए लोगों के मोबाइल फोन को इनसे दूर कर दिया जाए तो वो बेचैन हो जाते हैं. यह हमारी जरूरी आवश्यकताओं की पूर्ति भी करता है. कभी कभी ऐसा होता है कि फोन अचानक से हाथ से छूट कर पानी में गिर जाता है या बारिश में पानी में भीग जाता है. ऐसे में इसके खराब होने का खतरा रहता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि अगर आपका मोबाइल फोन पानी में भीग जाए तो आपको क्या करना चाहिए. अगर आप इन टिप्स को अपनाते हैं तो आपके मोबाइल फोन के सही सलामत रहने की संभावना काफी बढ़ जाएगी.

सबसे पहले करें स्विच ऑफ
फोन के भीगने पर सबसे पहले उसे ऑफ कर दें और उसका उपयोग न करें. पानी में गिरने पर पानी मोबाइल फोन के अंदरूनी पार्ट्स में जाकर शर्ट सर्किट कर सकता है. इसलिए पानी में भीगने के बाद उसे चेक करने की कोशिश ना करें की वह काम कर रहा है या नहीं, उसे सीधा स्विच ऑफ कर दें.

मोबाइल की सफाई ऐसे करें
मोबाइल में पानी जाने पर फोन के सभी पार्ट्स को सुखाना जरूरी होता है. इसके लिए पेपर नैपकिन इस्तेमाल करना सबसे अच्छा होता है. इसके अलावा, फोन को पोछने के लिए आप नरम तौलिए का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस तरह से मोबाइल को अच्छे से साफ कर लें.

चावल में रख दें फोन
झटक कर उसका पानी अच्छी तरह से सुखा लें और सुखाने के बाद अब उसे सूखे चावलों में दबा कर रख देना है. एक बड़े से बर्तन में या डब्बे में मोबाइल डालकर उसमे चावल डाल देने हैं. इसके बाद बर्तन को ऊपर से पूरी तरह से बंद कर दीजिये. भीगे हुए फोन को सूखे चावल में दबाकर रखने से बहुत फायदे हैं, क्योंकि चावल तेजी से इसकी नमी को सोख लेते हैं.

बैटरी वगैरह भी सुखाएं
फोन को कम से कम 24 घंटों तक चावल के डब्बे में ही रहने दें. जब तक कि ये पूरी तरह सूख ना जाए. इसके अच्छी तरह से सूखने से पहले इसे ऑन करने के बारे में मत सोचिए. फोन के साथ इसकी बैटरी और बाकी एक्सेसरीज को भी चावल में सुखाया जा सकता है. 

मोबाइल चार्जिंग पर बिल्कुल न लगाएं
मोबाइल में पानी जाने के बाद उसको चार्जिंग पर बिल्कुल न लगाएं. मोबाइल को तब तक चार्ज और चालू न करें, जब तक की आपका मोबाइल पानी पूरी तरह से सूख नहीं जाता. अगर आप मोबाइल को चार्ज करेंगे मोबाइल बंद हो सकता है या उसमें और भी बड़ी खराबी आ सकती है.

मोबाइल को सर्विस सेंटर में दिखाएं
चावल में मोबाइल को सुखाने के बाद उसे ऑन करके देखें. यदि फोन अब भी ऑन नहीं हो रहा है तो उसे किसी सर्विस सेंटर पर दिखाएं. अगर ऑन हो भी जाता है तो आप तब भी उसे सर्विस सेंटर में दिखा सकते हैं, इससे अगर आपके मोबाइल में अगर कोई बड़ी खराबी होने वाली होगी तो आपको उसका पता जल्दी ही चल जाएगा और आपका मोबाइल बच जाएगा.

यह भी पढ़ें -

इन देशों में मिलते हैं भारत से महंगे आईफोन, आईफोन 14 की कीमत सुन कहेंगे 'अपने देश में ही ठीक है भाई'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Room Heater: सर्दियों की हो चुकी दस्तक, जान लें कौन-सा रूम हीटर देगा सही राहत
सर्दियों की हो चुकी दस्तक, जान लें कौन-सा रूम हीटर देगा सही राहत
Immersion Rod Power Consumption: 1 घंटा चलने पर कितनी बिजली खाती है आपकी इमर्शन रॉड, जानें गणित
1 घंटा चलने पर कितनी बिजली खाती है आपकी इमर्शन रॉड, जानें गणित
Why Phone Off In Flight: फ्लाइट में क्यों ऑफ करवा दिए जाते हैं फोन, अगर ऑन किया तो क्या होगा?
फ्लाइट में क्यों ऑफ करवा दिए जाते हैं फोन, अगर ऑन किया तो क्या होगा?

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget