एक्सप्लोरर

नकली डॉक्यूमेंट्स दिखाकर Sim Card खरीदना पड़ेगा भारी, जेल के साथ भरना होगा इतना जुर्माना

Economic Times की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, Department of Communication ने बिल के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि यह बिल टेलीकॉम सर्विस में बढ़ रहे फ्रॉड और क्राइम पर लगाम लगाएगा.

TRAI: साइबर क्राइम करने के लिए अपराधी अधिकतर फेक डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं, ताकि ट्रेक करने पर उनकी पहचान न हो पाए. हालांकि, बढ़ते साइबर क्राइम के मामलों को देखते हुए नियमों में बदलाव हुए हैं, अब नियम पहले से ज्यादा सख्त हो गए हैं. हाल ही में Indian Telecommunication Bill 2022 का ड्राफ्ट जारी किया गया था. नए नियमों में अब नकली डॉक्यूमेंट्स दिखाकर सिम कार्ड खरीदना और ऑनलाइन अपनी नकली जानकारी प्रोवाइड करना भी जुर्म की श्रेणी में आएगा. ऐसा करने पर 50,000 रुपये तक का जुर्माना भरना होगा या फिर 1 साल के लिए जेल की हवा खानी होगी.

व्हाट्सएप, टेलीग्राम भी हैं इस लिस्ट में

Economic Times की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, Department of Communication ने बिल के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि यह बिल टेलीकॉम सर्विस में बढ़ रहे फ्रॉड और क्राइम पर लगाम लगाएगा. नए नियम अनुसार, अगर कोई नकली डॉक्यूमेंट्स दिखाकर सिम कार्ड खरीदता है और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी गलत जानकारी देता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की सूची में  Telegram, WhatsApp और Signal जैसी ऐप्स भी शामिल हैं. अगर आप इन नियमों के खिलाफ जाते हैं, तो आप पर 50,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है या फिर 1 साल तक की जेल भी हो सकती है. ज्यादा संगीन मामलों में दोनों सजाएं भी दी जा सकती है. ऐसे केस में पुलिस मुजरिम को बिना वॉरंट के भी गिरफ्तार कर सकती है. सरकार द्वारा लाए इन नए नियमों का उद्देश्य तेजी से बढ़ते साइबर क्राइम व फ्रॉड पर लगाम लगाना है.

अब सख्त हुए KYC के नियम

भारत के यूनियन टेलीकॉम मिनिस्टर Ashwini Vaishnav ने कहा कि नया बिल कई तरह के साइबर क्राइम पर रोक लगा सकता है और साथ ही उन्होंने ओटीटी के लिए सख्त हुए केवाईसी (KYC) नियम के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि फोन रिसीव करने वाले को पता चले कि उसे कौन कॉल कर रहा है. डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन ने Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) को ऐसा सिस्टम बनाने को कहा है जिससे रिसीवर के फोन के डिस्प्ले पर कॉलर का वो नाम आए, जो उसके KYC के लिए दर्ज हुए डॉक्यूमेंट में है.

यह भी पढ़ें-

Google Chrome 106 Update: हाई सिक्योरिटी के साथ ये हैं इसकी खासियतें, जानें डाउनलोड करने का तरीका

Instagram अकाउंट हैक हो जाने पर ऐसे करें रिपोर्ट, यहां जानें अकाउंट रिकवर करने का तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vi ने महंगा किया 84 दिन वाला प्लान, जानें अब कितना करना होगा खर्च
Vi ने महंगा किया 84 दिन वाला प्लान, जानें अब कितना करना होगा खर्च
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Infinix GT 50 Pro लॉन्च, कीमत-स्पेसिफिकेशन समेत जानें किसके लिए है यह फोन?
Infinix GT 50 Pro लॉन्च, कीमत-स्पेसिफिकेशन समेत जानें किसके लिए है यह फोन?

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet

Embed widget