एक्सप्लोरर

Sim Swap Scam के बढ़ रहे मामले, ऐसे शिकार बनाते हैं स्कैमर्स, खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये तरीके

साइबर अपराधी आजकल सिम स्वैप स्कैम से लोगों को चूना लगा रहे हैं. इस स्कैम में वो किसी यूजर के मोबाइल नंबर को अपने पास मौजूद सिम पर एक्टिव करवा लेते हैं. इससे यूजर को बड़ा नुकसान हो सकता है.

आजकल साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. इनमें से एक तरीका है Sim Swap Scam. इसमें स्कैमर्स आपके मोबाइल नंबर को धोखे से अपने पास मौजूद सिम पर एक्टिव करवा लेते हैं. इस तरह आपके नंबर पर आने वाले सारे जरूरी कॉल्स और SMS उनके पास चले जाते हैं. इससे आपको बड़ा नुकसान हो सकता है. आइए जानते हैं कि यह स्कैम कैसे काम करता है और इससे कैसे बचा जा सकता है.

ऐसे काम करता है सिम स्वैप स्कैम

इस स्कैम के लिए स्कैमर्स टेलीकॉम कंपनी से संपर्क करते हैं और धोखे से किसी दूसरे व्यक्ति के नंबर को अपने पास मौजूद सिम पर एक्टिव करवा लेते हैं. इसके लिए वो सबसे पहले किसी दूसरे यूजर की पहचान बताकर कंपनी से संपर्क करते हैं और नया सिम कार्ड एक्टिव करने की मांग करते हैं. इसके बाद कुछ सवालों का जवाब देकर वो नकली सिम कार्ड पर दूसरे यूजर का नंबर एक्टिव करवा लेते हैं.

सवालों का सही जवाब कैसे देते हैं स्कैमर्स?

स्कैमर्स किसी यूजर की जानकारी जुटाने के लिए फिशिंग ईमेल, मालवेयर या सोशल मीडिया प्रोफाइल आदि की मदद लेते हैं. कई बार स्कैमर्स किसी कंपनी या बैंक का अधिकारी बनकर कोई फॉर्म भेजते हैं और यूजर से उस पर सारी डिटेल भरवा लेते हैं. इसके अलावा वो मालवेयर के जरिए भी यूजर की जानकारी चुरा लेते हैं. इसके साथ सोशल मीडिया पर मौजूद जानकारी भी उनके काम आती है. इन सब तरीकों से वो यूजर की जानकारी जुटा लेते हैं और कस्टमर केयर के सवालों का जवाब देकर सिम स्वैप कर लेते हैं.

ऐसे स्कैम से कैसे बचें?

  • फिशिंग ईमेल और संदिग्ध लिंक से सावधान रहें. किसी भी अनजान व्यक्ति की तरफ से आए ईमेल, लिंक या मैसेज को ओपन न करें.
  • किसी भी ईमेल, फोन कॉल या लिंक पर OTP आदि संवेदनशील जानकारी शेयर न करें. 
  • अपने अकाउंट की प्रोटेक्शन के लिए हमेशा मजबूत पासवर्ड इस्तेमाल करें और इसे समय-समय पर बदलते रहें.
  • अगर आप अपने फोन से कॉल्स या SMS नहीं कर पा रहे हैं तो तुरंत अपनी टेलीकॉम कंपनी से संपर्क करें.
  • अगर आपको लगता है कि आप किसी स्कैम को शिकार हो गए हैं तो तुरंत इसकी जानकारी संबंधित एजेंसियों को दें.

ये भी पढ़ें-

फ्री में चाहिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन? इन प्लान्स के साथ मिल रहा बेनेफिट, देखें डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगे फोन की बल्ले-बल्ले, बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड
महंगे फोन की बल्ले-बल्ले, बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड
फोन की चार्जिंग हमेशा Watts में ही क्यों मापी जाती है? जानिए पूरी सच्चाई
फोन की चार्जिंग हमेशा Watts में ही क्यों मापी जाती है? जानिए पूरी सच्चाई
TRAI Channel Selector App: TRAI के इस एप से ऑप्टिमाइज करें टीवी चैनल, आधा हो जाएगा बिल
TRAI के इस एप से ऑप्टिमाइज करें टीवी चैनल, आधा हो जाएगा बिल
AI के जगत में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ? यहां जानें सारी हलचल
AI के जगत में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ? यहां जानें सारी हलचल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget