एक्सप्लोरर

Blue Whale Challenge: क्या है ब्लू व्हेल चैलेंज, जिससे अमेरीका में गई 20 साल के भारतीय छात्र की जान?

The Suicide Game: ब्लू व्हेल चैलेंज की वजह से अमेरिका में पढ़ने वाला भारत के एक 20 वर्षीय छात्र की जान चली गई है. आइए हम आपको इस घटना और ब्लू व्हेल चैलेंज गेम के बारे में बताते हैं.

Dangerous Online Game Blue Whale: आजकल ऑनलाइन गेमिंग का क्रेज काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है. गेमिंग इंडस्ट्री में बहुत सारे ऐसे गेम्स भी मौजूद हैं, जो गेमर्स के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है. उन्हीं गेम्स में से एक गेम का नाम ब्लू व्हेल चैलेंज है. इस गेम ने पिछले कुछ सालों से पूरी दुनिया में मौत का तांडव मचाया है और इस बार इसी तांडव का शिकार अमेरिका की यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाला भारत का एक छात्र हो गया है. 

ब्लू व्हेल चैलेंज ने भारतीय छात्र की जान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के एक 20 वर्षीय छात्र की जान ब्लू व्हेल चैलेंज गेम की वजह से चली गई है. आंध्र प्रदेश के रहने वाले यह छात्र अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स में पढ़ते थे. वह पांच साल के कोर्स में पहले साल के ही छात्र थे. इसी साल के 8 मार्च को भारत के इस 20 वर्षीय छात्र का शव संदिग्ध हालात में पाया गया था.

इस मामले के बारे में बात करते ब्रिस्टल काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के प्रवक्ता ग्रेग मिलियोट ने कहा कि इस मसले की जांच स्पष्ट आत्महत्या के रूप में की जा रही है. हालांकि, पहले इस छात्र की मौत को हत्या बताया जा रहा था और छात्र की सही पहचान भी नहीं हो पाई थी. 

अमेरिकन मीडिया में चल रही एक पुरानी रिपोर्ट में बताया गया था कि भारत का यह छात्र बोस्टन यूनिर्सिटी का पढ़ने वाला था. उसके साथ जंगल में लूटपाट हुई और फिर उसकी हत्या करके उसके शव को एक कार के अंदर डाल दिया गया. इस अफवाह के बाद बोस्टन ग्लोब न्यूज़पेपर ने इस छात्र की असली पहचान की थी.

पुलिस ने भी अभी तक मौत के सही कारण की जानकारी नहीं दी है, लेकिन ज्यादातर रिपोर्ट्स का मानना है कि उनकी मौत ब्लू व्हेम गेम खेलने की वजह से हुई है. आइए हम आपको इस गेम के बारे में बताते हैं.

ब्लू व्हेल चैलेंज क्या है?

ब्लू व्हेल एक ऑनलाइन गेम है. इस गेम में 50 से ज्यादा लेवल होते हैं, और हरेक लेवल के साथ गेम काफी मुश्किल होता जाता है. इस गेम में गेमर्स को बहुत सारे चैलेंज मिलते हैं. लेवल के बढ़ने के साथ-साथ गेम में मिलने वाला चैलेंज बहुत मुश्किल होता जाता है. इन चैलेंज्स में गेमर्स को अपने शरीर को नुकसान पहुंचाने के लिए कहा जाता है और इसी क्रम में कई गेमर्स ऐसे टास्क को पूरा करने में लग जाते हैं, जिसमें उनकी जान तक चली जाती है.

इस गेम के चक्कर में पिछले 6-7 सालों में कई गेमर्स की जान भी गई है. भारत सरकार ने इस गेम को सालों पहले बैन कर दिया था और इस 2017 में एक एडवाइजरी भी जारी की थी, जिसमें कहा गया था कि यह उकसाने वाला गेम है और इससे दूर रहा जाए. 

यह भी पढ़ें:

अब मेट्रो से भी तेज चलेंगे ये स्मार्टफोन्स, कंपनी ने दिया सुपरफास्ट अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
सिर्फ कॉल और SMS चाहिए? Airtel के 3 नए प्लान पर डालें नजर
सिर्फ कॉल और SMS चाहिए? Airtel के 3 नए प्लान पर डालें नजर
Wi-Fi का सिग्नल फुल, फिर भी इंटरनेट स्लो? जानें क्या है वजह
Wi-Fi का सिग्नल फुल, फिर भी इंटरनेट स्लो? जानें क्या है वजह
स्मार्ट गीजर और नॉर्मल गीजर में क्या अंतर? खरीदने से पहले जानें
स्मार्ट गीजर और नॉर्मल गीजर में क्या अंतर? खरीदने से पहले जानें

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget