एक्सप्लोरर

वोडोफोन, जियो और एयरटेल के डेली 3GB डेटा वाले प्रीपेट प्लान, फ्री कॉलिंग की भी सुविधा

मोबाइल कंपनियां एक से बढ़कर एक प्रीपेड प्लान लेकर आ रही हैं. यूजर्स की जरूरत के हिसाब से इन प्लान्स में आपको 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है. आइये जानते हैं आपके लिए कौन सा प्लान बेस्ट होगा.

अगर आप वर्कफ्रॉम होम के दौरान ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं या फोन में ज्यादा डेटा का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए डेली 3GB डेटा वाले प्लान अच्छे हैं. एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और जियो ने यूजर्स को लुभाने के लिए कई शानदार प्लान ऑफर किए हैं. इनमें आपको काफी कम कीमत में ज्यादा डेटा और कॉलिंग के साथ दूसरे फ्री बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं. आज हम आपको रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के 3जीबी डेटा वाले बेस्ट प्रीपेड प्लान्स के बारे में बता रहे हैं. आइये जानते हैं.

Airtel के डेली 3GB डेटा वाले प्लान 1- एयरटेल 398 रुपये वाले प्लान में डेली 3GB डेटा की सुविधा दे रहा है. इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर आप अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं. साथ ही रोज 100 फ्री SMS की सुविधा भी मिल रही है. इस प्लान की वेलिडिटी 28 दिन की है जिसमें एयरटेल एक्सट्रीम और विंक म्यूजिक का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है.

2- कंपनी का दूसरा 3GB डेली डेटा प्लान 598 रुपये वाला प्लान है. इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS की सुविधा दी जा रही है. प्लान में 349 रुपये वाले अडिशनल बेनिफिट्स भी हैं.

Jio के डेली 3GB डेटा वाले प्लान 1- जियो अपने यूजर्स के लिए काफी सस्ते प्लान लेकर आता है. रिलायंस जियो रोज 3GB डेटा वाले तीन प्लान ऑफर कर रहा है. जिसमें 349 रुपये के प्लान में आपको डेली 3GB डेटा, 100 फ्री एसएमएस की सुविधा दी जा रही है. इस प्लान में आपको जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है. जियो नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 1 हजार फ्री मिनट दिए जा रहे हैं. प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है.

2- 401 रुपये वाले इस प्रीपेड प्लान को कंपनी ने IPL 2020 के लिए लॉन्च किया था. इस प्लान में आपको डेली 3GB डेटा के साथ 6 GB एक्स्ट्रा डेटा का ऑफर मिलता है. इस प्लान के तहत जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड और दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 1 हजार नॉन-एफयूपी मिनट मिलेंगे. साथ ही डेली 100 फ्री SMS की भी सुविधा है. खास बात ये है कि इसमें डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है.

3- जियो 84 दिन की वैलिडिटी के साथ 999 रुपये वाले प्लान में रोज 3GB डेटा की सुविधा दे रही है. इस प्लान में जियो नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 3 हजार फ्री मिनट दिए जा रहे हैं. कंपनी इस प्लान में 100 फ्री एसएमएस की भी सुविधा दे रही है.

वोडाफोन-आइडिया के 3जीबी डेली डेटा वाले प्लान वोडाफोन-आइडिया के 3GB वाले 2 प्लान हैं जिसमें 398 रुपये और 558 रुपये वाले प्लान शामिल हैं. 398 रुपये वाले प्लान में आपको रोज 3GB डेटा मिलेगा. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है. वहीं 558 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 56 दिन की है और इसमें 3GB डेली डेटा के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget