एक्सप्लोरर

5G के चक्कर में न हो उतावले, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, VI यूजर्स ये अपडेट जरूर पढ़ लें 

अगर आप वोडाफोन-आइडिया के यूजर हैं और 5G का इंतजार कर रहे हैं तो ये अपडेट जरूर पढ़ लें. स्कैमर्स आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकते हैं.

कुछ महीने पहले ही भारतीय एयरटेल और रिलायंस जियो ने देश के प्रमुख शहरों में 5G नेटवर्क की सेवा शुरू की थी. दोनों ही टेलीकॉम कंपनियां धीरे-धीरे अपने नेटवर्क का विस्तार देशभर में कर रही हैं. 5G नेटवर्क लॉन्च होने के बाद ग्राहकों में 5जी इंटरनेट चलाने की होड़ मची हुई है और वे इसके लिए उत्सुक हैं. दूसरी तरफ स्कैमर्स भी एक्टिव हो चुके हैं और लोगों को 5G नेटवर्क के नाम पर शिकार बना रहे हैं. दरअसल, रिलायंस जियो और एयरटेल ने अपनी 5G सर्विस शुरू कर दी है लेकिन वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल ने फिलहाल 5G नेटवर्क लॉन्च नहीं किया है. लोग 5G नेटवर्क के लिए उत्साहित हैं और इसी बात का फायदा स्कैमर्स उठा रहे हैं.

ये मैसेज आए तो हो जाएं सावधान

रिपोर्ट की मानें तो स्कैमर्स लोगों का बैंक अकाउंट 5G नेटवर्क के नाम पर खाली कर रहे हैं. विशेषकर vodafone-idea के यूजर्स को स्कैमर्स निशाना बना रहे हैं क्योंकि अभी तक टेलीकॉम कंपनी ने 5G नेटवर्क लॉन्च नहीं किया है. स्कैमर्स वोडाफोन-आइडिया के यूजर्स को फिशिंग का मैसेज भेज रहे हैं. इस मैसेज में लिखा गया है कि VI का 5G नेटवर्क लाइव हो चुका है, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें या फिर अपडेट के लिए कॉल करें. जैसे ही यूजर्स इस लिंक पर क्लिक कर रहे हैं तो हैकर्स उनका अकाउंट हैक कर पैसा साफ़ कर रहे हैं. रिपोर्ट की मानें तो मैसेज में दिया गया लिंक पेटीएम अकाउंट का बताया जा रहा है.

इन यूजर्स के साथ भी हो रहा फ्रॉड

Vodafone-idea के यूजर्स के साथ ही नहीं बल्कि स्कैमर्स एयरटेल और जियो के कस्टमर को भी निशाना बना रहे हैं. हैकर्स यूजर्स को 5G सिम पर अपग्रेड करने के लिए कई तरह के फिशिंग मैसेज भेज रहे हैं. हालांकि टेलिकॉम कंपनियों ये पहले ही क्लियर कर दिया है कि 5G के लिए लोगों को नई सिम कार्ड की जरूरत नहीं है. यानी 4G सिम कार्ड पर ही लोगों को 5G नेटवर्क मिलेगा. 

वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल ने अभी तक 5G नेटवर्क लॉन्च नहीं किया है. जानकारी के मुताबिक, वोडाफोन आइडिया 5G नेटवर्क को यूज केस को ध्यान में रखकर लांच करेगा. 

यह भी पढ़ें:

इस शख्स से सीखिए प्रोमोकोड का सही इस्तेमाल... फूड ऑर्डर में ही बचा लिए 2.43 लाख रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: Xiaomi, Oppo और VIVO के सस्ते फोन कभी नहीं मिलेंगे? चिप की कमी से कैसे बिखरा भारतीय बाजार
MI, Oppo और VIVO के सस्ते फोन नहीं मिलेंगे? चिप की कमी से कैसे बिखरा भारतीय बाजार
फोन की छोटी स्क्रीन से TV तक पहुंचा Instagram, Apple TV पर हुई एंट्री
फोन की छोटी स्क्रीन से TV तक पहुंचा Instagram, Apple TV पर हुई एंट्री
10000mAh बैटरी वाले फोन की तैयारी में Realme? लीक में सामने आए फीचर्स
10000mAh बैटरी वाले फोन की तैयारी में Realme? लीक में सामने आए फीचर्स
इस हफ्ते 6 नए फोन होंगे लॉन्च, Infinix से Samsung तक इन मॉडल्स पर नजर
इस हफ्ते 6 नए फोन होंगे लॉन्च, Infinix से Samsung तक इन मॉडल्स पर नजर

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाषा में मर्यादा होनी चाहिए...' PM मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी पर भड़के राजनाथ सिंह
'भाषा में मर्यादा होनी चाहिए...' PM मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी पर भड़के राजनाथ सिंह
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget