एक्सप्लोरर

Airtel और Jio के बाद VI ने लाइव की 5G सर्विस, इन शहरों में सबसे पहले मिलेगा नेटवर्क

VI 5G: जियो और एयरटेल के बाद देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी VI ने 5G सर्विस भारत के कुछ शहरों में लाइव कर दी है. इस बात की जानकारी कंपनी ने वेबसाइट पर शेयर की है.

वोडाफोन-आइडिया के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है. कंपनी ने दिल्ली और पुणे के कुछ क्षेत्रों में अपनी 5G सर्विस शुरू कर दी है. इस बात की जानकारी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है. हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर वोडाफोन आइडिया की तरफ से ऐसा कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है. वेबसाइट के मुताबिक, यूजर्स 5G रेडी सिम की मदद से हाई स्पीड इंटरनेट को एक्सेस कर सकते हैं. बता दें, इंडियन मोबाइल कांग्रेस के सातवें एडिशन में वोडाफोन आइडिया के प्रमोटर कुमार मंगलम बिड़ला ने ये जानकारी दी थी कि पिछले साल वोडाफोन आइडिया की टीम ने 5G की शुरुआत के लिए कोर नेटवर्क पर काफी काम किया है और आने वाली तिमाही में कंपनी 5G रोल आउट के लिए महत्वपूर्ण निवेश करेगी. 

लगातार कम हो रहा है यूजरबेस

वोडाफोन आइडिया का यूजर बेस लगातार काम हो रहा है क्योंकि कंपनी एयरटेल और जियो के मुकाबले 5G सर्विस को समय पर लॉन्च नहीं कर पाई. ट्राई के डेटा के मुताबिक, VI सब्सक्राइबर्स की संख्या जुलाई 2023 में 22.8 करोड़ थी और कंपनी का ARPU सितंबर में खत्म हुई तिमाही में 142 रुपए था जबकि इंडस्ट्री लीडिंग एयरटेल का ARPU 203 रुपये था. ARPU का मतलब एवरेज रिवेन्यू पर यूजर होता है. 

वोडाफोन आइडिया यूजर्स को अपने साथ बनाए रखने के लिए तमाम कोशिश कर रहा है और कई प्लांस और ऑफर्स कंपनी ने लॉन्च भी किए हैं.


Airtel और Jio के बाद VI ने लाइव की 5G सर्विस, इन शहरों में सबसे पहले मिलेगा नेटवर्क

IMC 2023 में VI ने ये सब किया था शोकेज 

हाल ही में संपन्न हुए IMC2023 में, वोडाफोन आइडिया ने IoT, 5G , क्लाउड सहित अन्य टेक्नोलॉजी को दिखया था जिसमें Vi C-DOT IoT लैब, स्मार्ट कनेक्टिविटी टेस्ट बेड, Vi AirFiber, Vi गेम्स, क्लाउड प्ले, वीआर गेम्स और एक्सआर एडुटेक आदि शामिल है. वीआई द्वारा प्रदर्शित ये सोल्यूशन ज्यादातर 5जी नेटवर्क पर बेस्ड हैं.

यह भी पढ़ें:

20,000 के बजट में आने वाले इन 5G फोन पर मिल रहा शानदार ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पासवर्ड नहीं अब ये तरीका है ज्यादा सुरक्षित? इन चीजों का रखें ध्यान
पासवर्ड नहीं अब ये तरीका है ज्यादा सुरक्षित? इन चीजों का रखें ध्यान
आपके नाम पर 9 से ज्यादा सिम तो नहीं चल रहे? फटाफट ऐसे करें पता
आपके नाम पर 9 से ज्यादा सिम तो नहीं चल रहे? फटाफट ऐसे करें पता
किसी और के डिवाइस में तो नहीं चल रहा आपका Google अकाउंट? ऐसे करें पता
किसी और के डिवाइस में तो नहीं चल रहा आपका Google अकाउंट? ऐसे करें पता
कैसे पता करें घर में लगा CCTV कैमरा हैक हो गया? जानें आसान तरीका
कैसे पता करें घर में लगा CCTV कैमरा हैक हो गया? जानें आसान तरीका

वीडियोज

बंद कमरे में हत्यारी पत्नी का 'खूनी टोटका' !
टेंपो ने लिया कट, सफारी ने मारी टक्कर, रोंगटे खड़े कर देगा Video
अयोध्या में 'मछली दावत','गिरगिट' कौन ?
'मछली भोज' में 27 का सियासी 'कांटा'!
शिक्षा, परीक्षा की लड़ाई...आरक्षण तक कैसे आई?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर घाटी में ULC ने भेजा धमकियों भरा खत, जानें सुरक्षा बलों ने क्या कहा?
कश्मीर घाटी में ULC ने भेजा धमकियों भरा खत, जानें सुरक्षा बलों ने क्या कहा?
'चाचा! बहुत दिन बाद...', पटना में लालू यादव को देखकर बोले पवन सिंह
'चाचा! बहुत दिन बाद...', पटना में लालू यादव को देखकर बोले पवन सिंह
'मेरी गर्लफ्रेंड हैं...', पाखी हेगड़े से डायरेक्टर की गंदी डिमांड पर भिड़ गए थे निरहुआ
'मेरी गर्लफ्रेंड हैं...', पाखी हेगड़े से डायरेक्टर की गंदी डिमांड पर भिड़ गए थे निरहुआ
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज, ऋषभ पंत नंबर-3 पर
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज, ऋषभ पंत नंबर-3 पर
ध्रुव जुरेल के टैटू पर फिदा हुए शिवराज सिंह चौहान, शेयर किया वीडियो
ध्रुव जुरेल के टैटू पर फिदा हुए शिवराज सिंह चौहान, शेयर किया वीडियो
आरक्षण का जिक्र कर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं दलित परिवार से आता हूं, मेरे पिता...'
आरक्षण का जिक्र कर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं दलित परिवार से आता हूं, मेरे पिता...'
'PM मोदी का लाया निजी संदेश', पुतिन से मुलाकात में बोले जयशंकर
'PM मोदी का लाया निजी संदेश', पुतिन से मुलाकात में बोले जयशंकर
गुना में पलटा तेल से भरा टैंकर, बाल्टी-कैन लेकर दौड़े लोग
गुना में पलटा तेल से भरा टैंकर, बाल्टी-कैन लेकर दौड़े लोग
Embed widget