एक्सप्लोरर

बच्चों के iPhone पर अब हर ऐप को नहीं मिलेगी छूट, iOS 27 में क्या बदला?

Apple के iOS 27 में ऐप डाउनलोड, नई वेबसाइट और कॉन्टैक्ट जोड़ने के लिए पैरेंट्स की मंजूरी जैसे फीचर्स मिलते हैं. जानिए नए पैरेंटल कंट्रोल कैसे काम करते हैं.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • संवेदनशील सामग्री ब्लर होगी, स्क्रीन टाइम सीमा भी निर्धारित.

बच्चों को स्मार्टफोन देने के साथ ही पैरेंट्स के सामने यह चिंता भी रहती है कि बच्चे फोन पर क्या देख रहे हैं, कौन-से ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं और किन लोगों से बात करते हैं. Apple ने इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए iOS 27 में पैरेंटल कंट्रोल को नए तरीके से पेश किया है. अब पैरेंट्स को फोन देने के बाद उसकी सेटिंग्स में जाकर पाबंदियां लगाने की जगह शुरुआत में ही यह तय करने का ऑप्शन मिलता है कि बच्चे के फोन में कौन-से ऐप होंगे और किन एक्टिविटी के लिए उनकी मंजूरी जरूरी होगी. तो आइए जानते हैं कि iOS 27 में क्या बदला है. 

iOS 27 में क्या बदला है?

iOS 27 में बच्चों के लिए Child Account के जरिए सेटअप किया जा सकता है. Apple 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इस अकाउंट को जरूरी रखता है, जबकि 18 साल तक के बच्चों के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें उम्र के हिसाब से वेबसाइट, फिल्मों, म्यूजिक और ऐप्स पर प्रतिबंध लागू होते हैं.

फोन सेटअप करते समय पैरेंट्स जरूरी ऐप्स का ऑप्शन चुन सकते हैं, बच्चे की उम्र के अनुसार सुझाए गए ऐप्स रख सकते हैं या अपनी पसंद से हर ऐप चुन सकते हैं. Apple के अपने ऐप्स को भी इस सूची से हटाया जा सकता है. इसके अलावा, Ask to Buy फीचर के जरिए फ्री और पेड ऐप डाउनलोड करने या इन-ऐप खरीदारी के लिए भी पैरेंट्स की मंजूरी जरूरी होती है.

नई वेबसाइट खोलने से पहले लेनी होगी परमिशन

iOS 27 में Ask to Browse फीचर Safari पर लागू होता है. 13 साल से कम उम्र के बच्चे किसी नई वेबसाइट का लिंक खोलते हैं, तो पहले परमिशन मांगने वाली स्क्रीन दिखाई देती है. पैरेंट्स को लिंक के साथ नोटिफिकेशन मिलता है, जिससे वेबसाइट देखकर फैसला कर सकते हैं. टिनेजर के लिए यह फीचर डिफॉल्ट रूप से बंद रहता है, लेकिन पैरेंट्स चाहें तो इसे चालू कर सकते हैं.

नए कॉन्टैक्ट जोड़ने के लिए भी मंजूरी

iOS 27 में बच्चे Messages, FaceTime और Phone ऐप पर किसी नए व्यक्ति का नंबर जोड़ना चाहें, तो इसके लिए पैरेंट्स की परमिशन ली जा सकती है. इसके अलावा 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए Communication Safety फीचर सेंसिटिव फोटो को अपने आप ब्लर कर देता है. नए अपडेट में हिंसक और परेशान करने वाली फोटो और वीडियो को भेजने और पाने पर भी रोक लगाई गई है.

यह भी पढ़ें - 12 से 18 अक्टूबर के बीच स्मार्टफोन कंपनियों के बड़े लॉन्च, देखें लिस्ट

स्क्रीन टाइम के लिए मिलेंगे उम्र के हिसाब से सुझाव

Apple ने App Limits की जगह Time Allowances पेश किए हैं. इसमें गेम्स, एंटरटेनमेंट और सोशल मीडिया के लिए अलग-अलग दैनिक समय सीमा तय की जा सकती है. कंपनी बच्चे की उम्र और विशेषज्ञों की रिसर्च के आधार पर समय की सिफारिश भी देती है. पैरेंट्स इन सीमाओं को अपनी जरूरत के अनुसार बदल सकते हैं.

पैरेंटल कंट्रोल की भी हैं कुछ सीमाएं

पैरेंट्स Settings में Family सेक्शन से बच्चे का औसत स्क्रीन टाइम देख सकते हैं, डिवाइस को रोक सकते हैं या इस्तेमाल का शेड्यूल बदल सकते हैं. पासकोड दर्ज किए जाने पर अलर्ट भी मिल सकता है. हालांकि, ये सभी कंट्रोल हर ऐप पर समान रूप से लागू नहीं होते हैं. Safari और Apple के दूसरे ऐप्स में मिलने वाली सुविधाएं तभी अन्य ऐप्स तक पहुंचेंगी, जब उनके डेवलपर इन्हें अपनाएंगे. इसके अलावा नए Screen Time फीचर्स के लिए Family Sharing ग्रुप के सभी डिवाइसों को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर पर अपडेट करना जरूरी है. कुछ सुविधाएं हर क्षेत्र और भाषा में उपलब्ध नहीं होंगी.

यह भी पढ़ें - घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Truecaller पर दिख रहा है आपका नंबर? ऐसे हटाएं अपनी डिजिटल पहचान
Truecaller पर दिख रहा है आपका नंबर? ऐसे हटाएं अपनी डिजिटल पहचान
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
Advertisement

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget