एक्सप्लोरर

मिड रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में Vivo Y51s हुआ लॉन्च, Realme के इस फोन को मिलेगी चुनौती

मिड रेंज सेगमेंट में Vivo ने अपना नया 5G सपोर्ट स्मार्टफोन Y51s को लॉन्च कर दिया है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Exynos 880 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगा है.

नई दिल्ली: सस्मार्टफोन निर्मता कंपनी Vivo ने अपनी Y सीरिज में नया Y51s स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इस फोन में एक अलग प्रोसेसर लगाया है. इसके अलावा इसमें 3 रियर कैमरे का सपोर्ट मिलता है.यह मिड रेंज सेगमेंट में आया है और यह 5G को सपोर्ट करता है. आइये जानते हैं इसके अन्य सभी फीचर्स के बारे में.

Vivo Y51s की कीमत 1,798 चीनी युआन (करीब 19,100 रुपये) है जोकि इसके 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत हैं. यह फोन Secret Realm Black, Snow Feather White और Bihailan Blue कलर ऑप्शन में मिलता है. इस फोन की बिक्री चीन  मार्केट में 29 जुलाई से शुरू होगी. माना जा रहा है कि यह फोन जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जाएगा. लेकिन अभी तक कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

नए Vivo Y51s में 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले लगा है, जोकि 1,080x2,340 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है.परफॉर्मेंस के लिए इसमें Exynos 880 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगा है. यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड है और फनटच 10.5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है. इसके अलावा सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

पावर के लिए इस फोन में 4,500mAh की बैटरी लगी है जोकि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस है. इसके अलावा यह फोन 5G, 4G LTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, 3.5 mm हेडफोन जैक और ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है.

Realme X2 को मिलेगी चुनौती

नए Vivo Y51s का मुकाबला Realme X2 से होगा. इस फोन की कीमत 17,999 रुपये से शुरू होती है. परफॉरमेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Snapdragon 730G प्रोसेसर दिया है. यह फोन 6.5 इंच के S-AMOLED डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट को सपॉर्ट करता है. फोन की वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन फुल HD+ रेजॉलूशन ऑफर करती है. इसके साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

फोन में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है जो कि 50W SuperVooC फ्लैश चार्ज टेक्नॉलजी को सपॉर्ट करती है. ऐसे में यह भारत का सबसे तेजी से चार्ज होने वाला पहला स्मार्टफोन है. फोन में UFS 3.0 स्टोरेज दिया गया है.

फोटोग्राफी के लिए इसमें 64 मेगापिक्सल+8 मेगापिक्सल+2 मेगापिक्सल+2 मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा दिया गया है. जबकि सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

यह भी पढ़ें 

90Hz डिस्प्ले के साथ realme 6i भारत में हुआ लॉन्च, इस स्मार्टफोन से होगा आमना-सामना

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget