एक्सप्लोरर

दाम घटने के बाद इतने रुपये में मिल रहा है Vivo का ये फोन, Oppo F15 से है मुकाबला

Vivo S1 Pro की कीमत एक बार फिर से कम हो गई है. इससे पहले भी कंपनी ने इस फोन के दाम घटाए थे. आइए जानते हैं क्या है इस फोन की नई कीमत.

नई दिल्ली: स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने अपने फोन Vivo S1 Pro के दाम में एक बार फिर कटौती की है. कंपनी ने इस फोन के कीमत एक हजार रुपये तक घटाई है. जिसके बाद ये फोन आपको 19,900 रुपये में मिलेगा. कंपनी ने इस फोन को इस साल जनवरी में लॉन्च किया था.

Vivo S1 Pro के स्पेसिफिकेशंस

Vivo S1 Pro में 6.38 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है जोकि 1080 x 2340 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ है. यह डिस्प्ले सुपर-AMOLED कैपेसिटिव मल्टी टच के साथ है. इस फोन का डिस्प्ले रिच और ब्राइट है. इसमें फुल व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है. धूप में भी आप इसे आसानी से देख सकते हैं. परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. यह फोन 8GB RAM और 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है. पावर के लिए इसमें 4,500 एमएएच की बैटरी मिलती है जोकि 18W के ड्यूल इंजन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन की परफॉरमेंस बेहतर है.

कैमरा सेटअप

फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का सुपर मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का बोकेह मोड सेंसर दिया है. जबकि सेल्फी के इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. फोटोग्राफी और विडियो ग्राफी के लिहाज से यह फोन काफी अच्छा माना जाता है.

कनेक्टिविटी फीचर्स

Vivo S1 Pro में ड्यूल 4G, VoLTE, 3G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-C जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं. यह फोन जैजी ब्लू, मिस्टिक ब्लैक और ड्रीम वाइट कलर ऑप्शन उपलब्ध है. जिसमें इसका ड्रीम वाइट कलर काफी पॉपुलर है. यह फोन ऐंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड वीवो के फनटच ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.

Oppo F15 से मुकाबला

Oppo F15 में 6.4 इंच फुल एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है. स्मार्टफोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ दिया गया है. इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा भी दी गई है. ये फोन ऐंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड है. इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली जी72 एमपी3 जीपीयू दिया गया है. ओप्पो के इस फोन में 8 GB रैम दी गई है. ये फोन आपको 20,000 रुपये के आसपास की रेंज में मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें

Samsung और Oppo के स्मार्टफोन हुए सस्ते, जाने नई कीमत और फीचर्स जानिए- आपको आने वाले हफ्तों में WhatsApp में मिलने वाले हैं कौन-कौन से नए फीचर्स?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
Gmail के डेटा से पर्सनल होंगे Ads? समझें Google की नई पॉलिसी
Gmail के डेटा से पर्सनल होंगे Ads? समझें Google की नई पॉलिसी
Smart TV चलाते वक्त हो जाती है हैंग, इस ट्रिक से हो जाएगी तेज
Smart TV चलाते वक्त हो जाती है हैंग, इस ट्रिक से हो जाएगी तेज
कीपैड फोन में डिजिटल पेमेंट की एंट्री, Itel 2165C में PhonePe सपोर्ट
कीपैड फोन में डिजिटल पेमेंट की एंट्री, Itel 2165C में PhonePe सपोर्ट

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget