एक्सप्लोरर

Upcoming Smartphone: जून में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन, नया लेने वाले जरूर देख लें लिस्ट

Upcoming Smartphone: अगले महीने कुछ बढ़िया स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं. अगर आप नया लेने की सोच रहे हैं तो ये लिस्ट जरूर देख लें.

Upcoming Smartphone: हर महीने कोई न कोई मोबाइल कंपनी अपना नया बजट, फ्लैगशिप या प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च करती है. मई में कई बेहतरीन फोन लॉन्च होने के बाद अब जून में कुछ बढ़िया स्मार्टफोन लॉन्च होंगे. अगर आप अपने लिए या परिवार में किसी व्यक्ति के लिए नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें. हम आपको अपकमिंग स्मार्टफोन्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं.

लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन 

टिपस्टर देबयान रॉय ने अपकमिंग स्मार्टफोन की लिस्ट ट्विटर पर शेयर की है. टिपस्टर के मुताबिक, जून में Realme 11 Pro, Realme 11 Pro+, Galaxy F54, OnePlus Nord , iQOO Neo 7 Pro, Infinix Note 30 सीरीज और Oppo Reno 10 सीरीज लॉन्च हो सकती है. हालांकि अभी ओप्पो सीरीज को लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं है. यानि ये जुलाई में भी लॉन्च हो सकती है.

Oneplus Nord 3

वनप्लस के नॉर्ड सीरीज का नया स्मार्टफोन, Oneplus Nord 3 होगा जिसे कंपनी जून में लॉन्च करेगी. इस फोन में 6.74 इंच की डिस्प्ले, Mediatek Dimensity 9000 प्रोसेसर, 50MP Sony IMX890 OIS + 8MP UW+ 2MP का तीसरा कैमरा मिलेगा. फ्रंट में सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मिलेगा. फोन की कीमत 30 से 32,000 रुपये के आस-पास हो सकती है.

Infinix Note 30 सीरीज

इंफीनिक्स ने ग्लोबली नोट 30 सीरीज लॉन्च कर दी है. ये कुछ सेलेक्टेड बाजारों में लॉन्च की गई है. जल्द कंपनी इसे भारत में भी लॉन्च कर सकती है. Infinix Note 30 सीरीज के तहत ग्लोबली चार स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं जिसमें Note 30, Note 30i, Note 30 5G और Infinix Note 30 Pro शामिल है. इन स्मार्टफोन में 6.78 इंच FHD प्लस डिस्प्ले और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है. Infinix Note 30 Pro में 108MP का कैमरा, 5000 एमएएच की बैटरी और  MediaTek Helio G99 चिपसेट का सपोर्ट मिलता है.

Realme 11 Pro 5G सीरीज 

रियल मी ने चीन में Realme 11 Pro 5G सीरीज लॉन्च कर दी है. अब कंपनी जल्द भारत में भी ये सीरीज लॉन्च करेगी. इस सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन लॉन्च होंगे जिसमें Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ शामिल है. दोनों स्मार्टफोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस कर्व्ड डिस्प्ले, ऑक्टाकोर 6nm MediaTek Dimensity 7050 SoC और 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी. बेस वेरिएंट में 67 वॉट और प्रो वेरिएंट में 100 वॉट का फास्ट चार्जर मिलेगा.

यह भी पढ़ें: WhatsApp अपने सेटिंग पेज में करने वाला है 3 बड़े बदलाव, बदल जाएगा यूजर एक्‍सपीरिएंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैबलेट खरीदने का प्लान है? Lenovo और Samsung के इन मॉडल्स पर डालें नजर
टैबलेट खरीदने का प्लान है? Lenovo और Samsung के इन मॉडल्स पर डालें नजर
WhatsApp की स्टोरेज हो रही फुल? बिना चैट डिलीट किए ऐसे बनाएं जगह
WhatsApp की स्टोरेज हो रही फुल? बिना चैट डिलीट किए ऐसे बनाएं जगह
iPhone Duo के लिए बजट की टेंशन खत्म, 40 हजार रुपए से शुरू ये फोल्डेबल फोन
iPhone Duo के लिए बजट की टेंशन खत्म, 40 हजार रुपए से शुरू ये फोल्डेबल फोन
iPhone 18 Pro और Pro Max के बेस्ट अल्टरनेटिव, इन प्रीमियम फोन पर डालें नजर
iPhone 18 Pro और Pro Max के बेस्ट अल्टरनेटिव, इन प्रीमियम फोन पर डालें नजर

वीडियोज

Sansani: पंजाबी गाने पर बवाल...सिंगर के घर 'मौत की दस्तक'!।Gulab Sidhu House Firing
UP News: Maharajganj में हाईवे पर मौत वाली गलती का CCTV हिला देगा !
BRICS Summit 2026 | Janhit: भारत-चीन मिले...Pakistan कैसे ना जले? | Modi-Putin-Xi Jinping | Russia
Oil Crisis: तेल के रास्तों पर 'ताला'...आगे क्या होने वाला ?। Janhit With Romana Isar Khan
Romana Isar Khan | BRICS Summit 2026 News : ब्रिक्स में मिले दिल क्या हुआ हासिल?! | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
Embed widget