एक्सप्लोरर

E-mails, फाइल्स और पुरानी फोटो डिलीट करने पर बचेगा पानी! ब्रिटेन सरकार ने की अनोखी अपील, जानें क्या है पूरा मामला

ब्रिटेन इस समय 1976 के बाद की सबसे गंभीर सूखे की स्थिति से गुजर रहा है. पांच क्षेत्रों को आधिकारिक तौर पर सूखा-ग्रस्त घोषित किया जा चुका है जबकि छह अन्य इलाकों में लंबे समय से बारिश की कमी बनी हुई है.

Britain: ब्रिटेन इस समय 1976 के बाद की सबसे गंभीर सूखे की स्थिति से गुजर रहा है. पांच क्षेत्रों को आधिकारिक तौर पर सूखा-ग्रस्त घोषित किया जा चुका है जबकि छह अन्य इलाकों में लंबे समय से बारिश की कमी बनी हुई है. पिछले छह महीनों में देश में बारिश का स्तर बेहद कम रहा है और अगस्त में भी हालात सुधरने की संभावना नहीं दिख रही. नदियां और जलाशय सिकुड़ रहे हैं जिसके चलते सरकार पानी बचाने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है.

सरकार की अनोखी डिजिटल सलाह

कीर स्टार्मर के नेतृत्व वाली यूके सरकार ने पानी बचाने के लिए सामान्य सुझाव दिए जैसे बरसात का पानी इकट्ठा करना, लीकेज ठीक करना, नहाने का समय कम करना और लॉन को पानी देने से बचना. लेकिन इन व्यावहारिक उपायों के साथ एक चौंकाने वाला सुझाव भी जोड़ा गया पुरानी ईमेल और तस्वीरें डिलीट करना. सरकार का कहना है कि डेटा सेंटर अपने सिस्टम को ठंडा रखने के लिए भारी मात्रा में पानी का इस्तेमाल करते हैं और पुराने डिजिटल डेटा को हटाने से इन पर दबाव कम होगा.

विशेषज्ञों की आपत्ति

तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि यह सलाह व्यावहारिक रूप से पानी बचाने में ज्यादा मदद नहीं करेगी. कुछ डेटा सेंटर वाकई पानी आधारित कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं लेकिन अधिकांश पानी और ऊर्जा की खपत उच्च-स्तरीय कंप्यूटिंग कार्यों (जैसे AI मॉडल चलाना या वीडियो स्ट्रीमिंग) में होती है न कि वर्षों पुराने फोटो या ईमेल स्टोर करने में. कई स्टोरेज ड्राइव लंबे समय तक निष्क्रिय अवस्था में रहते हैं जिससे उनका पानी और बिजली पर असर बेहद कम होता है.

उल्टा असर भी हो सकता है

विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि अगर बड़े पैमाने पर फाइल डिलीट की जाती हैं तो इस प्रक्रिया में अतिरिक्त ऊर्जा और पानी की खपत हो सकती है जिससे यह कदम उल्टा असर डाल सकता है. एक और महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि ब्रिटेन के नागरिकों का सारा क्लाउड डेटा जरूरी नहीं कि ब्रिटेन में ही स्टोर हो.

अगर कोई यूज़र डेटा डिलीट भी करता है और वह किसी अन्य देश के डेटा सेंटर में मौजूद है तो पानी बचाने का असर वहां होगा, न कि ब्रिटेन में. चूंकि देश में ऐसा कोई कानून नहीं है जो डेटा को सिर्फ घरेलू सर्वरों पर रखने के लिए बाध्य करे इसलिए इस सलाह का प्रभाव सीमित रह सकता है.

यह भी पढ़ें:

अब नहीं कर सकेंगे WhatsApp Call! इस देश ने बंद कर दी सुविधा, वजह जान उड़ जाएंगे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैटेलाइट को भी पावर दे सकते हैं ये सोलर पैनल, बनाते हैं सबसे ज्यादा बिजली
सैटेलाइट को भी पावर दे सकते हैं ये सोलर पैनल, बनाते हैं सबसे ज्यादा बिजली
140 और 1600 नंबरों को Spam समझकर ब्लॉक किया तो हो सकता है नुकसान! TRAI ने जारी की नई सफाई
140 और 1600 नंबरों को Spam समझकर ब्लॉक किया तो हो सकता है नुकसान! TRAI ने जारी की नई सफाई
IRCTC की नई वेबसाइट का इंतजार जल्द होगा खत्म, पहले आ रहा है बीटा वर्जन
IRCTC की नई वेबसाइट का इंतजार जल्द होगा खत्म, पहले आ रहा है बीटा वर्जन
AI की भूख! 8 लाख घरों के बराबर बिजली यूज करेगा Meta का नया डेटा सेंटर
AI की भूख! 8 लाख घरों के बराबर बिजली यूज करेगा Meta का नया डेटा सेंटर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget