एक्सप्लोरर

Twitter Logo: 17 साल राज करने के बाद उड़ गई ट्विटर की नीली चिड़िया, अब एक 'डॉगी' है इसकी पहचान

Twitter Logo Changed: एलन मस्क ने ट्विटर में एक और बड़ा बदलाव किया है और ट्विटर के लोगो को नीले रंग की चिड़िया से बदलकर एक 'डॉगी' का रूप दे दिया है.

Elon Musk Changed Twitter Logo: ट्विटर का टेकओवर जब से एलन मस्क ने किया है तब से लगातार वे प्लेटफार्म पर कुछ न कुछ नया ला रहे हैं. कल देर रात एलन मस्क ने ट्विटर का लोगो बदल दिया. अब नीली चिड़िया के बजाय लोगों को एक डॉगी का लोगो दिखाई दे रहा है. इसके साथ ही मस्क ने एक ट्वीट भी कल देर रात किया. इस ट्वीट में एक कार पर डॉगी ड्राइविंग सीट में बैठा है और वह ट्रैफिक पुलिस को लाइसेंस दिखाता है जिसमें ट्विटर का पुराना लोगो यानी नीली चिड़िया बनी हुई है. डॉगी ट्रैफिक पुलिस से कहता है कि ये पुराना फोटो है. यानी पुराना लोगो है.

pic.twitter.com/wmN5WxUhfQ

— Elon Musk (@elonmusk) April 3, 2023

">

लोग दे रहे ऐसे रिएक्शन

एलन मस्क के फैसले के बाद से ट्विटर पर #ट्विटरलोगो ट्रेंड कर रहा है और लोग एलन मस्क के इस फैसले पर अलग-अलग तरीके से रिएक्शन दे रहे हैं. बता दें, कुछ समय पहले एलन मस्क ने एक फोटो ट्वीट की थी जिसमें उन्होंने CEO की कुर्सी पर एक कुत्ते को बिठाया था और ट्वीट में लिखा था- ट्विटर का नया सीईओ कमाल का है.

Twitter logo changed to Doge 🐕#DOGE pic.twitter.com/CLEKZLCElF

— RADHE ࿗🚬🇮🇳 (@Iamradhe_p00) April 4, 2023

">

Dogs after new Doge Twitter Logo : pic.twitter.com/6PjaFadVpS

— जेंटल मैन (@gentleman07_) April 4, 2023

">

पिछले साल एलन मस्क ने लोगों से पूछा था कि क्या एक नए प्लेटफार्म की जरूरत है? इसके जवाब में चेयरमैन नाम के एक यूजर ने मस्क से ट्विटर को खरीदने और लोगो (logo) को डॉगी में बदलने के लिए कहा था. कल जब एलन मस्क ने लोगो बदला तो उन्होंने खुद इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा कि वादा पूरा हुआ. 

As promised pic.twitter.com/Jc1TnAqxAV

— Elon Musk (@elonmusk) April 3, 2023

">

ट्विटर पर नीली चिड़िया ने किया 17 साल राज 

बता दें, ट्विटर पर नीले रंग की चिड़िया 2006 से मौजूद थी. 2006 में जैक डॉर्सी, नोआ ग्लास, इवान विलियम्स और बिज स्टोन ने ट्विटर की स्थापना की थी. ट्विटर के संस्थापकों का मानना था कि ये एक लाउड स्पेस प्लेटफॉर्म है और चिड़िया को शांति का प्रतीक माना जाता है. इसलिए ट्विटर का लोगो चिड़िया को बनाया गया. ट्विटर की नीली चिड़िया का नाम लैरी टी बर्ड है जो मशहूर बास्केटबॉल खिलाड़ी लैरी बर्ड के नाम पर रखा गया था. ट्विटर का लोगो कंपनी ने istock से खरीदा था जिसे साइमन ऑक्सले (Simon Oxley) नाम के व्यक्ति ने बनाया था. उन्होंने इस लोगो को बेचने के लिए प्लेटफार्म पर अपलोड किया था.

यह भी पढ़ें: Microsoft: 4 अप्रैल 1975 में शुरू हुई ये कंपनी आज कर रही करोड़ो का कारोबार, इन 2 दोस्तों ने इनोवेशन कर बदल दी दुनिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12 नए अपग्रेड के साथ आएगा iPhone 18 Pro, तीन नए कलर्स में लॉन्चिंग!
12 नए अपग्रेड के साथ आएगा iPhone 18 Pro, तीन नए कलर्स में लॉन्चिंग!
Dell New Laptops Launch India: डेल ने भारत में उतारे तीन कमाल के लैपटॉप, मिलेंगे ये फीचर्स
डेल ने भारत में उतारे तीन कमाल के लैपटॉप, मिलेंगे ये फीचर्स
Wi-Fi 8 से मिट जाएगा कनेक्शन ड्रॉप होने का झंझट, कितनी फास्ट होगी?
Wi-Fi 8 से मिट जाएगा कनेक्शन ड्रॉप होने का झंझट, कितनी फास्ट होगी?
रोज के कामों के लिए कितनी इंटरनेट स्पीड जरूरी है? यहां देखें हिसाब
रोज के कामों के लिए कितनी इंटरनेट स्पीड जरूरी है? यहां देखें हिसाब

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget