एक्सप्लोरर

पुराने फोन से नए फोन में कैसे ट्रांसफर करें डाटा, जानिए आसान तरीका

अब पुराने फोन से नए फोन में डेटा ट्रांसफर करना होगा और भी आसान. जानिए सिंपल तरीके जिससे आपके फोटो और कॉन्टेक्ट्स के अलावा ऐप्स का भी बेकअप ले सकते हैं.

जब भी हम नया फोन खरीदते हैं तो डेटा ट्रांसफर करने की सबसे ज्यादा टेंशन होती है. पुराने फोन से सभी कॉन्टेक्ट और डेटा नए फोन में कैसे ट्रांसफर हो इस बात को लेकर हम परेशान रहते हैं. आज आपकी इसी परेशानी को दूर करने के लिए हम कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं. जिससे आप पुराने फोन का डाटा नए फोन में बिना झंझट के स्विच कर सकते हैं. आइये जानते हैं.

गूगल अकाउंट से ट्रांसफर- कॉन्टैक्ट ट्रांसफर करने का आसान तरीका ये है कि आप सारे कॉन्टैक्ट्स अपने गूगल अकाउंट से सिंक करके रखें. जब भी नए फोन को एक्सेस करेंगे तो गूगल अकाउंट से सिंक हुए सारे कॉन्टैक्ट्स नए फोन में आसानी से ट्रांसफर हो जाएंगे.

सिम कार्ड से ट्रांसफर- अगर कॉन्टैक्ट्स गूगल अकाउंट से सिंक नहीं है तो आप उन्हें सिम कार्ड से भी ट्रांसफर कर सकते हैं, लेकिन सिम में केवल 250 कॉन्टैक्ट्स ही सेव हो सकते हैं, इसलिए ट्रांसफर भी उतने ही होंगे. इसके लिए फोन के contact एप को खोलें>Click on menu>manage>import/export का चुनें. कुछ फोन में सीधे भी इम्पोर्ट/एक्सपोर्ट का ऑप्शन होता है. यहां pop window में export to sim card को सेलेक्ट करना होता है. अब आपके कॉन्टैक्ट्स फोन से सिम कार्ड में ट्रांसफर हो जाएंगे.

फोटो वीडियो ट्रांसफर- आप चाहें तो मैमोरी कार्ड से भी आप अपनी मीडिया फाइल्स, ऑडियो और वीडियो को नए फोन में ट्रांसफर कर सकते हैं.

मैसेज ट्रांसफर- मैसेज ट्रांसफर करने के लिए आप फ्री एसएमएस बैकअप और रीस्टोर एप का प्रयोग कर सकते हैं. इसके अलावा आप कुछ एप्स की मदद से भी ऐसा कर सकते हैं.

व्हाट्सऐप चैट ट्रांसफर- अगर आपका व्हाट्सएप डाटा पुराने एंड्रायड स्मार्टफोन में एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड में सेव है तो उसे निकालकर नए फोन में लगा लें, लेकिन अगर व्हाट्सएप डाटा इंटरनल एसडी कार्ड या इंटरनल मेमोरी में सेव है तो एसडी कार्ड या व्हाट्सएप फोल्डर पुराने फोन से नए फोन के उसी फोल्डर में ट्रांसफर कर लें. अगर एसडी कार्ड नहीं है तो अपने फोन के स्पेसिफिकेशन्स चैक कर लें. इस बात का भी ख्याल रखें कि ट्रांसफर के दौरान सारा डाटा या सभी फाइल पूरी तरह से ट्रांसफर हो जाएं. उसके बाद नए फोन में उसी नंबर से व्हाट्सएप इंस्टॉल करें.

ऐप ट्रांसफर- हमारे फोन में ऐसे कई एप्स होते हैं जिनका इस्तेमाल हम नए फोन में भी करते हैं. ऐसे में आप हीलियम नामक फ्री एप का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह सभी एप्स का पूरा बैकअप ले लेता है. इस एप को अपनी पुरानी डिवाइस में डाउनलोड करें और फिर इस एप का बैकअप लें. आप माइक्रोएसडी कार्ड, एक्सटर्नल यूएसबी स्टोरेज या कम्प्यूटर पर भी बैकअप ले सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone बन जाएगा Gaming Controller! जानें क्या है ये स्मार्ट तरीका?
iPhone बन जाएगा Gaming Controller! जानें क्या है ये स्मार्ट तरीका?
Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसने दिया आदेश...', फॉर्म 6 को लेकर भड़के राहुल गांधी, EC से पूछा सवाल
'किसने दिया आदेश...', फॉर्म 6 को लेकर भड़के राहुल गांधी, EC से पूछा सवाल
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
'मां नहीं चाहती थीं पायलट बनूं', जब स्मित माछर ने बताया परिवार का सबसे बड़ा डर
'मां नहीं चाहती थीं पायलट बनूं', जब स्मित माछर ने बताया परिवार का सबसे बड़ा डर
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन बन गई तेलुगु की साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 7 दिनों का कलेक्शन
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन साल की टॉप 5 तेलुगु फिल्मों में की एंट्री
IND vs SL Semi-Final Live Score: भारत का 5वां विकेट गिरा, ईशान किशन और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद
LIVE: भारत का 5वां विकेट गिरा, ईशान किशन और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
कॉकपिट में क्या हुआ, कैसे पहुंचा चाकू, अब कैसे हैं माछर? सभी सवालों के जवाब
कॉकपिट में क्या हुआ, कैसे पहुंचा चाकू, अब कैसे हैं माछर? सभी सवालों के जवाब
Cooler Rust: कलर करने के बाद भी जंग खा रहा कूलर? इन तरीकों से बचाएं इसका लोहा
कलर करने के बाद भी जंग खा रहा कूलर? इन तरीकों से बचाएं इसका लोहा
Embed widget