एक्सप्लोरर

Jio, Airtel, VI और BSNL के यूजर्स को भारत सरकार ने दी चेतावनी, कहा ऐसे मैसेज पर भूलकर भी ना करें भरोसा

TRAI: ट्राई ने सभी टेलीकॉम यूज़र्स के लिए चेतावनी जारी की है, जिसमें साइबर फ्रॉड करने वाले लोगों से सावधान रहने की सलाह दी गई है.

Telecom Users: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी ट्राई (TRAI) ने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल, को यूजर्स के लिए चेतावनी जारी करने को कहा है. इस चेतावनी के जरिए टेलीकॉम कंपनियां अपने-अपने यूजर्स को साइबर क्राइम करने वाले लोगों के द्वारा भेजे जा रहे मैसेजों से सावधान रहने को कहेगी.

बड़े पैमाने पर फैलाई जाएगी जागरुकता

इकोनॉमिक टाइम्स से बातचीत करते हुए ट्राई के सचिव वी रघुनंदन ने बताया कि, आजकल साइबर क्रिमिनल्स टेलीकॉम कंपनियों और ट्राई के नाम पर लोगों को गलत मैसेज भेज रहे हैं, और उनके साथ फ्रॉड कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि, हम बड़े पैमाने पर जागरुकता फैलाने और जनता को सलाह देने के लिए सभी यूजर्स को चेतावनी संदेश भेजना चाहते हैं.

दरअसल, पिछले कई सालों से पूरे देश में हजारों साइबर क्रिमिनल्स लोगों को टेलीकॉम कंपनियों के टॉवर लगवाने, नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट या कनेक्शन बंद होने की धमकी देकर डराते या लुभाते हैं, और फिर मोबाइल नंबर का वेरीफिकेशन या ओटीपी जैसी चीजें मांगकर पैसे ठग लेते हैं. ये फ्रॉड लोग कई अलग-अलग तरीकों से पैसे ठगने का काम करते हैं.

ऑनलाइन फ्रॉड पर लगेगी लगाम

इस तरह के घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है, इसलिए ट्राई ने सभी कंपनियों को यूज़र्स के लिए चेतावनी जारी करने को कहा है. इस चेतावनी में एक खास मैसेज होगा, जिसमें लिखा होगा कि, ट्राई कभी भी ग्राहकों से मोबाइल नंबर की वेरिफिकेशन, नंबर डिस्कनेक्ट करने या गैरकानूनी गतिविधियों की रिपोर्ट करने के लिए कोई कॉल या मैसेज नहीं भेजता है.

ट्राई के नाम पर आने वाले ऐसे कॉल और मैसेज से सावधान रहे. ट्राई के नाम पर दावा करके करने वाले कॉल या मैसेज पर कोई एक्शन लेने से पहले विचार करना जरूरी है. यूजर्स धोखाधड़ी जैसी संभावनाओं की सूचना नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल को दे सकते हैं. ट्राई इन सभी मैसेज को BT-TRAIND हेडर के साथ एसएमएस करेगा.

यह भी पढ़ें: Oppo Reno 11 Series: भारत में जल्द लॉन्च होगा ओप्पो का प्रीमियम स्मार्टफोन, डिस्प्ले और कैमरा क्वालिटी देख दंग रह जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
AI Electronic Nose: 10 साल के बच्चे ने बनाई AI इलेक्ट्रॉनिक नाक, जीता बेस्ट इन्वेंशन अवॉर्ड
10 साल के बच्चे ने बनाई AI इलेक्ट्रॉनिक नाक, जीता बेस्ट इन्वेंशन अवॉर्ड
OpenAI ने धीमी की AI मॉडल्स की ट्रेनिंग, हैकिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा
OpenAI ने धीमी की AI मॉडल्स की ट्रेनिंग, हैकिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget