एक्सप्लोरर

कौन से हैं भारत के टॉप 5 UPI ऐप्स? BHIM ऐप किस नंबर पर है? देखिए पूरी लिस्ट

Top 5 UPI Apps: NPCI ने जो आंकड़े जारी किए हैं उसके मुताबिक, UPI ट्रांजेक्शन के मामले में टॉप पर वही ऐप्स कायम हैं, जिन्हें लोग पहले से सबसे ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं.

डिजिटल इंडिया की पहल के साथ ही भारत में डिजिटल पेमेंट का चलन तेजी से बढ़ा है और इसमें सबसे बड़ा रोल निभाया है UPI यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस ने. आज हर रोज करोड़ों लोग UPI के जरिए ट्रांजैक्शन कर रहे हैं, फिर चाहे वो सब्जी खरीदना हो या ऑनलाइन शॉपिंग करना. 

ऐसे में सवाल उठता है कि भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला UPI ऐप कौन-सा है? और भारत सरकार का BHIM ऐप इस लिस्ट में कहां खड़ा है?

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने जो आंकड़े जारी किए हैं उसके मुताबिक, अक्टूबर 2024 के महीने में भारत में टॉप 5 UPI ऐप्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला है. हालांकि, टॉप पर वही ऐप्स कायम हैं, जिन्हें लोग पहले से सबसे ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं, खासकर PhonePe और Google Pay.

PhonePe और Google Pay का जलवा बरकरार

सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला UPI ऐप PhonePe है. अक्टूबर 2024 में इस ऐप के जरिए 5734.54 मिलियन (यानी लगभग 573 करोड़) ट्रांजैक्शन किया गया था, जिनकी टोटल वैल्यू ₹9.06 लाख करोड़ से भी ज्यादा रही.

इसके बाद नंबर आता है Google Pay का, जिससे 4442.86 मिलियन ट्रांजैक्शन हुए और इनका कुल लेन-देन ₹6.35 लाख करोड़ रहा. इन दोनों ऐप्स ने देश की सबसे बड़ी हिस्सेदारी पर कब्जा किया हुआ है. इनकी पॉपुलैरिटी का मुख्य कारण है इनका यूजर फ्रेंडली इंटरफेस, रिवार्ड पॉइंट्स और लगभग हर बैंक से कनेक्टिविटी.

Paytm, Navi और CRED की भी मजबूत मौजूदगी

तीसरे नंबर पर है Paytm Payments Bank ऐप, जिसके ज़रिए 1569.63 मिलियन ट्रांजैक्शन हुए और इनकी वैल्यू ₹1.92 लाख करोड़ से ज़्यादा रही. भले ही Paytm को कुछ रेगुलेटरी चुनौतियों का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इसकी UPI सेवा पर लोगों का भरोसा अब भी कायम है.

चौथे स्थान पर है Navi ऐप. इस ऐप को सचिन बंसल ने शुरू किया था. अक्टूबर में Navi ने 158 मिलियन (15.8 करोड़) ट्रांजैक्शन दर्ज किए, जो कि CRED से ज्यादा हैं. Navi की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता ने इसे पहली बार टॉप 5 की लिस्ट में शामिल कर दिया है.

पांचवें नंबर पर है CRED ऐप, जिसके जरिए 152 मिलियन (15.2 करोड़) ट्रांजैक्शन दर्ज किए गए. क्रेड अपने एक्सक्लूसिव यूजर बेस और रिवार्ड सिस्टम के लिए जाना जाता है, हालांकि अब इसे Navi से कड़ी टक्कर मिल रही है.

BHIM ऐप की गिरती स्थिति

सरकार द्वारा लॉन्च किया गया BHIM (Bharat Interface for Money) ऐप कभी डिजिटल भुगतान का चेहरा माना जाता था, लेकिन अब यह धीरे-धीरे पीछे होता जा रहा है. अक्टूबर 2024 के आंकड़ों के अनुसार, BHIM ऐप के ज़रिए केवल 29.98 मिलियन (करीब 3 करोड़) ट्रांजैक्शन हुए, जिनकी वैल्यू ₹8,778 करोड़ रही. 

ये आंकड़े दिखाते हैं कि BHIM अब टॉप 5 में भी शामिल नहीं है. इसकी लोकप्रियता घटने की वजह है, ऐप का सीमित फीचर सेट, धीमी अपडेट्स और प्राइवेट ऐप्स के मुकाबले कम इनोवेशन.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मार्केट में क्यों बढ़ रही बड़े स्क्रीन वाले टैबलेट की डिमांड? सामने आई वजह
मार्केट में क्यों बढ़ रही बड़े स्क्रीन वाले टैबलेट की डिमांड? सामने आई वजह
सिर्फ iPhone नहीं, अब दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स भी भारत में होंगे तैयार!
सिर्फ iPhone नहीं, अब दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स भी भारत में होंगे तैयार!
Xप्लेन: 10वां सिम कार्ड 48 घंटे बाद से क्यों नहीं मिलेगा? जानें सभी जरूरी सवालों के जवाब
10वां सिम कार्ड 48 घंटे बाद से क्यों नहीं मिलेगा? जानें सभी सवालों के जवाब
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली

वीडियोज

Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget