एक्सप्लोरर

Best Horror Games: भारत के 5 बेस्ट भूतिया गेम्स, जिन्हें खेलने के बाद आपको असली जिंदगी में भी लगेगा डर

Top ghost games: अगर आपको हॉरर यानी भूतिया गेम्स खेलना पसंद है, तो इन गेम्स को खेलकर अपने एक्सपीरियंस को बेहतर कर सकते हैं. आइए हम आपको भारत के पांच सबसे भूतिया गेम्स के बारे में बताते हैं.

Top ghost games of all time: भारत की गेमिंग इंडस्ट्री काफी तेजी से आगे बढ़ रही है. यहां पर गेम्स की संख्या भी बढ़ रही है और उन्हें खेलने वाले गेमर्स की संख्या भी बढ़ती जा रही है. एक तरफ बीजीएमआई, फ्री फायर मैक्स और सीओडी मोबाइल जैसे बैटल रॉयल गेम्स ने गेमर्स के दिलों में जगह बना ली है. वहीं, इनके अलावा भी कई गेम्स ऐसे हैं, जिन्होंने गेमिंग इंडस्ट्री में बवाल मचा रखा है.

भारत के भूतिया गेम्स

उन्हीं में से कुछ गेम ऐसे हैं, जो गेमर्स को डराने में भी सक्षम है. दरअसल, ये भारत के कुछ बेस्ट भूतिया यानी हॉरर गेम्स हैं. अगर आप भी हॉरर चीजों को देखना पसंद करते हैं, तो आइए हम आपको भारत के टॉप-5 भूतिया गेम्स के बारे में बतातें हैं, जिन्हें खेलने के बाद आपको मजा तो आएगा ही लेकिन डर भी बहुत लगेगा.

Amnesia: The Dark Descent

भारत में उपलब्ध टॉप भूतिया गेम्स में से एक यह है, जो गेमर्स को डराने वाला यूनिक एक्सपीरियंस देता है. इसमें आपको शानदार गेमिंग डिजाइन, गेमप्ले, हॉरर ग्राफिक्स, चैलेजिंग पजल्स और कुल मिलाकर एक बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलता है. इस गेम में आपको अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करके डरावने घर के अंदर जाकर रहस्यों का पता लगाने की कोशिश करनी होगी.

Lone Survivor

इस लिस्ट के दूसरे गेम का नाम लोन सर्वाइवर है. इस गेम के नाम से ही आप समझ गए होंगे कि इसमें गेमर्स खुद को सर्वाइव करने की कोशिश करते हैं. इस 8-बिट साइड-स्क्रॉलर गेम में आपको मानसिक तौर से टूटने और अपनी लाइफ बचाने की कोशिश करनी होगी. यह खेल अपनी यूनिक कहानी और डरावने माहौल के लिए प्रसिद्ध है.

Alien Isolation

इस लिस्ट का तीसरा गेम एलियन आइसोलेशन है. इस गेम में आपको असली एलियन एक फिल्म के डरावने माहौल में लेकर जाता है. इस गेम में भी आपको यूनिक ग्राफिक्स और एक बेहद डरावना माहौल मिलता है. इस गेम में भी आपको एलियन के साथ खुद को बचाने की कोशिश करनी होती है.

Dead Space 2

इस लिस्ट में चौथे सबसे डरावने गेम का नाम डेड स्पेस 2 है. यह गेम आपको डरावने घर के अंदर जाने की कहानी से जोड़ता है. इसमें भी आपको यूनिक हॉरर ग्राफिक्स, रोमांचक कैम्पेन, और डरावने दुनिया में लाइफ बचाने की कोशिश करनी होगी.

IMSCARED: A Pixelated Nightmare

यह इस लिस्ट का आखिरी गेम और सबरे डरावने गेम्स में से एक है. यह एक ऐसा गेम है जो आपको असली दुनिया में भी डराकर रखेगा. इसी कारण से यह सबसे ज्यादा डरावने गेम्स में से एक है. इस गेम में आपको एक निम्न-रेज़ वातावरण में घूम-घूम कर चाबियां ढूंढनी होगी और एक नाइटमेयर से बचने की कोशिश करनी होगी.

हमारी लिस्ट के ये पांच गेमर्स भारत के सबसे अच्छे हॉरर यानी भूतिया गेम्स में से एक है. आप इस गेम को खेलकर अपने हॉरर एक्सपीरियंस को बेहतर कर सकते हैं. हालांकि, हम आपको सलाह देंगे कि अगर आपको दिल की बीमारी है, आपका दिल कमज़ोर है या आप ऐसी चीजें नहीं देख पाते हैं तो आप इन गेम्स को ना खेलें क्योंकि ये आपके लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Free Fire Max में चल रहा Squad Skywing इवेंट, जानें कैसे फ्री मिलेंगे ये 8 धांसू गेमिंग आइटम्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Best Budget Smartphones : 15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
OnePlus 16 Price : OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा
OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा
फोन छोटा, लेकिन कैमरा पावर दमदार! OnePlus 16T को लेकर बड़ा खुलासा
फोन छोटा, लेकिन कैमरा पावर दमदार! OnePlus 16T को लेकर बड़ा खुलासा
Temple Wearable : फिटनेस ट्रैकिंग में टक्कर? Temple ने Apple Watch और Garmin को दी चुनौती
फिटनेस ट्रैकिंग में टक्कर? Temple ने Apple Watch और Garmin को दी चुनौती

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget