एक्सप्लोरर

Smartphone की ये Apps हैं बैटरी की दुश्मन, क्या आप भी करते हैं इनका इस्तेमाल?

कुछ ऐप्स बैकग्राउंड में एडिशनल फीचर को चलाने की अनुमति देती हैं, जिनमें फोटो, लोकेशन और माइक्रोफोन आदि शामिल हैं. इन ऐप्स को इस्तेमाल करने पर ज़्यादा बैटरी खत्म होती है.

Smartphone Apps: स्मार्टफोन का इस्तेमाल लगभग हर कोई करता है. इसके बिना अपने जीवन की कल्पना करना भी मुश्किल सा लगता है. स्मार्टफोन कई लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं. अधिकतर काम अब स्मार्टफोन से किया जा सकता है. स्मार्टफोन के हर काम के लिए एक एप (App) होती है. हमारे स्मार्टफोन में स्टोरेज और बैटरी सबसे अहम होती है. स्मार्टफोन में ज़्यादा एप भर लेने से स्टोरेज भी फुल होता है और बैटरी भी खत्म होती है. ऐसे में, सलाह दी जाती है कि आप अपने स्मार्टफोन में उन्हीं ऐप्स को रखें जो आपके काम की हो.

आज के समय में हमारे स्मार्टफोन में ट्रेन के टिकट से लेकर Tinder तक लगभग सभी ऐप्स मौजूद हैं. हम यह नहीं सोचते हैं कि ये ऐप्स हमारे स्मार्टफोन की बैटरी पर क्या असर डाल रही हैं. PCloud ने अपनी एक रिपोर्ट में ऐसे 20 ऐप्स की लिस्ट शेयर की है जो हमारे फोन की बैटरी पर भारी प्रभाव डालती हैं. आइए इनके बारे में डिटेल में जानते हैं.

सबसे ज्यादा इस्तेमाल होती हैं ये Apps

फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट, यूट्यूब, वॉट्सऐप और लिंक्डइन जैसी ऐप्स बैकग्राउंड में 11 एडिशनल फीचर को चलाने की अनुमति देती हैं, जिनमें फोटो, वाईफाई, लोकेशन और माइक्रोफोन आदि शामिल हैं. इन ऐप्स को इस्तेमाल करने पर ज़्यादा बैटरी खत्म होती है. इसके अलावा, इनमें से कुछ ऐप्स डार्क मोड को सपोर्ट करती हैं. आप डार्क मोड का इस्तेमाल कर बैटरी सेव कर सकते हैं.

ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स भी हैं बैटरी की दुश्मन

pcloud की स्टडी के अनुसार, ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स आपके फोन की बैटरी को बहुत जल्दी खत्म करती हैं. इन ऑनलाइन डेटिंग ऐप में टिंडर, बम्बल और ग्राइंडर टॉप किलर ऐप आदि शामिल हैं. इनके औसतन 11 फीचर्स बैकग्राउंड में चलते हैं. ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स में डार्क मोड उपलब्ध नहीं होता है और इसलिए इनका उपयोग करते समय अधिक बैटरी की आवश्यकता होती है, इस वजह से बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है.

ये 20 Apps हैं बैटरी की सबसे बड़ी दुश्मन

pcloud की स्टडी में 100 सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप्स को चुना गया. इनमें से 20 ऐप्स ऐसे निकले, जो ज्यादा बैटरी की खपत करते हैं. आइए इनकी लिस्ट देखते हैं

  • फिटबिट
  • वेरिजोन
  • ऊबर
  • स्काइप
  • फेसबुक
  • एयरबीएनबी
  • बीगो लाइव
  • इंस्टाग्राम
  • टिंडर
  • बम्बल
  • स्नैपचेट
  • वॉट्सएप
  • जूम
  • यूट्यूब
  • बुकिंग डॉट कॉम
  • अमेजन
  • टेलीग्राम
  • ग्राइंडर
  • लाइक
  • लिंक्डइन

यह भी पढ़ें-

WhatsApp में ये टॉप-5 फीचर्स, मिलेगा बिलकुल न्यू एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
EPFO का अलर्ट! 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं किया तो लगेगा जुर्माना
EPFO का अलर्ट! 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं किया तो लगेगा जुर्माना
Embed widget