एक्सप्लोरर

इजरायल के वो सात वेपन तकनीक जो पल भर में दुश्मन को कर सकते हैं तबाह, जानिए कौन से हैं वो

Israel’s Top 7 Weapon Technology: इज़राइल दुनिया के उन गिने-चुने देशों में शामिल है जो सीमित जमीन और जनसंख्या के बावजूद अपनी अत्याधुनिक सैन्य क्षमताओं के लिए प्रसिद्ध है.

Israel’s Top 7 Weapon Technology: इज़राइल दुनिया के उन गिने-चुने देशों में शामिल है जो सीमित जमीन और जनसंख्या के बावजूद अपनी अत्याधुनिक सैन्य क्षमताओं के लिए प्रसिद्ध है. सीमाओं पर लगातार खतरे के बीच इज़राइल ने अपने रक्षा तंत्र को न केवल मजबूत किया है बल्कि कई मामलों में दूसरों से आगे भी निकल चुका है. आइए जानते हैं इज़राइल के 7 सबसे ओवरलोडेड यानी सर्वश्रेष्ठ और घातक हथियार सिस्टम्स के बारे में.

स्पाइक फायरफ्लाई (Spike Firefly)

यह एक पोर्टेबल, आत्मघाती ड्रोन है जिसे सैनिक सीधे युद्धभूमि में लॉन्च कर सकते हैं. यह छोटे आकार का दिखने वाला ड्रोन दुश्मन की निगरानी कर सकता है और ज़रूरत पड़ने पर खुद को बम की तरह विस्फोटित कर देता है. यह शहरी युद्ध में बेहद प्रभावी है, खासकर छिपे हुए दुश्मनों के खिलाफ.

ट्रॉफी एक्टिव प्रोटेक्शन सिस्टम (Trophy APS)

ट्रॉफी सिस्टम इज़राइल की एक क्रांतिकारी टेक्नोलॉजी है जिसे टैंकों और बख्तरबंद वाहनों पर लगाया जाता है. यह प्रणाली रॉकेट और एंटी-टैंक मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर देती है. इसका प्रयोग इज़राइली सेना के मेरकावा टैंकों में हो चुका है और यह अब अमेरिका सहित कई देशों में अपनाई जा रही है.

मोसाद (Mossad)

हालांकि यह कोई हथियार नहीं है लेकिन इज़राइल की खुफिया एजेंसी ‘मोसाद’ को एक रणनीतिक हथियार से कम नहीं माना जा सकता. दुनिया भर में दुश्मनों के खिलाफ सटीक ऑपरेशन चलाने में इसकी भूमिका अद्वितीय रही है. यह साइबर हमलों से लेकर गुप्त हत्याओं तक के लिए मशहूर है.

अटैक ड्रोन

इज़राइल दुनिया का अग्रणी ड्रोन निर्माता है. उसके ड्रोन जैसे Heron और Harop रीयल-टाइम इंटेलिजेंस, निगरानी और लक्ष्यों को मार गिराने में सक्षम हैं. खास बात यह है कि Harop एक "कमिकाज़ी ड्रोन" है जो दुश्मन के रडार या ठिकाने पर जाकर खुद को विस्फोट से उड़ा देता है.

एरो मिसाइल डिफेंस सिस्टम (Arrow Missiles)

इज़राइल और अमेरिका ने मिलकर "एरो" मिसाइल रक्षा प्रणाली विकसित की है. यह बैलिस्टिक मिसाइलों को अंतरिक्ष में ही नष्ट कर सकती है जो इसे बहुत खास बनाती है. एरो-3 सिस्टम खासतौर पर ईरान जैसे संभावित परमाणु खतरे को रोकने के लिए तैयार किया गया है.

एफ-35I 'अडीर' (F-35I Adir)

इज़राइल अमेरिका से मिले F-35 लड़ाकू विमानों को अपनी ज़रूरत के अनुसार मॉडिफाई करता है और इन्हें "Adir" नाम देता है. यह स्टील्थ तकनीक से लैस पांचवीं पीढ़ी का मल्टीरोल फाइटर जेट है जो दुश्मन की सीमा में बिना पता चले हमला कर सकता है.

परमाणु हथियार (Nukes)

हालांकि इज़राइल ने कभी आधिकारिक तौर पर यह स्वीकार नहीं किया है कि उसके पास परमाणु हथियार हैं लेकिन वैश्विक सुरक्षा विशेषज्ञ मानते हैं कि उसके पास करीब 80-90 परमाणु हथियार हो सकते हैं. यह उसकी रणनीतिक बढ़त का सबसे बड़ा हिस्सा है जिससे वह दुश्मनों को दूर रखने में सफल रहा है.

यह भी पढ़ें:

भारत के इस पड़ोसी देश के पास आ गया वो तकनीकी हथियार जो है बेहद खतरनाक, पाकिस्तान का अच्छा 'दोस्त' है ये मुल्क़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
Induction Working Mechanism: Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
How To Check TV Remote: TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता
TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget