एक्सप्लोरर

Thomson ने भारत में उतारी Path और Oath एंड्रॉइड टीवी रेंज, जानिए- कीमत और कहां हैं उपलब्ध?

देश में पिछले कुछ वक्त में 32 इंच और 43 इंच स्मार्ट टीवी की मांग ने जोर पकड़ा है. इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा बहुत तेजी से बढ़ रही है और कंपनियां बेहद आक्रामक कीमतों के साथ अपने उत्पाद बाजार में उतार रही हैं.

इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के क्षेत्र में फ्रांस की बड़ी और जानी-मानी कंपनी थॉमसन ने भारत में अपने नए एंड्रॉइड टीवी की रेंज लॉन्च की है. थॉमसन ने अपनी पाथ (Path) सीरीज के दो मॉडल, Path 9A और Path 9R के साथ ही Oath Pro स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं. इनकी कीमत 10,999 से शुरू है और जल्द ही ये फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे.

भारत में ही तैयार हुए टीवी

कंपनी ने बताया है कि उसके ये नए प्रोडक्ट पूरी तरह से भारत में ही टेस्ट और तैयार किए गए हैं, जिसमें कंपनी ने गूगल का सहयोग लिया. ये सभी टीवी 32 इंच, 40 इंच, 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 75 इंच स्क्रीन साइज में उपलब्ध हैं.

Path 9A सीरीज में 32 इंच की कीमत 10,999 रुपये है, जबकि इसी साइज में बेजललैस मॉडल की कीमत 11,499 रुपये है. इसमें 40 इंच फुल एचडी 16,499 रुपये और 43 इंच फुल एचडी की कीमत 19,999 रुपये तय की गई है.

वहीं, Path 9R सीरीज में 43 इंच (4K) की कीमत 21,999 रुपये रखी गई है, जबकि 50 इंच (4K) और 55 इंच (4K) की कीमतें क्रमशः 25,999 रुपये और 29,999 रुपये है. दूसरी तरह Oath Pro के 50 इंच और 75 इंच स्क्रीन साइज की कीमतें क्रमशः 28,999 रुपये और 99,999 रुपये तक रखी गई है.

ये सभी टीवी 5 अगस्त से सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.

इन कंपनियों से मिलेगी कड़ी टक्कर

देश में पिछले कुछ वक्त में 32 इंच और 43 इंच स्मार्ट टीवी की मांग ने जोर पकड़ा है. इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा बहुत तेजी से बढ़ रही है और कंपनियां बेहद आक्रामक कीमतों के साथ अपने उत्पाद बाजार में उतार रही हैं.

थॉमसन को भी 32 और 43 इंच सेगमेंट मे पहले से ही अपनी जगह बना चुके शाओमी, रियलमी जैसी कंपनियों के साथ ही एलजी और सैमसंग जैसी परंपरागत कंपनियों से टक्कर मिलेगी. 32 इंच में रियलमी का टीवी बाजार में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 12,999 रुपये है.

वहीं चीनी कंपनी वन प्लस ने भी हाल ही में इसी कीमत पर अपना 32 इंच Y सीरीज टीवी उतारा था. इनके अलावा Sanyo Kaizen का XT–32A170H (10,999), LG (14,999) और Samsung Series 4 (13,999) उपलब्ध हैं.

दूसरी तरफ 43 इंच में शाओमी का Mi TV 4A Pro (21,999), Realme TV (21,999), VU Ultra Android 43GA (20,499) और वन प्लस का Y सीरीज (22,499) बाजार में मौजूद हैं, जिनके सामने थॉमसन को अपने उत्पादों को उतारना बड़ी चुनौती है.

ये भी पढ़ें

Raksha Bandhan 2020: ये खास गैजेट्स आपकी प्यारी बहन के लिए बन सकते हैं बेस्ट गिफ्ट

अब गूगल मैप पर अन्य यूजर्स को फॉलो करना हुआ आसान, जानें कौनसा नया फीचर ऐड हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget