एक्सप्लोरर

भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं ये शॉर्ट वीडियो एप

बीते साल जून में भारत सरकार ने मशहूर शॉर्ट वीडियो एप टिकटॉक समेत 100 से अधिक चीनी एप्स पर बैन लगा दिया था. टिकटॉक के बैन होने के बाद देश में कई अन्य एप लोकप्रिय हो गए.

नई दिल्ली: देश में टिकटॉक बैन होने के बाद कई देसी शॉर्ट वीडियो एप धूम मचा रहे हैं. पिछले साल जून में केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से टिकटॉक समेत सैकड़ों चीनी एप पर बैन लगा दिया था. इसके बाद देसी एप की किस्मत बदल गई और इन एप को करोड़ों लोगों ने डाउनलोड किया. टिकटॉक देश में वापसी की पूरी कोशिश कर रहा है, लेकिन फिलहाल उसकी वापसी के संकेत नहीं मिल रहे हैं. ऐसे में इन देसी एप के पास लोगों को लुभाने का बढ़िया मौका है. आज आपको कुछ ऐसे शॉर्ट वीडियो एप्स के बारे में बता रहे हैं, जो इस वक्त लोगों द्वारा काफी पसंद किए जा रहे हैं.

Moj App

मोज एप को भी देस में ही डेवलप किया गया है और यह एप अब कई बेहतरीन फीचर्स से लैस हो चुका है. इसका खुमार भी लोगों पर खूब दिखाई दे रहा है. पिछले एक महीने में इस एप को 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है. अब तक इस एप के यूजर्स की संख्या 11 करोड़ को पार कर चुकी है. प्ले स्टोर पर इसकी ओवरऑल रेटिंग 4.3 स्टार है. इस एप में कई ऐसे फीचर्स हैं, जो आपको टिकटॉक से बेहतर अनुभव प्रदान करता है.

MX TakaTak App

एमएक्स टकाटक एप मेड इन इंडिया एप है. इसे टिकटॉक को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया गया था. प्ले स्टोर पर इसके 10 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हैं. खास बात यह है कि पिछले 30 दिनों में इस एप को 5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है. यह भारत के सबसे ज्यादा पॉप्युलर एप में शुमार है. यह यूज करने में काफी आसान है और शानदार फीचर्स प्रदान करता है. प्ले स्टोर पर इसकी ओवरऑल रेटिंग 4.1 स्टार है.

 

Roposo App

टिकटॉक के बाद भारतीय यूजर्स रोपोसो एप को काफी पसंद कर रहे हैं. यही वजह है कि इसके अब तक 10 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हो चुके हैंय प्ले स्टोर पर इसके रिव्यूज की बात करें, तो इसे 10 लाख से ज्यादा लोगों ने 4 स्टार दिया है. इस एप पर टिकटॉक की तरह वीडियो अपलोड किए जा सकते हैं. यह एप कई एडवांस फीचर्स से लैस है, जो लोगों को अपने हुनर को दिखाने का प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है.

Chingari App

चिंगारी एप की लोकप्रियता भी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है. इस एप को टिकटॉक बैन होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने इस्तेमाल करना शुरू कर दिया. इस एप के देश में 1 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं. प्ले स्टोर पर उपलब्ध इस एप की ओवरऑल रेटिंग 4 स्टार है. इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी धूम मचा रही हैं. यह एप लगातार अपने फीचर्स को अपडेट कर रहा है, ताकि यूजर्स का एक्सपीरिएंस बेहतर बनाया जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें
हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें
दिवाली से पहले घर की हवा को लेकर हैं परेशान? इन Air Purifier पर नजर डालें
दिवाली से पहले घर की हवा को लेकर हैं परेशान? इन Air Purifier पर नजर डालें
Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget