एक्सप्लोरर

ये हैं दुनिया के टॉप 10 सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर वाले YouTubers, जानें भारत के कितने चैनल हैं शामिल

Most Subscribed Channels: YouTube की दुनिया में हर दिन नए सितारे उभरते हैं, लेकिन हाल ही में टॉप 10 सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किए गए चैनलों की लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है.

Most Subscribed Channels: YouTube की दुनिया में हर दिन नए सितारे उभरते हैं, लेकिन हाल ही में टॉप 10 सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किए गए चैनलों की लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. कभी इस लिस्ट में राज करने वाले PewDiePie अब टॉप 10 में नहीं हैं. आइए जानते हैं कि इस समय कौन-कौन से चैनल टॉप पर हैं और क्यों इन्हें इतना पसंद किया जा रहा है.

MrBeast

MrBeast, असली नाम Jimmy Donaldson, YouTube पर सबसे ऊपर हैं. उनके बड़े-बड़े स्टंट्स, उदारता और गेमिंग वीडियो उन्हें दुनिया का सबसे लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर बनाते हैं. वह अब सिर्फ यूट्यूबर नहीं, बल्कि "Feastables" जैसे अपने प्रोडक्ट्स के साथ एक ब्रांड भी बन चुके हैं. इनके 408 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं.

T-Series

भारत का म्यूजिक चैनल T-Series हिंदी गानों के लिए जाना जाता है. यह चैनल बॉलीवुड के नए और पुराने गानों का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है और भारत की म्यूजिक इंडस्ट्री में इसकी बादशाहत है. इस चैनल पर  – 297 मिलियन सब्सक्राइबर्स मौजूद हैं.

Cocomelon

2 से 5 साल के बच्चों के लिए बनाए गए इस चैनल पर एनिमेटेड 3D नर्सरी राइम्स मिलती हैं. इसमें इंसानों और जानवरों को दैनिक जीवन के अलग-अलग सीन में दिखाया जाता है. इस चैनल पर 194 मिलियन सब्सक्राइबर्स मौजूद हैं.

SET India

Sony Entertainment Television यानी SET India एक और भारतीय चैनल है जो टीवी शोज़ के वीडियो YouTube पर अपलोड करता है. इसके पॉपुलर ड्रामा और कॉमेडी शोज़ की वजह से इसका व्यूअर बेस काफी बड़ा है. इस चैनल पर 184 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं.

Vlad and Niki

यह चैनल छोटे बच्चों को खेल-खेल में रोजमर्रा की ज़रूरी चीजें सिखाता है, जैसे हाथ धोना या दोस्तों की मदद करना. इनका कंटेंट रंग-बिरंगा और बेहद आकर्षक होता है. इस चैनल पर 141 मिलियन सब्सक्राइबर्स मौजूद हैं.

Kids Diana Show

Diana और उसके भाई Roma का यह चैनल बच्चों के खिलौनों की अनबॉक्सिंग, रोल-प्ले और छोटे व्लॉग्स के लिए जाना जाता है. यह एक पूरी तरह फैमिली-फ्रेंडली चैनल है. इस छोटी बच्ची के चैनल पर 135 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं जो इस चैनल के कंटेंट को खूब पसंद करते हैं.

Like Nastya

Nastya अपने चैनल पर खिलौनों के साथ खेलती हैं, नई चीजें अनबॉक्स करती हैं और बच्चों को सीखने वाला कंटेंट देती हैं. उनका चैनल काफी क्रिएटिव और मजेदार होता है. इस चैनल के 128 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं.

Stokes Twins

Alan और Alex Stokes अपने प्रैंक, इंटरनेट मिथ्स और प्रोडक्ट रिव्यूज़ के लिए मशहूर हैं. इनका फनी कंटेंट सभी उम्र के दर्शकों को खूब भाता है. इस चैनल पर 127 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं.

Zee Music Company

T-Series की तरह Zee Music भी एक बड़ा भारतीय म्यूजिक चैनल है जो लोकप्रिय हिंदी गानों का खजाना है. जी चैनल पर 118 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं जो इनके कंटेंट को काफी पसंद करते हैं.

KIMPRO

दक्षिण कोरिया से आने वाला यह चैनल चैलेंज और एंटरटेनमेंट वीडियो बनाता है. Kim Dong-Joo और उनके कज़िन Yoo Lillies इसके पीछे के चेहरे हैं और यह पहले कोरियन यूट्यूबर हैं जिन्होंने 100 मिलियन सब्सक्राइबर पार किए हैं. फिलहाल अब चैनल पर 110 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं.

यह भी पढ़ें:

YouTube का नया नियम! अब इतने साल से कम उम्र वाले अकेले में नहीं कर सकेंगे लाइवस्ट्रीम, जानिए क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meta का बड़ा कदम, इस देश में बच्चों के 7.56 लाख अकाउंट किए डीएक्टिवेट
Meta का बड़ा कदम, इस देश में बच्चों के 7.56 लाख अकाउंट किए डीएक्टिवेट
AI Impact on Jobs: नौकरी नहीं छीन रहा AI, बना रहा मौके, Experienced Talent की डिमांड बढ़ी
नौकरी नहीं छीन रहा AI, बना रहा मौके; Experienced Talent की डिमांड बढ़ी
क्या होते हैं बिना ब्लेड वाले पंखें? जानें क्या है टेक्नोलॉजी
क्या होते हैं बिना ब्लेड वाले पंखें? जानें क्या है टेक्नोलॉजी
बिना स्क्रीन वाले फिटनेस बैंड की वापसी! जानें क्यों बढ़ा क्रेज
बिना स्क्रीन वाले फिटनेस बैंड की वापसी! जानें क्यों बढ़ा क्रेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget