एक्सप्लोरर

एक वक्त था जब चीन था iPhone का बादशाह, अब भारत ने पलटी पूरी बाजी, जानें चौंकाने वाले आंकड़े

भारत ने iPhone निर्माण में चीन को पछाड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है. अप्रैल में भारत से 29 लाख iPhone अमेरिका भेजे गए, जो मैन्युफैक्चरिंग में उसकी बढ़ती ताकत का संकेत है.

कुछ साल पहले तक अगर कोई पूछता कि दुनिया में सबसे ज्यादा iPhone कहां बनते हैं, तो जवाब होता चीन. पर अब कहानी पूरी तरह बदल चुकी है. भारत ने गेम पलट दिया है. Apple अब भारत को iPhone मैन्युफैक्चरिंग का नया गढ़ बना रहा है और इसके आंकड़े किसी भी भारतीय को गर्व से भर देंगे.

भारत से अमेरिका तक iPhone का नया सफर

हाल ही में सामने आए आंकड़े बताते हैं कि अप्रैल के महीने में भारत ने अकेले 29 लाख iPhone अमेरिका भेजे. ये आंकड़ा अपने आप में रिकॉर्ड है. अगर पिछले साल की तुलना करें, तो ये 76% की जबरदस्त बढ़ोतरी है. वहीं दूसरी तरफ चीन की स्थिति कमजोर होती दिख रही है. इसी अवधि में चीन से सिर्फ 9 लाख iPhone अमेरिका गए, जबकि पिछले साल ये आंकड़ा 37 लाख था यानी 76% की गिरावट.

अब Apple की नजर भारत पर

Apple के CEO टिम कुक पहले ही संकेत दे चुके हैं कि कंपनी भारत और वियतनाम को अपने मैन्युफैक्चरिंग हब के तौर पर देख रही है. Apple की योजना है कि आने वाले समय में भारत में iPhone और वियतनाम में बाकी प्रोडक्ट्स जैसे Mac, Apple Watch और iPod बनाए जाएं. ये भी संभव है कि भविष्य में अमेरिका में बिकने वाले ज़्यादातर iPhone भारत में ही बनें.

iPhone 17 में दिखेगा भारत का जलवा?

सूत्रों के मुताबिक, iPhone 17 सीरीज के प्रो मॉडल की मैन्युफैक्चरिंग भारत में और बढ़ाई जा सकती है. अमेरिका में प्रो मॉडल की भारी डिमांड को देखते हुए Apple भारत को इस काम के लिए और ज्यादा प्राथमिकता दे सकता है.

भारत बना मैन्युफैक्चरिंग का नया सुपरपावर

'मेक इन इंडिया' पहल के तहत Apple की कई साझेदार कंपनियों ने भारत में फैक्ट्रियां लगाई हैं और अब इसका असर दिखने भी लगा है. कंपनी न सिर्फ भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बना रही है, बल्कि यहां के ग्राहकों के लिए खास फीचर्स भी अपने नए सॉफ़्टवेयर में शामिल कर रही है.

जहां कभी चीन iPhone उत्पादन में अकेला राजा था, अब भारत ने मेहनत, रणनीति और पॉलिसी के दम पर वो ताज छीन लिया है. आने वाले समय में भारत टेक्नोलॉजी मैन्युफैक्चरिंग का एक बड़ा नाम बनकर उभरेगा और यह शुरुआत है उस सुनहरे भविष्य की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget