एक्सप्लोरर

Tecno Spark 5 भारत में AI क्वॉड कैमरा सेटअप के साथ हुआ लॉन्च, Infinix Hot 8 से होगा आमना-सामना

बजट सेगमेंट में Tecno Spark 5 लॉन्च हो गया है, यह अपने सेगमेंट का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें AI क्वॉड कैमरा सेटअप और 6.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है.

नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी  Tecno ने भारत में अपना नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन ‘Spark 5’  को लॉन्च किया है. कंपनी ने इस फोन की कीमत 7999 रुपये रखी है. यह अपने सेगमेंट का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जोकि 6.6 इंच के डॉट-इन डिस्प्ले के साथ आता है, इतना ही नहीं इसमें AI क्वॉड कैमरा सेटअप भी दिया है. आइये जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में.

Tecno Spark 5 में आइस जेडाइट और  ऑरेंज कलर ऑप्शन मिलता है, 22 मई से यह फोन अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसके अलावा यह स्मार्टफोन 25 मई से 35,000 से अधिक ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध हो जाएगा.

फीचर्स

Tecno Spark 5 में 6.6 इंच का डिस्प्ले लगा है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है. परफॉरमेंस के लिए इसमें Quad-Core 2.0 GHz CPU मीडियाटेक हीलियो A22 चिपसेट लगा है,  इस फोन में एंड्रॉएड 10 पर बेस्ड 6.1 एचआईओएस (ऑपरेटिंग सिस्टम) दिया गया है. इसके साथ ही इसमें 5000 mAh की बैटरी दी गई है. यह फोन 2GB रैम और 32 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ उपलब्ध है. माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाई जा सकती है.

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल में चार कैमरे मिलेंगे, इसमें 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और AI कैमरा दिया गया है. बेहतर फोटोग्राफी अनुभव के लिए फोन में मैक्रो फोटोग्राफी, बोके इफेक्ट, एआई एचडीआर और एआर मोड जैसे फीचर दिए गए हैं.

Infinix Hot 8

Tecno Spark 5 का सीधा मुकबला Infinix Hot 8  से होगा. इस फोन के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है. इसमें 6.52 इंच के एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है. जबकि परफॉरमेंस में इसमें मीडियाटेक हीलियो P22 प्रोसेसर दिया है. पावर के लिए इसमें 5000 mAh की दमदार बैटरी दी गई है. परफॉरमेंस के मामले में Infinix Hot 8 एक अच्छा फोन माना जाता है.

यह भी पढ़ें 

Oppo ने लॉन्च किया मल्टी-लेयर कूलिंग सिस्टम वाला 5G स्मार्टफोन Find X2 Neo, Oneplus 8 pro से होगी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget