एक्सप्लोरर

मात्र ₹5,999 में लॉन्च हुआ एक बेहतरीन मेड इन इंडिया स्मार्टफोन, मिलेगा 8GB रैम और 5000mAh की बैटरी

Top Smartphone under 6000: अगर आप 5-6 हज़ार रुपये की रेंज में एक अच्छा स्मार्टफोन खरीदना चाह रहा है, तो आइए हम आपको एक लेटेस्ट स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं.

Smartphone Launched under 6000: भारत में हमेशा बजट स्मार्टफोन की मांग काफी ज्यादा रहती है. इस देश में ऐसे बहुत सारे लोग हैं, जो 5 से 10 हजार रुपये की कीमत में एक अच्छा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन उन्हें ज्यादा अच्छे विकल्प नहीं मिल पाते हैं. अगर आप भी उन्हीं यूजर्स में से हैं, तो आइए हम आपको एक नए लॉन्च हुए बजट स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं.

टेक्नो कंपनी ने पिछले कुछ सालों से भारत में काफी नाम कमाया है. इस कंपनी ने कम कीमत में ज्यादा अच्छे स्पेसिफिकेशन्स वाले स्मार्टफोन को लॉन्च करके बजट रेंज में अपना दम दिखाया है. इस बार भी टेक्नो ने ऐसा ही किया है. आज यानी 3 जनवरी को इस कंपनी ने भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसमें कमाल के फीचर्स होने के बावजूद भी कीमत सिर्फ 5,999 रुपये ही है. यह एक मेड इन इंडिया स्मार्टफोन है.

कम कीमत में लॉन्च हुआ स्मार्टफोन

इस फोन का नाम टेक्नो पॉप 8 (Tecno Pop 8) है. फोन को अक्टूबर 2023 में ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया था. इस फोन में 6.56 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जो डॉट-इन डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है. इस फोन में डायनमिक पोर्ट फीचर दिया गया है, जो आईफोन के डायनमिक आइलैंड फीचर जैसा काम करता है, जिसके जरिए यूजर्स को क्विक नोटिफिकेन्स मिलती है. फोन का फ्रंट पैनल पांडा ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है.

इस फोन में Unisoc T606 SoC का इस्तेमाल किया गया है, जो 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, लेकिन फोन में 4GB का एक्सटेंडेड रैम भी दिया गया है, जिसके जरिए इस फोन का रैम 8GB तक भी हो सकता है. स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. यह फोन एंड्रॉयड 13 गो एडिशन पर बेस्ट ओएस HioS 13 पर रन करता है.

कैमरा, बैटरी और कनेक्टिविटी

इस फोन के पिछले हिस्से में 12MP का डुअल कैमरा सेटअप लगाया दिया गया है, जो डुअल एलईडी लाइट के साथ आता है. फोन के अगले हिस्से में 8MP का एक सेंसर दिया गया है, और फ्रंट साइड में भी यूजर्स को डुअल एलईडी स्लिट फ्लैशलाइट की सुविधा मिलेगी. 

फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 10W के वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी जैसी तमाम फीचर्स दिए गए हैं.

कलर, कीमत, ऑफर और बिक्री

इस फोन को ग्रेविटी ब्लैक और मिस्ट्री व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. कंपनी ने इस फोन का एकमात्र वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 6,499 रुपये है, लेकिन सीमित समय के लिए इस फोन का एक स्पेशल प्राइज रखा गया है, जो 5,999 रुपये है. यह स्पेशल प्राइज बैंक ऑफर्स के साथ दिया जाएगा. इस फोन की बिक्री अमेज़न पर 9 जनवरी से शुरू होगी.

यह भी पढ़ें: Oppo Reno 11 Series: भारत में जल्द लॉन्च होगा ओप्पो का प्रीमियम स्मार्टफोन, डिस्प्ले और कैमरा क्वालिटी देख दंग रह जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?
वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
Embed widget