एक्सप्लोरर

Budget Phone: लॉन्च हुआ 6300 रुपये से सस्ता स्मार्टफोन, 5000mAh बैटरी और दो रियर कैमरा जैसे फीचर्स

Smartphone under 7000 in india: भारत में एक सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च हुआ है. फोन में डुअल रियर कैमरा, 6.5 इंच का डिस्प्ले और 5000 एमएएच की बैटरी जैसे फीचर्स है. इसकी कीमत भी 6300 से कम है.

Tecno Pop 5 LTE launched: स्मार्टफोन मेकर कंपनी टेक्नो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Pop 5 LTE लॉन्च कर दिया है. फोन की कीमत 6300 रुपये से भी कम है. इस स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है और यह 14 रीजनल लैंग्वेज सपोर्ट करता है. इसमें डुअल रियर कैमरा और 6.5 इंच का डिस्प्ले जैसे फीचर्स हैं. स्मार्टफोन पाकिस्तान और फिलीपींस में पिछले साल ही लॉन्च हो चुका था.

Tecno Pop 5 LTE price
भारत में टेक्नो पॉप 5 एलटीई (Tecno Pop 5 LTE) स्मार्टफोन की कीमत 6299 रुपये है. फोन सिर्फ एक ही वेरिएंट- 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज में लाया गया है. फोन को शॉपिंग वेबसाइट अमेजन इंडिया के जरिए 16 जनवरी से खरीदा जा सकता है. Tecno फोन तीन कलर ऑप्शन- डीप सी लस्टर, आइस ब्लू और सियान रंगों में उपलब्ध होगा. यह हिन्दी, बंगाली और उर्दू समेत 14 भाषाएं सपोर्ट करता है.

ये भी पढ़ें: सबसे कम कीमत में बेहतरीन साउंड वाले 5 ईयरबड्स, सबसे लास्ट वाले का दाम सिर्फ 999 रुपये

Tecno Pop 5 LTE Specifications
डुअल सिम सपोर्ट करने वाला यह फोन 6.52 इंच के IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है. यह डिस्प्ले 720x1,560 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला है. कंपनी ने फिलहाल स्मार्टफोन के प्रोसेसर की कोई जानकारी नहीं दी है. इसमें 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलती है. इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा. इसमें रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेशियल रिकॉग्निशन का भी फीचर है. 

फोटोग्राफी के लिए, इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा. इसमें f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मिलता है. फोन में 5,000mAh की बैटरी है, और फोन वाटर रेजिस्टेंस के लिए IPX2 रेटिंग के साथ आता है. इसके अलावा आपको ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस, एफएम रेडियो, एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक, एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, और 4जी एलटीई कनेक्टिविटी दी गई है. 

ये भी पढ़ें: New Smart TV: यह देसी कंपनी लाई 75 इंच का QLED TV, फीचर्स भी दमदार, जानें कीमत

इन स्मार्टफोन्स के साथ मुकाबला 
Tecno Pop 5 LTE स्मार्टफोन का मुकाबला Redmi 9A और realme C20 जैसे स्मार्टफोन्स के साथ रहने वाला है. रेडमी 9ए की शुरुआती कीमत 7,499 रुपये और रियलमी फोन की कीमत 7,999 रुपये है. ये दोनों ही फोन 5000mAh बैटरी के साथ आते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

USB पेनड्राइव हो गया पुराना? जानें कैसे बदल रहा डेटा स्टोरेज का तरीका
USB पेनड्राइव हो गया पुराना? जानें कैसे बदल रहा डेटा स्टोरेज का तरीका
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
महंगे फोन की बल्ले-बल्ले, बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड
महंगे फोन की बल्ले-बल्ले, बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget