एक्सप्लोरर

Tecno Phantom V Flip 5G: लॉन्च हुआ दुनिया का सबसे सस्ता Flip फोन, अब सैमसंग और मोटोरोला को मिलेगी टक्कर, कीमत जानिए

Tecno Phantom V Flip 5G: टेक्नो ने अपना पहला फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. हालांकि अभी ये भारत में लॉन्च नहीं हुआ है. भारत में कंपनी फ्लिप फोन को 1 अक्टूबर को लॉन्च करेगी.

Tecno Phantom V Flip 5G Launched: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी टेक्नो ने अपना पहला फ्लिप स्मार्टफोन किफायती दाम में लॉन्च कर दिया है. ये दुनिया का सबसे सस्ता फ्लिप फोन है. हालांकि अभी भारत में ये लॉन्च नहीं हुआ है. भारत में ये फ्लिप फोन 1 अक्टूबर को लॉन्च होगा और इसे आप अमेजन के माध्यम से खरीद पाएंगे. Tecno Phantom V Flip 5G दिखने में काफी हद तक ओप्पो और सैमसंग के फ्लिप फोन की तरह है. लेकिन इसमें कंपनी ने सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया है जो फ्लिप फोन में पहली बार है. जानिए क्या है फोन की कीमत और इसमें क्या स्पेक्स दिए गए हैं.

कीमत और स्पेक्स

प्राइस की बात करें तो Phantom V Flip 5G को आप 49,999 रुपये में अमेजन से खरीद पाएंगे. कंपनी के मुताबिक, इस डिवाइस को इसके असाधारण डिजाइन के लिए जर्मन डिजाइन अवॉर्ड्स के लिए नामांकित किया गया था. टेक्नो ने आधिकारिक तौर पर इस फोन को इस साल की शुरुआत में सिंगापुर में लॉन्च किया था. ऐसा पहली बार है कि टेक्नो फ्लिप फॉर्म फैक्टर के साथ आ रही है. फ्लिप फोन मिस्टिक डॉन और आइकॉनिक ब्लैक रंग विकल्पों में आता है.

इस फ्लिप फोन में एंड्रॉइड 13 बेस्ड HiOS 13.5 का सपोर्ट मिलता है. फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है. स्मार्टफोन में 6.9 इंच की FHD+ 2640×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली LTPO एमोलेड डिस्प्ले मिलती है जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. कवर स्क्रीन 1.32 इंच की है जो सर्कुलर शेप में आती है.

फ्लिप फोन में MediaTek Dimensity 8050 प्रोसेसर और 4000 एमएएच की बैटरी 45 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है. मोबाइल फोन को कंपनी ने 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है. कंपनी ने दावा किया है कि स्मार्टफोन 0 से 50% तक सिर्फ 15 मिनट में चार्ज हो जाता है.

Motorola razr 40

टेक्नो के बाद मोटोरोला का Motorola razr 40 फ्लिप फोन सबसे सस्ता है. इसकी कीमत भारत में 8/256GB के लिए 59,999 रुपये है. इसमें आपको 64+13MP का ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है. साथ ही 4200mAh की बैटरी और Snapdragon 7 Gen 1 SOC का सपोर्ट मिलता है.

यह भी पढ़ें;

iPhone 15: ऑर्डर करेंगे और 10 मिनट में ही घर पहुंच जाएगा नया आईफोन, यहां मिल रही शानदार फैसलिटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget