एक्सप्लोरर

Tech Tips: WhatsApp पर बिना नंबर सेव किए भी हो सकती है चैटिंग, बस करना होगा यह काम

Tech Tips: बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि WhatsApp पर आप बिना नंबर सेव किए भी चैट कर सकते हैं. इससे अनजान लोगों के नंबर सेव करने की दिक्कत दूर हो जाती है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • बिना नंबर सेव किए व्हाट्सऐप पर चैट करने की सुविधा उपलब्ध।
  • अपना नंबर शेयर करके या दोस्त से मांगकर लिंक से चैटिंग करें।
  • भविष्य में यूजरनेम से जुड़ने का फीचर हो सकता है लॉन्च।
  • नंबर सेव किए बिना भी व्हाट्सऐप पर हो पाएगी चैटिंग।

Tech Tips: पिछले कुछ सालों से WhatsApp का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है. लगभग हर स्मार्टफोन यूजर अब व्हाट्सऐप यूज कर रहा है. कई बार किसी काम के चलते हमें व्हाट्सऐप पर चैट करने के लिए अनजान लोगों के नंबर सेव करने पड़ते हैं. एक बार काम होने के बाद इन नंबरों की कोई जरूरत नहीं रहती. ऐसे में अगर ये कॉन्टैक्ट सेव करते जाएं तो फोन में अनजान लोगों के नंबर भर जाते हैं. इसके अलावा अनजान लोगों के नंबर सेव करने पर उन्हें व्हाट्सऐप स्टेटस आदि भी दिखते रहते हैं. इससे बचाव के लिए एक आसान तरीका है, जिससे आप बिना किसी के नंबर सेव किए चैट कर पाएंगे.

बिना नंबर सेव किए कैसे करें चैट?

बहुत ही कम लोगों को इस फीचर की जानकारी है कि आप व्हाट्सऐप पर किसी का नंबर सेव किए बिना भी उनसे चैटिंग कर सकते हैं. इसका तरीका भी बहुत आसान है और इसके लिए आपको कोई थर्ड-पार्टी ऐप डाउनलोड करने भी जरूरत नहीं रहेगी. अगर आप किसी का नंबर सेव किए बिना उससे व्हाट्सऐप पर चैटिंग करना चाहते हैं तो सबसे पहले खुद को उस व्यक्ति के नंबर सेंड कर लें. आप किसी दोस्त से भी उसके नंबर मांग सकते हैं. जब आप व्हाट्सऐप पर बिना सेव किए पूरा नंबर शेयर करते हैं तो यह ब्लू कलर में दिखने लगता है. यह एक तरह से लिंक क्रिएट हो जाता है. आपको बस इस पर टैप करने की जरूरत है.

टैप करते ही दिखेंगे कई ऑप्शन

जैसे ही आप चैट बॉक्स में ब्लू कलर में दिख रहे नंबर पर टैप करेंगे, आपके सामने उस नंबर से जुड़े कई ऑप्शन जैसे मैसेज, कॉल और पे आदि आ जाएंगे. अगर आपको उस नंबर से चैटिंग करनी है तो आपको बस मैसेज पर टैप करना है. ऐसा करते ही चैट इंटरफेस ओपन हो जाएगा और आप सामान्य तरीके से चैटिंग कर पाएंगे.

व्हाट्सऐप पर नहीं रहेगी नंबरों की जरूरत

व्हाट्सऐप पर जल्द ही एक ऐसा फीचर आने वाला है, जिसके बाद मोबाइल नंबर की जरूरत नहीं रहेगी. व्हाट्सऐप यूजरनेम फीचर पर काम कर रही है, जिसमें यूजर बिना अपना फोन नंबर शेयर किए भी एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे. उन्हें फेसबुक-इंस्टाग्राम की तरह अपना यूजरनेम बताना होगा. मोबाइल नंबर की जगह लोग यूजरनेम से किसी को सर्च कर उससे चैटिंग कर पाएंगे. यह फीचर इसी साल लॉन्च हो सकता है और इससे व्हाट्सऐप पर कनेक्ट होने का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा.

ये भी पढ़ें-

क्या किसी भी चार्जर से चार्ज कर लेते हैं अपना फोन, जानें इससे कितना होता है नुकसान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget