एक्सप्लोरर

iPhone 15 के चक्कर में सुप्रीम कोर्ट के वकील से साथ भी हो गई धोखाधड़ी, जानें फिर क्या हुआ

iPhone 15 Exchange: सुप्रीम कोर्ट में वकील के साथ ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. आइए हम आपको इस पूरे मामले की जानकारी देते हैं.

Online Fraud: आजकल कई खबरों में आपने पढ़ा होगा कि किसी ने ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से फोन ऑर्डर किया था, लेकिन डिलीवरी के समय उसमें फोन की जगह पत्थर आदि कुछ अन्य चीज निकली. ऑनलाइन शॉपिंग में लोगों के साथ धोखाधड़ी होने के कई मामले सामने आए हैं.

अब ऐसा ही कुछ मुकुल पी उन्नी के साथ भी हुआ है, जोकि सुप्रीम कोर्ट के वकील हैं. मुकुल ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेज़न से iPhone 15 ऑर्डर किया था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि वो धोखाधड़ी के शिकार हो जाएंगे. मुकुल ने खुद के साथ हुई धोखा धड़ी के बारे में एक्स पर पोस्ट किया है. 

क्या है पूरा मामला

मुकुल ने अमेज़न पर एक्सचेंज ऑफर के जरिए अपने iPhone 13 को आईफोन 15 से बदलने के लिए 21 जुलाई को ऑर्डर किया था. इसके बाद अगले दिन यानी कि 22 जुलाई को रात में करीब 9.30 पर डिलीवरी पर्सन उनके घर पहुंचा और ग्राहक को आईफोन 15 दे दिया. उसके बाद मुकुल ने डिलीवरी एक्जीकियूटिव को ओटीपी बताया और अपना पुराना आईफोन 13 उसे दे दिया.

उसके बाद डिलीवरी पर्सन ने मुकुल से एक और ओटीपी मांगा. दूसरी बार ओटीपी मांगने पर डिलीवरी पर्सन ने बताया कि ये एक्सचेंज प्रक्रिया के लिए जरूरी है. मुकुल ने बताया कि उनके पास दूसरी बार कोई ओटीपी नहीं आया है, जिसके बाद एक्जीकियूटिव अपने सुपरवाइजर को कॉल करता है. सुपरवाइजर मुकुल को कहता हे कि एक्सचेंज के लिए एक अलग टीम है, अगर आपके पास दूसरी बार ओटीपी नहीं आया है तो फोन लौटा दीजिए.

ना फोन मिला और ना रिफंड

सुपरवाइजर के इस बयान से मुकुल हैरान हो गए. सुपरवाइजर की बात पर मुकुल ने अपनी आपत्ति भी जताई, लेकिन सुपरवाइजर के ये कहने पर कि अगले दिन नया आईफोन आ जाएगा. उन्होनें फोन एक्जीकियूटिव को दे दिया. अगले दिन मुकुल ने अमेज़न के कस्टमर केयर पर कॉल करके सारी जानकारी उनको दी.

सारी बात सुनने के बाद उनको आश्वासन दिया गया कि अगर उन्हें प्रोडक्ट नहीं मिला है तो पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे. इसके बाद मुकुल से 31 जुलाई तक इंतजार करने के लिए कहा गया. 31 जुलाई को कॉल करके मुकुल को बताया गया कि जांच पूरी कर ली गई है और पैसे रिफंड नहीं किए जाएंगे. मुकुल के मुताबिक उनके साथ 38 हजार रुपये का फ्रॉड किया गया है. अब इस मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें:

International Fraud Calls से लोगों को मिलेगी राहत, नए सिस्टम पर काम कर रही सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 1980s AI रेट्रो सेल्फी की कीमत कितनी? ChatGPT पर आपकी फोटो से होते ये काम
1980s AI रेट्रो सेल्फी की कीमत कितनी? ChatGPT पर आपकी फोटो से होते ये काम
अमेरिका से कितना अलग है भारत में बिकने वाला iPhone 18 Pro Max? जानें अंतर
अमेरिका से कितना अलग है भारत में बिकने वाला iPhone 18 Pro Max? जानें अंतर
ChatGPT हिस्ट्री डिलीट करने पर डेटा कहां जाता है? समझें AI चैट का पूरा सिस्टम
ChatGPT हिस्ट्री डिलीट करने पर डेटा कहां जाता है? समझें AI चैट का पूरा सिस्टम
फोन में अचानक दिखने लगा No Service, चेक करें ये चीज
फोन में अचानक दिखने लगा No Service, चेक करें ये चीज

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी के भारत की मजबूत
'मोदी के भारत की मजबूत "कन्वेनिंग पावर"', ब्रिक्स समिट की सफलता पर बोले जयशंकर
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव; जानें डिटेल
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
Embed widget