एक्सप्लोरर

Starlink को भारत में मिली मंजूरी: गांव-गांव पहुंचेगा इंटरनेट, लेकिन कीमत कर देगी हैरान

एलन मस्क की Starlink को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने की मंजूरी मिल गई है. हालांकि इससे गांवों में इंटरनेट पहुंचेगा, लेकिन कीमत आम लोगों की पहुंच से बाहर हो सकती है.

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink को आखिरकार भारत सरकार की ओर से हरी झंडी मिल गई है. अब जल्द ही देश के दूर-दराज और गांवों तक इंटरनेट की पहुंच मुमकिन हो पाएगी. लेकिन एक बड़ा सवाल लोगों के मन में बना हुआ है कि क्या Starlink का इंटरनेट भारत में सस्ता मिलेगा?

कितनी होगी कीमत?

Starlink के टैरिफ प्लान्स को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उससे ये साफ हो गया है कि इसकी कीमतें फिलहाल आम टेलीकॉम कंपनियों जैसी नहीं होंगी. भारत में इस सर्विस के लिए सबसे पहले करीब 33,000 रुपये का खर्च डिवाइस पर आएगा. उसके बाद हर महीने लगभग 3,000 रुपये में अनलिमिटेड डेटा दिया जाएगा.

सस्ता क्यों नहीं होगा?

दरअसल, Starlink एक सैटेलाइट बेस्ड सर्विस है, जो सीधे स्पेस से सिग्नल भेजती है. इसकी टेक्नोलॉजी काफी अलग और महंगी होती है, इसलिए इसकी कीमतें भी अपेक्षाकृत ज्यादा रहती हैं. बांग्लादेश और भूटान जैसे पड़ोसी देशों में भी यही मॉडल अपनाया गया है, और भारत में भी ऐसा ही देखने को मिलेगा.

क्या है खास?

हालांकि Starlink एक महीने का फ्री ट्रायल भी दे सकती है, ताकि नए यूजर इसे ट्राई कर सकें. एक और खास बात ये है कि सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इसके रोलआउट में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा. उम्मीद की जा रही है कि स्पेक्ट्रम मिलने के एक-दो महीने के अंदर सेवा शुरू हो सकती है.

गांवों के लिए वरदान?

शहरों में जहां पहले से ही तेज इंटरनेट की सुविधा मौजूद है, वहां Starlink ज्यादा आकर्षक विकल्प नहीं होगा, लेकिन जिन इलाकों में आज भी इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है या बेहद कमजोर है, वहां यह तकनीक गेमचेंजर साबित हो सकती है. एलन मस्क खुद भी बार-बार इस बात को दोहरा चुके हैं कि उनकी ये सर्विस खासकर उन इलाकों के लिए है, जहां बाकी कंपनियां नहीं पहुंच पातीं.

तो अगर आप Starlink को लेकर ये सोच रहे थे कि यह लोकल इंटरनेट कंपनियों की तरह सस्ता और किफायती होगा, तो ऐसा होना अभी संभव नहीं लगता. लेकिन जिन लोगों को इंटरनेट की सख्त जरूरत है और उनके पास दूसरा कोई विकल्प नहीं है, उनके लिए Starlink किसी वरदान से कम नहीं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पासवर्ड भूल गए तो सेल्फी वीडियो से लॉग-इन होगा अकाउंट, गूगल ले आई नया फीचर, ऐसे करें यूज
पासवर्ड भूल गए तो सेल्फी वीडियो से लॉग-इन होगा अकाउंट, गूगल ले आई नया फीचर, ऐसे करें यूज
एक SMS और अकाउंट खाली, भारत में 146 प्रतिशत बढ़े स्कैम, 22,000 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी
एक SMS और अकाउंट खाली, भारत में 146 प्रतिशत बढ़े स्कैम, 22,000 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी
Apple iPhone 18 Launch Date : कब लॉन्च होगा आईफोन 18? क्या अभी 17 प्रो खरीदना सही या कर लें थोड़ा और इंतजार
कब लॉन्च होगा आईफोन 18? क्या अभी 17 प्रो खरीदना सही या कर लें थोड़ा और इंतजार
अमेरिका को अब AI से आस, वर्षों पुरानी समस्याएं सुलझाने में ली जाएगी मदद
अमेरिका को अब AI से आस, वर्षों पुरानी समस्याएं सुलझाने में ली जाएगी मदद

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget