एक्सप्लोरर

Smartphones Under 45000: खोज रहे हैं कोई बेस्ट स्मार्टफोन? Samsung से लेकर OnePlus तक यहां मिलेंगे बढ़िया ऑप्शन्स

हम आपको 45 हजार रुपये के बजट में कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि शानदार फीचर्स रखते हैं. इनमें OnePlus 12R से लेकर Samsung Galaxy A55 तक कई ऑप्शन्स हैं.

Smartphones Under 45000: आज के टाइम में हमारा हर काम स्मार्टफोन से ही होता है. अगर आप कोई नया फोन खरीदना चाहते हैं और इस बात को लेकर कंफ्यूज है कि आपके लिए कौन सा फोन बेस्ट रहने वाला है तो हम आपकी ये उलझन दूर कर देते हैं. हम आपको 45 हजार के बजट में कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि बेहद ही शानदार फीचर रखते हैं. 

OnePlus 12R 

OnePlus 12R एक ऐसा फोन है जिसके अन्दर आपको कई कमाल के फीचर्स देखने को मिलते हैं. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर है जो कि Snapdragon 8 Gen 2 processor है. इस फोन में 5500 mAh की बैटरी लगी है जो कि 100W चार्जिंग को सपोर्ट करती है. अगर आप Flipkart से इस फोन को खरीदते हैं तो इसकी शुरुआती कीमत 37000 रुपये है. 

iQOO 11 5G 

दूसरा फोन iQOO 11 5G  है, जिसमें आपको 144Hz के साथ 2K resolution वाला AMOLED डिस्प्ले मिलता है. इस फोन में भी Snapdragon 8 Gen 2 processor का इस्तेमाल किया गया है, जो कि काफी अच्छी परफॉर्मेंस देता है. इस फोन में आपको 5000 mAh की बैटरी मिलती है जो कि 120W के फ़ास्ट चार्जर से कुछ मिनटों में ही फुल चार्ज हो जती है. इसमें क्लियर फोटोज क्लिक करने के लिए 50 MP का कैमरा दिया गया है जो कि 8K resolution तक की रिकॉर्डिंग कर सकता है. 

Vivo V30 Pro 5G

Vivo V30 Pro 5G में आपको एक 6.78 इंच वाला FHD+ डिस्प्ले मिलता है. इसी के साथ इसमें Mediatek Dimensity 8200 5G processor यूज किया गया है. वीवो के इस फोन में 5000mAH की बैटरी मिलती है जो की 80W के चार्जर से जल्दी चार्ज हो जाती है. इसका कैमरा इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसमें 50MP वाले 3 कैमरा लगे है जो कि अच्छी फोटोज और वीडियोस कैप्चर करने में आपकी मदद करेंगे. यह फोन आपको Amazon पर 41999 रुपये में मिल जायेगा. 

Samsung Galaxy A55

Samsung Galaxy A55 सैमसंग बहुत ही बेहतरीन 6.6 इंच डिस्प्ले के साथ आता है. इसमें Exynos 1480 processor लगा है. इस फोन में आपको 5000 mAh की बैटरी मिलती है. रियर में 50MP का कैमरा और सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा लगा है. इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत Amazon पर 42999 रुपये है. 

Motorola razr 40 

Motorola razr 40 एक Foldable फ़ोन है, जिसके अन्दर Snapdragon 7 Gen 1 processor लगा है. डिस्प्ले की बात की जाए तो इसमें 6.9 इंच का 144Hz वाला डिस्प्ले मिलता है जिसकी पीक ब्राइटनेस 1400nits है. इसमें 64MP का कैमरा और 13MP का Ultrawide कैमरा लगा है. ये फ़ोन आपको Amazon पर 44999 रुपये में मिल जायेगा. 

यह भी पढ़ें:-

एसी का रिमोट न मिलने पर कैसे कर सकते हैं स्मार्टफोन से कंट्रोल, यहां जानें तरीका

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cooler खरीदने से पहले जान लें ये 5 सीक्रेट बातें, वरना गर्मियों में हो जाएगा बड़ा नुकसान
Cooler खरीदने से पहले जान लें ये 5 सीक्रेट बातें, वरना गर्मियों में हो जाएगा बड़ा नुकसान
Mobile Security: फोन का Mic कब-कब सुन रहा होता है आपकी बातें, जानें कैसे होती है डेटा ट्रैकिंग?
फोन का Mic कब-कब सुन रहा होता है आपकी बातें, जानें कैसे होती है डेटा ट्रैकिंग?
सिर्फ बिजली बिल की ही बचत नहीं करते Solar Panels, एक साथ हैं इतने फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान
सिर्फ बिजली बिल की ही बचत नहीं करते Solar Panels, एक साथ हैं इतने फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान
क्या कानों में लगे Earbuds कर सकते हैं आपकी जासूसी? जानिए क्या है इसकी सच्चाई
क्या कानों में लगे Earbuds कर सकते हैं आपकी जासूसी? जानिए क्या है इसकी सच्चाई

वीडियोज

Bakra Eid 2026: ठाणे सोसायटी में कुर्बानी को लेकर बवाल | Mumbai News | Thane |
Iran US Israel War Begin?: Trump बनाया ईरान को निशाना |Trump | Netanyahu
Iran US Israel War Begin?: Iran-US Deal पर सस्पेंस! ट्रंप के बयान से तेज हुई चर्चा | Trump |
Breaking | US Iran Ceasefire Update: Donald Trump को बड़ा झटका! | Hormuz Strait
Bihar News: मलमास मेले में बड़ा हादसा, झूले से गिरा युवक गंभीर | Crime | MalmashMela | Mela Accident

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Europe Heatwave: पश्चिमी यूरोप में भीषण हीटवेव का कहर, 7 की मौत, फ्रांस-ब्रिटेन में टूटा रिकॉर्ड
पश्चिमी यूरोप में भीषण हीटवेव का कहर, 7 की मौत, फ्रांस-ब्रिटेन में टूटा रिकॉर्ड
एमपी के पन्ना में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन कुआं धंसने से 5 लोगों की मौत, 2 घंटे तक चला रेस्क्यू
एमपी के पन्ना में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन कुआं धंसने से 5 लोगों की मौत, 2 घंटे तक चला रेस्क्यू
अफगानिस्तान ने भारत से टेस्ट और ODI सीरीज के लिए किया टीम का एलान, राशिद खान बाहर
अफगानिस्तान ने भारत से टेस्ट और ODI सीरीज के लिए किया टीम का एलान, राशिद खान बाहर
धर्मेंद्र के लिए 'पद्म विभूषण' सम्मान लेते हुए इमोशनल हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- ऐसा लगा धरम जी ने मेरा हाथ पकड़ा है
धर्मेंद्र के लिए 'पद्म विभूषण' सम्मान लेते हुए इमोशनल हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- ऐसा लगा धरम जी ने मेरा हाथ पकड़ा है
Explained: हाई-लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज कितनी खतरनाक? जहां जनसंख्या में अचानक बदलाव, वहां करेगी जांच! घुसपैठिए पहला टारगेट
हाई-लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज कितनी खतरनाक? जहां जनसंख्या में अचानक बदलाव, वहां करेगी जांच
DU के छात्रों को बड़ी राहत, 28 मई के एग्जाम पर विरोध के बाद HC में बोला दिल्ली विश्वविद्यालय- आप बकरीद मनाएं, अब परीक्षा...
DU के छात्रों को बड़ी राहत, 28 मई के एग्जाम पर विरोध के बाद HC में बोला दिल्ली विश्वविद्यालय- आप बकरीद मनाएं, अब परीक्षा...
Cooler खरीदने से पहले जान लें ये 5 सीक्रेट बातें, वरना गर्मियों में हो जाएगा बड़ा नुकसान
Cooler खरीदने से पहले जान लें ये 5 सीक्रेट बातें, वरना गर्मियों में हो जाएगा बड़ा नुकसान
गर्मियों में बकरियों की जान पर मंडराता है खतरा, जानें हीट स्ट्रोक से बचाने का सही तरीका
गर्मियों में बकरियों की जान पर मंडराता है खतरा, जानें हीट स्ट्रोक से बचाने का सही तरीका
Embed widget