एक्सप्लोरर

अरे वाह! चैटिंग करना हुआ बेहद आसान, स्मार्ट वॉच में भी चला सकेंगे WhatsApp

How to Send Whatsapp Message in Smart Watch: सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉयड फोन में Google Play Store पर जाकर वहां से Wear OS ऐप के सर्च करके उसे इंस्टॉल करना होगा. इंस्टॉल होने के बाद ऐप को ओपन करें.

Whatsapp in Smart Watch: दुनिया में करोड़ों लोग आज मेसेजिंग प्लेटफार्म WhatsApp का अपने फोन में जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन कई यूजर्स अभी इस बात को नहीं जानते हैं कि वो अपने स्मार्टवॉच में व्हाट्सएप को इंस्टॉल या फिर डाउनलोड कर सकते हैं. अगर आप भी उन्हीं यूजर्स में से हैं. तो हमारी ये रिपोर्ट आपके लिए ही है. Wear OS की मदद से आप बड़ी आसानी से स्मार्ट वॉच में बिना फोन के चैटिंग कर सकते हैं. इसके लिए कुछ स्टेप्स को आपको फॉलो करना होगा.

स्मार्टवॉच से ऐसे चला सकेंगे WhatsApp

सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉयड फोन में Google Play Store पर जाकर वहां से Wear OS ऐप के सर्च करके उसे इंस्टॉल करना होगा. इंस्टॉल होने के बाद ऐप को ओपन करें और अपनी स्मार्टवॉच के साथ फोन को कनेक्ट करने के लिए स्क्रीन पर आ रहे निर्देशों को फॉलो करें. इसके अलावा यूजर्स की सहुलियत के लिए कुछ कंपनियों की वॉच के लिए डेडिकेटेड ऐप्स Google Play Store पर आपको मिल जाएंगे.

इसके बाद अपनी Wear OS स्मार्टवॉच पर Google Play Store ओपन कर लें. ओपेन होने के बाद WhatsApp सर्च करें और उसे इंस्टॉल करें. सर्च करने के बाद अगर आपको WhatsApp नहीं मिलता हो तो समझ जाइए की आपकी स्मार्टवॉच कंपैटिबल न हो. जिसके चलते उसमें ये फीचर काम न करें.

ऐसे करें WhatsApp सेटअप

स्मार्टवॉच पर WhatsApp ओपन करें. इसके बाद आपको स्मार्टवॉच पर 8 डिजिट का कोड दिखाई देगा. उसके बाद एंड्रॉइड फोन पर WhatsApp ओपन करें. जिसके बाद आपको एक नोटिफिकेशन दिखाई देगा. जिसमें आपसे पूछा जाएगा कि आप एक नए डिवाइस अकाउंट से जोड़ना चाहते हैं. इसके बाद आपको Connect ऑप्शन पर टैप करना है और अपने एंड्रॉइड फोन उन 8 डिजिट कोड को एंटर करना है.

स्मार्ट वॉच में ऐसे करेगा WhatsApp काम

स्मार्ट वॉच में WhatsApp सेट करने के बाद उसे ओपन करें. जिसके बाद आप अपने मैसेज और चैट्स को देख पाएंगे. चैट को टच करके उसे ओपन भी कर सकेंगे. मेसेज का जवाब देने के लिए आपको Reply पर टैप करना होगा. वहीं नया मेसेज भेजने के लिए आपको "+" पर टच करके Send पर टच करना ना होगा और आपका मेसेज चला जाएगा.

स्मार्ट वॉच में WhatsApp सेट करने के बाद आप उसका इस्तेमाल मैसेज पढ़ने और भेजने के लिए कर सकते हैं. पर याद रहे कि WhatsApp पर आप कॉल या फिर वीडियो कॉल नहीं कर पाएंगे. ये फीचर आपको सिर्फ मोबाइल में ही मिलेंगे.

ये भी पढ़ें-

OnePlus ला रहा Nord सीरीज का बेहतरीन फोन, फीचर्स धांसू और बजट में भी रहेगा फिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्विच दबाते ही दिखती है चिंगारी, कब सिर्फ ढीला कनेक्शन और कब खतरे का संकेत?
स्विच दबाते ही दिखती है चिंगारी, कब सिर्फ ढीला कनेक्शन और कब खतरे का संकेत?
AI बना बड़ी मुसीबत! जानें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्यों दी चेतावनी?
AI बना बड़ी मुसीबत! जानें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्यों दी चेतावनी?
iPhone Duo के कवर की कीमत ने चौंकाया, इतने में आता है Android फोन
iPhone Duo के कवर की कीमत ने चौंकाया, इतने में आता है Android फोन
ये फोन यूज करते हैं तो सबसे सस्ता होगा रिचार्ज, देख लें पूरी लिस्ट
ये फोन यूज करते हैं तो सबसे सस्ता होगा रिचार्ज, देख लें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद... थार का खतरनाक खेल !,DM का 'जबरिया' बुलावा
BRICS 2026: Putin- Modi की दोस्ती दमदार, Trump के छूटे पसीने !। BRICS Summit 2026
Janhit : ट्रंप की दादागीरी का जवाब BRICS से | BRICS Summit 2026 | PM Modi | Putin | XI Jinping
Janhit With Chitra Tripathi: Iran के चक्रव्यूह में फंसे Trump!। Iran-Israel War
Bharat ki Baat with Pratima Mishra: Mukhtar 9/11 का असली मास्टर माइंड !।

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी के साथ फोटो खिंचवाने की महिलाओं में होड़', ब्रिक्स सम्मलेन का वीडियो वायरल
'PM मोदी के साथ फोटो खिंचवाने की महिलाओं में होड़', ब्रिक्स सम्मलेन का वीडियो वायरल
कांग्रेस में होगी कैप्टन की वापसी? रंघावा बोले, 'अगर आएंगे तो...'
कांग्रेस में होगी कैप्टन की वापसी? रंघावा बोले, 'अगर आएंगे तो...'
ईशान किशन की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बीच में छोड़ना पड़ा अभ्यास
ईशान किशन की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बीच में छोड़ना पड़ा अभ्यास
रोहित रॉय का विवादित बयान, टीवी को बताया 'डस्टबिन मीडियम'
रोहित रॉय का विवादित बयान, टीवी को बताया 'डस्टबिन मीडियम'
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
हूतियों से घबराया सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस सलमान ने मांगी ट्रंप से मदद
हूतियों से घबराया सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस सलमान ने मांगी ट्रंप से मदद
पश्चिमी एशिया तनाव पर पेजेश्कियान से बोले PM मोदी - 'भारत...'
पश्चिमी एशिया तनाव पर पेजेश्कियान से बोले PM मोदी - 'भारत...'
Monsoon Home Tips: बरसात में बढ़ गया है मक्खी-चींटी का आतंक? पोंछे में मिलाएं 1 चीज
बरसात में बढ़ गया है मक्खी-चींटी का आतंक? पोंछे में मिलाएं 1 चीज
Embed widget