एक्सप्लोरर

दुनिया में पहली बार वैज्ञानिक करवाने जा रहे स्‍पर्म रेस, HD कैमरे से होगी शूट, किया जाएगा LIVE स्‍ट्रीम

दुनिया की पहली स्पर्म रेस, HD कैमरे और लाइव स्ट्रीमिंग के साथ, पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लॉस एंजिल्स में आयोजित की जा रही है.

लॉस एंजिल्स में एक ऐसा इवेंट होने जा रहा है, जो सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन इसके पीछे मकसद काफी गंभीर है. दुनिया में पहली बार ‘स्पर्म रेस’ का आयोजन होने वाला है, जहां माइक्रोस्कोपिक लेवल पर स्पर्म की रफ्तार का मुकाबला कराया जाएगा. जी हां, यह मजाक नहीं बल्कि एक नई सोच के साथ तैयार किया गया 'साइंटिफिक स्पोर्ट्स इवेंट' है, जिसे न केवल देखा जाएगा बल्कि इसमें दर्शक दांव भी लगा सकेंगे.

क्या है ये स्पर्म रेस?

इस अनोखे इवेंट में इंसानी शरीर के प्रजनन तंत्र से प्रेरित एक खास तरह का ट्रैक तैयार किया गया है. दो अलग-अलग स्पर्म सैंपल्स को इस ट्रैक पर रिलीज किया जाएगा और यह देखा जाएगा कि कौन सा स्पर्म सबसे पहले फिनिश लाइन पार करता है. यह पूरी रेस HD कैमरे की मदद से रिकॉर्ड की जाएगी और लोगों को 'लाइव स्ट्रीमिंग' के जरिए दिखाई जाएगी.

जैसे फुटबॉल या क्रिकेट मैच में कमेंट्री और रिप्ले होते हैं, ठीक उसी तरह इस रेस को भी इंटरएक्टिव और मजेदार बनाने के लिए लाइव कमेंट्री, स्लो मोशन फुटेज, और एनालिटिकल डेटा का भी इस्तेमाल किया जाएगा.

गेम नहीं, एक जरूरी मैसेज

हालांकि ये इवेंट सुनने में किसी गेम शो जैसा लगता है, लेकिन इसका मकसद है 'पुरुषों की प्रजनन क्षमता' पर बात करना और जागरूकता बढ़ाना. बीते कुछ दशकों में पुरुषों के स्पर्म काउंट में भारी गिरावट देखी गई है, लेकिन समाज में इस पर खुलकर चर्चा नहीं होती. इस रेस के जरिए इसी चुप्पी को तोड़ने की कोशिश की जा रही है.

टेक्नोलॉजी और सेंसिटिव टॉपिक का अनोखा मेल

इस इवेंट में जिस लेवल की टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की जा रही है, वह भी काबिल-ए-तारीफ है. हाई डेफिनिशन माइक्रो कैमरे, बायोलॉजिकल ट्रैक डिजाइन और साइंटिफिक एंगल मिलकर इसे एक अनोखी पहचान दे रहे हैं.

इसमें न सिर्फ वैज्ञानिक रूचि रखने वाले लोग जुड़ रहे हैं, बल्कि स्पोर्ट्स और हेल्थ इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी इसे एक 'नए जमाने का स्पोर्ट्स इवेंट' मान रहे हैं.

पैसे और पॉपुलैरिटी दोनों की भरमार

इस इवेंट में कई बड़ी कंपनियों ने निवेश किया है और इसकी फंडिंग भी एक मिलियन डॉलर से ऊपर पहुंच चुकी है. आयोजकों के मुताबिक, कई सेलिब्रिटी और बड़े बिजनेसमैन भी इस रेस को लेकर रुचि दिखा चुके हैं.

कब और कहां देख सकते हैं?

यह रेस 'हॉलीवुड पैलेडियम' में आयोजित की जाएगी और करीब 1000 लोग इसको (Live Venue) पर देख सकेंगे, जबकि हजारों लोग इसे ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम के जरिए देख पाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO Navic Satellite launch: भारत का अपना GPS होगा और ताकतवर, ISRO ने भेजा NVS-03 सैटेलाइट 
भारत का अपना GPS होगा और ताकतवर, ISRO ने भेजा NVS-03 सैटेलाइट 
ATM Card Safety: एटीएम में कार्ड डालने से पहले चेक करें ये चीज, वरना खाली हो जायेगा अकाउंट
एटीएम में कार्ड डालने से पहले चेक करें ये चीज, वरना खाली हो जायेगा अकाउंट
Samsung Phone : स्क्रीन पर अचानक दिखने लगीं छोटी लाइट्स? Samsung यूजर्स जान लें वजह
स्क्रीन पर अचानक दिखने लगीं छोटी लाइट्स? Samsung यूजर्स जान लें वजह
PC Speed Boost: PC की स्पीड बढ़ानी है? Windows के ये फ्री टूल्स आएंगे काम
PC की स्पीड बढ़ानी है? Windows के ये फ्री टूल्स आएंगे काम

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget