एक्सप्लोरर

सावधान! RBI के नाम पर स्कैमर्स भेज रहे हैं वॉइस मैसेज, ये गलती की तो मिनटों में चली जाएगी सारी जमा पूंजी

लोगों को चूना लगाने के लिए स्कैमर्स नए-नए तरीके निकाल रहे हैं. अब स्कैमर्स RBI के नाम पर लोगों को वॉइस मैसेज भेजकर डरा रहे हैं. सरकार ने ऐसे स्कैम से सावधान रहने को कहा है.

अगर आपके पास भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से कोई वॉइस मैसेज आया है तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है. दरअसल, RBI के नाम पर स्कैमर्स लोगों को वॉइस मैसेज भेज रहे हैं. इसमें वो बैंक अकाउंट बंद करने का डर दिखाकर लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. सरकार ने भी इसे लेकर अलर्ट जारी किया है. सरकार ने इसे स्कैम बताते हुए कहा कि ऐसे वॉइस मैसेज से सावधान रहने की जरूरत है.

वॉइस मैसेज में दी जा रही है धमकी

RBI के नाम पर भेजे जा रहे इस फर्जी वॉइस मैसेज में कहा जा रहा है, "नमस्ते, यह भारतीय रिजर्व बैंक है. आपका क्रेडिट कार्ड फ्रॉड गतिविधियों में शामिल पाया गया है. अगले 2 घंटों में आपके नाम से खुले सारे बैंक अकाउंट बंद कर दिए जाएंगे. अधिक जानकारी के लिए 9 दबाएं."

 

अगर कोई व्यक्ति डर के मारे 9 दबा देता है तो उसकी निजी जानकारियां स्कैमर्स के हाथों में जाने का डर है. इसलिए इस वॉइस मैसेज में दिए गए किसी भी निर्देश का पालन न करें.

ऐसे वॉइस मैसेज वाले स्कैम से कैसे बचें?

आजकल साइबर क्राइम के मामले बहुत बढ़ गए हैं और स्कैमर्स किसी भी तरीके से लोगों को चूना लगाने की कोशिश में रहते हैं. इसलिए अतिरिक्त सावधानी बरतनी जरूरी है. ऐसे स्कैम से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है-

- अगर कोई बैंक या सरकारी अधिकारी बनकर बात कर रहा है तो फोन नंबर और पहचान सुनिश्चित कर लें. फोन करने वाला कोई स्कैमर भी हो सकता है.
- फोन पर किसी से भी संवेदनशील जानकारियां शेयर न करें. सरकारी अधिकारी कभी भी OTP समेत प्राइवेट डिटेल्स नहीं पूछते.
- अगर कोई जल्दबाजी में कुछ करने को कहता है तो ऐसे निर्देशों का पालन न करें. थोड़ा समय लें और स्थिति को समझने की कोशिश करें.
- किसी भी संदिग्ध नंबर से फोन आने या गड़बड़ी की आशंका होने पर ऐसे नंबर को तुरंत ब्लॉक और रिपोर्ट कर दें.

ये भी पढ़ें-

Telegram यूज करने वालों हो जाओ सावधान! आपकी एक गलती खाली कर देगी बैंक अकाउंट, सरकार ने दी वॉर्निंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google Firebase पर सरकार का बड़ा एक्शन, सैकड़ों अकाउंट होंगे बंद
Google Firebase पर सरकार का बड़ा एक्शन, सैकड़ों अकाउंट होंगे बंद
OpenAI बिना डेटा देखे AI मिसयूज पर रखेगा नजर, जानें कैसे?
OpenAI बिना डेटा देखे AI मिसयूज पर रखेगा नजर, जानें कैसे?
Gemini Free Student Plan: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री
कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget