एक्सप्लोरर

कम डेटा में भी दिनभर चलेगा आपका WhatsApp, जानिए डेटा सेव करने की सिंपल टिप्स

दिनभर वॉट्सएप चलाने में डेटा काफी खर्च हो जाता है और कई बार तो फालतू के मैसेज और वीडियो से फोन की मेमोरी भी फुल होती है और डेटा भी चला जाता है. ऐसे में अगर वॉट्सएप की सेटिंग्स में दो-तीन ऑप्शन चेंज कर दिये जायें तो आपका डेटा काफी सेव हो सकता है. जानिये वॉट्सएप में डेटा बचाने की टिप्स एंड ट्रिक्स

आजकल हम सभी अपने फोन में सबसे ज्यादा कोई ऐप यूज करते हैं तो वो है वॉट्सएप. स्मार्टफोन यूजर्स वॉट्सएप का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं. हाल में नए साल के मौके पर व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने के आंकड़े सामने आए हैं जिसमें 2019 के मुकाबले व्हाट्सऐप कॉल के लिए इस साल 50 प्रतिशत लोगों ने व्हाट्सऐप का ज्यादा इस्तेमाल किया है. अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि व्हाट्सऐप का क्रेज लोगों में किस कदर बढ़ रहा है. वॉट्सएप का इस्तेमाल सिर्फ मैसेज करने के लिये ही नहीं बल्कि वॉइस कॉल, वीडियो कॉल, ग्रुप कॉल के लिये भी किया जा रहा है. मैसेज के दौरान फोटो, वीडियो और ऑडियो फाइल अपने वॉट्सएप कॉन्टेक्ट में भेजते हैं. हालांकि व्हाट्सऐप के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से ज्यादा डेटा भी खर्च होता है. लेकिन अगर आपके फोन में लिमिटेड डेटा है और आप चाहते हैं कि वॉट्सएप दिनभर चले, तो इसके लिए आपको सेटिंग्स में दो-तीन बदलाव करने होंगे. इससे आपके फोन का डेटा कम खर्च होगा और आप अपने फोन में पूरे दिन वॉट्सएप चला सकते हैं. आइये जानते हैं इसके लिए क्या करना होगा. वॉट्सएप ऑटो डाउनलोड ऑप्शन को बंद करें- अगर आप डेटा बचाना चाहते हैं तो वॉट्सएप में आने वाले फोटो, वीडियो, ऑडियो और दूसरे डॉक्यूमेंट्स को ऑटो डाउनलोड से हटा दें. इसके लिये आपको सेटिंग्स में चेंज करना होगा और फिर चैट्स में आयी मीडिया फाइल ऑटो डाउनलोड भी नहीं होंगी और सेव भी नहीं. इस ऑप्शन से काफी डेटा भी सेव होता है और फोन की मेमोरी भी बची रहती है

1- इसके लिए सबसे पहले वॉट्सएप की सेटिंग्स में जायें और डेटा एंड स्टोरेज यूसेज पर क्लिक करें 2- यहां मीडिया ऑटो डाउनलोड दिखेगा जिसमें फोटो, ऑडियो , वीडियो और डॉक्यूमेंट्स के ऑप्शन हैं. 3- इसमें क्लिक करने पर तीन ऑप्शन दिखेंगे, पहला नेवर, दूसरा वाई-फाई और तीसरा वाई-फाई और सेल्युलर. 4- अगर आप सिर्फ नेवर पर क्लिक करते हैं तो आपकी कोई मीडिया फाइल ऑटो सेव नहीं होगी और डेटा बचा रहेगा.

ऑटो सेव चैट को हटा दें- आप जिस किसी के साथ वॉट्सएप में चैट करते हैं उसको ऑटो सेव कर सकते हैं. लेकिन अगर आप चाहें कि चैट को ऑटो सेव नहीं करना जिससे फोन में मेमोरी ना खत्म हो तो आपको चैट का ऑटो बैकअप ऑफ करना होगा.

1- सबसे पहले वॉट्सएप की सेटिंग में जाकर चैट के ऑप्शन पर क्लिक करें. 2- इसके बाद चैट बैकअप पर क्लिक करें और ऑटो बैक में जाकर ऑफ पर क्लिक कर दें. 3- इसमें वीडियो शामिल करने का ऑप्शन भी है जिसका मतलब है कि आप सिर्फ चैट सेव कर सकते हैं चैट की वीडियो सेव ना करें क्योंकि वीडियो डाउनलोड होने में डेटा खर्च होता है और मेमोरी भी फुल होती है

वॉट्सएप कॉल में बचायें डेटा- अगर आप वॉट्सएप से काफी कॉल करते हैं तो उसमें भी डेटा खर्च होता है. वॉट्सएप कॉल में डेटा सेव करने के लिये भी आपके फोन में सेटिंग्स हैं. हालांकि इस ऑप्शन को क्लिक करने से ऑडियो और वीडियो कॉल की क्वालिटी भी थोड़ी लो हो जाती है. 1- इसके लिए सबसे पहले वॉट्सएप की सेटिंग्स पर क्लिक करें. 2- अब आपको डेटा एंड स्टोरेज यूसेज पर क्लिक करना होगा. 3- फिर कॉल सेटिंग्स में जाकर लो डेटा यूजेस को ऑन कर दें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च! कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च! कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
iPhone के साथ Apple ने और क्या फोड़ा बम? पूरी लॉन्च लिस्ट देखें
iPhone के साथ Apple ने और क्या फोड़ा बम? पूरी लॉन्च लिस्ट देखें
1199 डॉलर की कीमत के साथ लॉन्च हुआ iPhone 18 Pro और Pro Max! जानें फीचर्स
1199 डॉलर की कीमत के साथ लॉन्च हुआ iPhone 18 Pro और Pro Max! जानें फीचर्स
iPhone 18 Launch LIVE Updates: iPhone 18 Pro और 18 Pro Max से उठ गया पर्दा, जानें एक-एक पॉइंट
iPhone 18 Pro और 18 Pro Max से उठ गया पर्दा, जानें एक-एक पॉइंट

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
Embed widget