एक्सप्लोरर

धरती के ऊपर सैटेलाइट्स का जाम! 2050 से पहले फुल हो जाएगा अंतरिक्ष, जानें क्या है मामला

2024 में करीब 2,800 नए सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजे गए. यानी औसतन हर डेढ़ दिन में एक रॉकेट लॉन्च हुआ. मई 2025 तक दुनिया की कक्षा में 11,700 से ज़्यादा सक्रिय सैटेलाइट मौजूद हैं.

क्या आपने कभी रात को आसमान में टिमटिमाते सितारों को देखकर सोचा है कि वहां ऊपर आखिर चल क्या रहा है? तो जान लीजिए कि वहां सिर्फ सितारे ही नहीं, बल्कि हजारों सैटेलाइट्स भी धरती के चारों ओर चक्कर काट रहे हैं, और इनकी गिनती दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है.

हर 34 घंटे में उड़ान भर रहा है एक रॉकेट
2024 के एक साल में ही करीब 2,800 नए सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजे गए. यानी औसतन हर डेढ़ दिन में एक रॉकेट लॉन्च हुआ. मई 2025 तक दुनिया की कक्षा में 11,700 से ज़्यादा सक्रिय सैटेलाइट मौजूद हैं. इसमें सबसे बड़ा योगदान निजी कंपनियों का है, जिनमें सबसे आगे है SpaceX.

Starlink बना आसमान का बादशाह
SpaceX का Starlink प्रोजेक्ट अब तक 7,400 से ज़्यादा सैटेलाइट लॉन्च कर चुका है, जो मौजूदा सभी सक्रिय सैटेलाइट्स का लगभग 60% हिस्सा है. इसका मकसद है दुनिया के हर कोने, खासकर गांव और दूरदराज के इलाकों तक तेज़ इंटरनेट पहुंचाना.

और भी कंपनियां कूद रही हैं इस रेस में
Starlink अकेला नहीं है. Amazon का Project Kuiper, OneWeb और कई चीनी कंपनियां भी अपनी-अपनी सैटेलाइट श्रृंखला बनाने में जुटी हैं. ये सभी धरती को एक डिजिटल नेटवर्क से जोड़ने की होड़ में लगी हैं.

लेकिन क्या अंतरिक्ष सब कुछ झेल पाएगा?
विशेषज्ञों की मानें तो धरती के करीब मौजूद 'निम्न-पृथ्वी कक्षा' (LEO), जो सतह से 2,000 किलोमीटर तक फैली है, उसकी एक सीमा है. वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह क्षेत्र अधिकतम 1 लाख सक्रिय सैटेलाइट्स तक ही सुरक्षित रूप से संभाल सकता है. मौजूदा रफ्तार जारी रही तो 2050 से पहले ही यह सीमा पार हो सकती है.

खाली जगह नहीं, बढ़ रहा है टकराव का खतरा
आज के समय में केवल चालू सैटेलाइट ही नहीं, बल्कि हजारों निष्क्रिय और बेकार सैटेलाइट्स भी धरती की कक्षा में घूम रहे हैं. हार्वर्ड-स्मिथसोनियन के वैज्ञानिक जोनाथन मैकडॉवेल के मुताबिक, कुल मिलाकर करीब 14,900 सैटेलाइट्स अंतरिक्ष में मौजूद हैं. जैसे-जैसे संख्या बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे टकराव और अंतरिक्ष मलबे (स्पेस डेब्रिस) की समस्या भी गंभीर होती जा रही है.

अंतरिक्ष जाम की ओर बढ़ रहा है
अगर यही हाल रहा, तो वो दिन दूर नहीं जब धरती का ऑर्बिट इतना भर जाएगा कि नए सैटेलाइट के लिए भी जगह नहीं बचेगी. इससे न सिर्फ अंतरिक्ष मिशन खतरे में पड़ेंगे, बल्कि पहले से मौजूद सैटेलाइट्स को भी नुकसान पहुंच सकता है.

आखिर सवाल ये है कि क्या हमें इंटरनेट चाहिए या सुरक्षित अंतरिक्ष?
टेक्नोलॉजी के इस दौर में कनेक्टिविटी ज़रूरी है, लेकिन यह सोचने का समय आ गया है कि क्या हम इस सुविधा के बदले अपनी अंतरिक्ष सुरक्षा को दांव पर लगा रहे हैं?

अब वैज्ञानिक लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि अगर सही समय पर रोका नहीं गया, तो धरती के चारों ओर की खाली जगह भी जल्द ही एक ‘स्पेस ट्रैफिक जाम’ में बदल सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget