एक्सप्लोरर

आ गई ट्रायल की तारीख, अब भारत में भी सीधे सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट, जानिए इसके नफा-नुकसान

जियो और Oneweb इस महीने सैटेलाइट इंटरनेट का लाइव डेमो एक इवेंट में देने वाले वाली हैं. आज इस लेख में हम आपको सैटेलाइट और सामान्य इंटरनेट के बीच अंतर बताएंगे...

Satellite internet vs Cable Internet: भारत में जल्द सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस देखने को मिलेगी. यानी बिना तार और टावर के हमारे घरों तक हाई स्पीड इंटरनेट पहुंचेगा. इसके लिए रिलायंस जियो की सैटेलाइट शाखा और वनवेब को डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन ने लाइव डेमोंसट्रेशन की मंजूरी दे दी है. यानी दोनों कंपनियां ये बताएंगी कि कैसे सैटेलाइट इंटरनेट काम करेगा. आज इस लेख में हम आपको ये बताने वाले हैं कि सामान्य इंटरनेट या फिर केबल के माध्यम से मिल रहे इंटरनेट की तुलना में सैटेलाइट इंटरनेट कैसे अलग है, इनमें क्या अंतर है और क्या ये 5G से बेहतर होगा, साथ ही इसके फायदे और नुकसान क्या हैं, ये सब बताएंगे.  

बता दें, हाल ही में अमेजन ने भी भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस देने के लिए DOT को ऐप्लिकेशन फाइल की है. सैटेलाइट इंटरनेट की रेस में अमेजन,जियो, वनवेब और एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक उतर चुकी है.

क्या है सैटेलाइट इंटरनेट?

सैटेलाइट इंटरनेट ठीक सैटेलाइट टीवी की तरह काम करता है. ये एक वायरलेस कनेक्शन है, जो सैटेलाइट की मदद से जमीन में स्थापित डिश तक पहुंचाया जाता है और फिर मॉडेम की मदद से आपको इंटरनेट मिलता है. इसमें रेडियो वेव्स के माध्यम से कम्युनिकेशन स्थापित किया जाता है. जिस तरह अभी आप डिश टीवी को देखने के लिए एक डिश के माध्यम से नेटवर्क को कैच करते हैं, ठीक इसी तरह सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भी एक डिश या डिवाइस आपको दी जाएगी, जिसके माध्यम से आप सीधे नेटवर्क को वायरलेस तरीके से प्राप्त कर पाएंगे. इसमें तार की जरूरत नहीं होगी. 

दोनों में क्या है अंतर?

सामान्य या केबल इंटरनेट में आपको हाई स्पीड डेटा केबल वायर के जरिए मिलता है. यानी अगर गलती से ये वायर कट या टूट जाए तो आपको इंटरनेट मिलना बंद हो जाएगा. लेकिन सैटेलाइट इंटरनेट के साथ ऐसा नहीं है. इसमें वायरलेस तरीके से इंटरनेट आप तक पहुंचाया जाता है, जिसमें तार या टावर की कोई जरूरत नहीं है. इस टेक्नोलॉजी में जमीन से सीधे स्पेस में इंटरनेट भेजा जाता है और ये सीधे आप तक डिश के माध्यम से वायरलेस फॉर्म में पहुंचता है. केबल लाइन कुछ ही जगह तक सीमित है, जबकि सैटेलाइट इंटरनेट हर जगह आपको मिलेगा. यानी अगर आपने एक शहर में कनेक्शन लिया हुआ है तो इसे आप अपने गांव में भी ले जाकर यूज कर सकते हैं.  

क्या ये 5G से बेहतर होगा?

सर्विस और स्पीड के मामले में 5G सैटेलाइट इंटरनेट से आगे है, क्योंकि इसे टॉप सेल्यूलर इंफ्रास्ट्रक्चर पर बनाया गया है. 5G तेजी से डेटा ट्रांसफर करने में सक्षम है. लेकिन ग्रामीण इलाकों में जहां 5G उपलब्ध नहीं है या नेटवर्क की समस्या है, वहां सैटेलाइट इंटरनेट बेहतर साबित होगा. 

किसमें मिलेगी अच्छी स्पीड?

क्योंकि सैटेलाइट इंटरनेट अभी शुरुआती स्टेज में है इसलिए अभी इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं है. स्पीडटेस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें आपको 50 एमबीपीएस तक की डाउनलोड स्पीड और 14 से 25 एमबीबीएस तक की अपलोड स्पीड मिल सकती है. कई रिपोर्ट्स में एलन मस्क के स्टरलिंक सैटेलाइट इंटरनेट की स्पीड 200Mbps तक बताई गई है. हालांकि सामान्य इंटरनेट की बात करें तो इसमें आपको 50, 100, 200, 300 और 1gbps तक की स्पीड भी इन दिनों दी जा रही है.

सैटेलाइट इंटरनेट के फायदे और नुकसान

फायदे की बात करें तो सैटेलाइट इंटरनेट क्योंकि एक वायरलेस नेटवर्क है इसलिए इसे कहीं से भी एक्सेस किया जा सकता है. एलन मस्क के स्टरलिंक डिश को लोग अपने साथ कहीं भी कैरी कर लेते हैं और जहां वे जाते हैं वहीं से इंटरनेट को एक्सेस करते हैं. यानी जहां आपका डिश और मॉडेम होगा वहां आपको इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलने लग जाएगी. दूसरा फायदा इसका ये है कि ग्रामीण इलाकों, जहां पर केबल/फाइबर लाइन या टावर उपलब्ध नहीं है, वहां भी सैटेलाइट इंटरनेट काम करेगा. प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में इसे आसानी से रिकवर किया जा सकता है, जबकि सामान्य इंटरनेट में काफी नुकसान होता है और ठीक करने में बहुत समय लग जाता है.

  • सैटेलाइट इंटरनेट के नुकसान को देखें तो अभी ये शुरुआती स्टेज में है इसलिए ये सामान्य इंटरनेट की तुलना में महंगा हो सकता है.
  • अगर मौसम में खराबी हो तो इंटरनेट स्पीड में दिक्कत आ सकती है, क्योंकि इसमें स्पेस से आपको कनेक्टिविटी मिलती है. एक और नुकसान सैटेलाइट इंटरनेट का ये है कि आप इसे सामान्य इंटरनेट की तरह खुद से इंस्टॉल नहीं कर सकते. इसके लिए आपको प्रोफेशनल की जरूरत होगी, जो डिश और मॉडेम को सेटअप करेगा. जबकि आजकल आ रहे एयर फाइबर डिवाइस को आप खुद से सेटअप कर सकते हैं. ये प्लग एंड प्ले पर काम करते हैं.

यह भी पढ़ें:

सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस की भारत में जल्द होगी शुरुआत, Jio और Oneweb इस महीने दिखाएगी लाइव डेमो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRAI AI Guidelines: AI से ग्राहक को नुकसान तो टेलीकॉम कंपनियां जिम्मेदार, ट्राई का बड़ा फैसला
AI से ग्राहक को नुकसान तो टेलीकॉम कंपनियां जिम्मेदार, ट्राई का बड़ा फैसला
Immersion Rod Technology : छोटी सी रॉड मिनटों में गर्म कर देती है पानी, जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
छोटी सी रॉड मिनटों में गर्म कर देती है पानी, जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Printer Buying Tips: प्रिंटर खरीदने का प्लान है तो खरीदने से पहले, ये 3 चीजें चेक कर लें
प्रिंटर खरीदने का प्लान है तो खरीदने से पहले, ये 3 चीजें चेक कर लें
Lava Smartphone Price Hike : Lava के फोन खरीदने से पहले देख लें कैलेंडर, इस तारीख से 3,000 तक बढ़ेंगे दाम
Lava के फोन खरीदने से पहले देख लें कैलेंडर, इस तारीख से 3,000 तक बढ़ेंगे दाम

वीडियोज

Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress
Ekta Diwas Parade 2026: एकता नगर में निकलीं झांकियां | Sardar Patel | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget