एक्सप्लोरर

Samsung के कई डिवाइस में आएंगे Galaxy AI फीचर्स, यहां देखें पूरी लिस्ट

Galaxy AI: सैमसंग ने हाल ही में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज सैमसंग गैलेक्सी एस24 सीरीज में गैलेक्सी एआई फीचर्स को पहली बार शामिल किया था. अब सैमसंग के अन्य डिवाइस में भी एआई फीचर्स आने वाले हैं.

Galaxy AI Feature: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई टेक्नोलॉजी का नाम पिछले कुछ महीनों से काफी चर्चाओं में रहा है. दरअसल, एआई के जरिए लोगों के कई काम काफी आसान और सटीक हो जाते हैं, इसलिए इस फीचर का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है. सैमसंग ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन में एआई फीचर्स को पेश किया और इसे गैलेक्सी एआई फीचर्स के नाम से लॉन्च किया. सैमसंग ने Galaxy S24 Series के फोन में गैलेक्सी एआई फीचर्स को पेश किया था, लेकिन अब कंपनी अपने अन्य डिवाइस में भी इस फीचर को पेश करने वाली है.

सैमसंग का गैलेक्सी एआई फीचर्स

सैमसंग ने 17 जनवरी 2024 को कैलिफॉर्निया के सैप सेंटर में हुए गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान सैमसंग गैलेक्सी एस24 सीरीज को लॉन्च किया था, जिसमें कंपनी ने तीन स्मार्टफोन को लॉन्च किया था. इनमें Samsung Galaxy S24, Samsung Galaxy S24 Plus, Samsung Galaxy S24 Ultra शामिल हैं. इन तीनों फोन में सैमसंग ने एआई फीचर्स को दिए हैं.

इन डिवाइस में होंगे उपलब्ध

अब गुरुवार, 22 फरवरी को सैमसंग ने ऐलान किया है कि वो OneUI 6.1 Update के जरिए अपने कुछ अन्य स्मार्टफोन और टैबलेट में भी एआई फीचर्स को पेश किया है. इन डिवाइस में Galaxy S23 series, Galaxy S23 FE, Samsung Galaxy Z Fold 5, Samsung Galaxy Z Flip 5, और Samsung Galaxy Tab S9 Series के नाम शामिल हैं. कंपनी का कहना है कि वो इस साल के मार्च महीने से इन डिवाइस में एआई फीचर्स को रोलआउट करना शुरू कर देगी.

एआई फीचर्स की खासियत

आपको बता दें कि गैलेक्सी एआई फीचर्स के जरिए यूजर्स लाइव ट्रांसलेशन, चैट असिस्ट फीचर्स, सर्किल टू सर्च फीचर जैसे कई खास फीचर्स का मजा उठा सकते हैं. हालांकि, सैमसंग ने फिलहाल गैलेक्सी एआई में कुछ चुनिंदा खास फीचर्स को शामिल किया है, लेकिन कंपनी का दावा था कि वो धीरे-धीरे गैलेक्सी एआई के फीचर्स को एक्सपैंड करती रहेंगी. इसके अलावा सैमसंग आने वाले वक्त में अपने अन्य गैलेक्सी डिवाइस में भी एआई फीचर्स को शामिल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Samsung के इन ईयरबड्स में भी मिल रहा Galaxy AI फीचर्स, जानें यूजर्स के फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 साल बाद Google का बड़ा Android इवेंट, इस बार क्या होगा खास?
4 साल बाद Google का बड़ा Android इवेंट, इस बार क्या होगा खास?
एक छोटी गलती और WhatsApp Account Ban! इन 4 कामों से बचें
एक छोटी गलती और WhatsApp Account Ban! इन 4 कामों से बचें
Instagram Reel को बना सकते हैं अपने फोन की रिंगटोन! ये है सबसे आसान तरीका
Instagram Reel को बना सकते हैं अपने फोन की रिंगटोन! ये है सबसे आसान तरीका
सबकुछ ठीक फिर भी SIM दिखा रहा नो सर्विस, चेक करें ये सेटिंग
सबकुछ ठीक फिर भी SIM दिखा रहा नो सर्विस, चेक करें ये सेटिंग

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget